Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. YouTube Music दे रहा यूजर्स को नया कमाल का फीचर, AI की मदद से फटाफट बनाएं पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट

YouTube Music दे रहा यूजर्स को नया कमाल का फीचर, AI की मदद से फटाफट बनाएं पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Feb 11, 2026 11:51 am IST, Updated : Feb 11, 2026 11:52 am IST

यूट्यूब एंड्रॉइंड और iOS पर एक नया AI-बेस्ड प्लेलिस्ट जनरेटर पेश कर रहा है जिसकी मदद से प्रीमियम यूजर्स तुरंत अपने पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट चुटकियों में तैयार कर सकते हैं।

YouTube Music- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE PLAY STORE यूट्यूब म्यूजिक

YouTube Music App New Feature: यूट्यूब के अरबों यूजर्स के बीच यूट्यूब म्यूजिक भी उतनी ही तेजी से पॉपुलर हुआ है।  गूगल अपने इस खास म्यूजिक बेस्ड ऐप और वेबसाइट के अपने यूजर्स के लिए लगातार नए अपडेट के जरिए यूजर एक्सपीरीएंस बेहतर बनाने की दिशा में काम करता रहता है। अब यूट्यूब एंड्रॉइंड और iOS पर प्रीमियम यूजर्स के लिए एक नया AI-बेस्ड प्लेलिस्ट जनरेटर पेश कर रहा है। यह फीचर ग्राहकों को अपनी पसंद के मुताबिक प्लेलिस्ट बनाने की सुविधा देता है, बस उन्हें यह बताना होता है कि वे क्या सुनना चाहते हैं, चाहे वह कोई खास स्टाइल-जॉनर हो, मूड हो या थीम हो। 

गूगल की नई कोशिशों का हिस्सा है ये कदम

यह कदम गूगल की बढ़ती कोशिशों का हिस्सा है, जिसके तहत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म म्यूजिक सर्च को और ज्यादा पर्सनलाइज बनाने के लिए कम्पीट कर रहा हैं और गूगल अपनी सर्विसेज में ज्यादा AI-बेस्ड टूल ला रहा है। यह लॉन्च यूट्यूब म्यूजिक के प्रीमियम-खास फीचर्स और सुनने के बेहतर एक्सपीरीएंस पर बढ़ते फोकस का भी हिंट देता है। YouTube Music का नया AI प्लेलिस्ट फीचर प्रीमियम यूजर्स को तुरंत म्यूजिक प्लेलिस्ट मिक्स बनाने की सुविधा देता है सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कंपनी ने कहा कि YouTube Premium और YouTube Music Premium के ग्राहक अब केवल एक आइडिया, मूड या जॉनर के बारे में बताकर अपनी पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट बना सकते हैं।

कैसे अवेलेबल होगा ये फीचर

यह फीचर यूट्यूब म्यूजिक ऐप के लाइब्रेरी टैब में अवेलेबेल है। यूजर्स को न्यू बटन पर टैप करना होगा, AI प्लेलिस्ट चुननी होगी और फिर आवाज़ या टेक्स्ट के जरिए अपनी पसंद के गाने चुनने होंगे। गाने चुनने के लिए 'इंडी पॉप' या '90 के दशक के क्लासिक हिट्स' जैसे सामान्य ऑप्शन से लेकर 'पार्टी के लिए लाउड म्यूजिक' से लेकर टरात के लिए आरामदायक-शांत म्यूजिकट जैसे ऑप्शन हो सकते हैं। हालांकि गूगल ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि प्लेलिस्ट पर यूजर्स का कितना कंट्रोल होगा या यह टूल कितना फ्लैक्सिबल होगा।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म AI-बेस्ड सर्च पर ज्यादा ध्यान दे रहे

यह लॉन्च ऐसे समय में हो रहा है जब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म AI-बेस्ड सर्च पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। Spotify ने पिछले महीने ही इसी तरह का प्रॉम्प्ट-बेस्ड प्लेलिस्ट फीचर लॉन्च किया था, और Amazon Music और Deezer जैसी सर्विसेज ने भी AI-बेस्ड प्लेलिस्ट और रेडियो टूल जोड़े हैं। YouTube Music कुछ समय से इसी तरह के आइडिया की टेस्टिंग कर रहा है। ऐप ने पहले Ask Music लॉन्च किया था और प्रॉम्प्ट-बेस्ड AI रेडियो जनरेशन के साथ एक्सपेरिमेंट किया था, लेकिन AI प्लेलिस्ट अब सीधे प्लेलिस्ट बनाने के प्रोसेस में इंटीग्रेट की जा रही है, जिससे यह रेडियो-स्टाइल के ऑप्शन के बजाय एक डेडीकेटेड प्लेलिस्ट बिल्डर जैसा लगता है।

यह अपडेट यूट्यूब के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को और ज्यादा आकर्षक बनाने की बड़ी कोशिशों का हिस्सा है। कंपनी पेड सर्विसेज का विस्तार कर रही है, साथ ही फ्री यूजर्स के लिए कुछ लिमिट भी लागू कर रही है, जैसे कि कुछ विज्ञापन-इनेबिल्ड अकाउंट्स के लिए गाने के बोल को बंद करना वगैरह। गूगल ने हाल ही में दावा किया है कि Google One और YouTube Premium पर उसके अब 32.5 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स हैं।

ये भी पढ़ें

8000mAh बैटरी वाला सबसे पतला कर्व्ड फोन भारत में कल होगा लॉन्च, और भी हैं खूबियां

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement