Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp पर अब आप यूज़ कर सकेंगे ये नए दिलचस्प फीचर्स

WhatsApp पर अब आप यूज़ कर सकेंगे ये नए दिलचस्प फीचर्स

व्हाट्सऐप ने फरवरी के महीने में गूगल प्ले पर अपनी ऑफिशियल बीटा टेस्टिंग लॉन्च की थी और अब उसने एंड्रॉइड ऐप्लिकेशन में व्हाट्सऐप में कुछ नए दिलचस्प फीचर्स जोड़े हैं। इससे साफ है कि दुनिया

Manoj Sharma
Published : Mar 01, 2016 08:02 pm IST, Updated : Mar 01, 2016 08:02 pm IST
Now you can use these new features on WhatsApp- India TV Hindi
Now you can use these new features on WhatsApp

व्हाट्सऐप ने फरवरी के महीने में गूगल प्ले पर अपनी ऑफिशियल बीटा टेस्टिंग लॉन्च की थी और अब उसने एंड्रॉइड ऐप्लिकेशन में व्हाट्सऐप में कुछ नए दिलचस्प फीचर्स जोड़े हैं। इससे साफ है कि दुनिया भर में करीब 1 अरब लोगों को अपने साथ जोड़ने वाली मोबाइल ऐप व्हाट्सऐप अपनी सर्विसेज़ को औऱ भी बेहतर करने में जुटी हुई है। इन नए फीचर्स के जुड़ने के बाद अब आप व्हाट्सऐप पर लिंक कॉपी कर सकेंगे और चैट को डिलीट भी कर सकते हैं।

शेयर्ड लिंक्स हिस्ट्री टैब

व्हाट्सऐप पर हर चैट के सेंड और रिसीव का रिकॉर्ड रहता है। मीडिया स्क्रीन पर जाकर आप अपने सभी वीडियो, ऑडियो या टेक्स्ट मैसेजेज़ को चेक कर सकते हैं। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक यह बदलाव व्हाट्सऐप के वर्ज़न 2.12.453 और लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 2.12.486 के बीच देखने में आया है।

लिंक कॉपी करना हुआ आसान

व्हाट्सऐप पर सबसे बड़ी परेशानी का सबब यह होता था कि आप लिंक या यूआरएल को उस पर कर्सर रखकर कॉपी नहीं कर पाते थे। आपको पूरा का पूरा मैसेज ही यूआरएल समेत कॉपी करना पड़ता था, मगर व्हाट्सऐप ने अब सिर्फ यूआरएल को कॉपी करना आसान बना दिया है। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर भी व्हाट्सऐप के वर्ज़न 2.12.453 और वर्ज़न 2.12.486 के बीच में ही जोड़ा गया है। इसमें यह सुविधा दी गई है कि आप यूआरएल पर टैप कीजिए या कर्सर को उस पर होल्ड कीजिए और लिंक कॉपी हो जाएगा। इसके बाद आप उसे अपने फोन में कहीं भी पेस्ट कर सकते हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement