1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान! रट लें सरकार की ये बातें, कभी नहीं होगा साइबर फ्रॉड

फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान! रट लें सरकार की ये बातें, कभी नहीं होगा साइबर फ्रॉड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 01, 2025 10:53 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 10:56 am IST

अगर, आपके फोन पर जॉब ऑफर वाले मैसेज या कॉल आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर ठगी की गई है। सरकार ने इससे बचने के तरीके बताए हैं।

fake job offer- India TV Hindi
फर्जी जॉब ऑफर Image Source : UNSPLASH

आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना जितना आसान हो गया है, ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा उतना ही बढ़ गया है। साइबर अपराधी अब नामी कंपनियों के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने “ऑनलाइन जॉब फ्रॉड” को आधिकारिक अपराध की श्रेणी में रखा है, ताकि लोग इस खतरे को गंभीरता से लें।

हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों से ट्रेनिंग, वीजा प्रोसेसिंग या बैकग्राउंड चेक के नाम पर पैसे वसूले गए। कुछ मामलों में तो भारतीय जॉब सीकर्स को विदेशों में झूठे वादों के जाल में फंसाया गया; जिससे साफ है कि अब सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। FedX नाम की कंपनी के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकार ने जरूरी चेतावनी जारी की है।

कैसे पहचानें नौकरी फर्जी है या असली?

  • “घर बैठे आसान काम” या “कैप्चा भरकर मोटी कमाई” जैसे ऑफर से सावधान रहें।
  • अगर कोई भर्ती करने वाला जल्दबाजी में पैसे मांग रहा है- चाहे ट्रेनिंग, इंटरव्यू या जॉब कन्फर्मेशन के लिए, तो समझ जाइए कुछ गड़बड़ है।
  • किसी अंजान नंबर से कॉल, ईमेल या वॉट्सऐप मैसेज के जरिए आपसे निजी या बैंकिंग डिटेल मांगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
  • “रेफरल स्कीम” के नाम पर दूसरों को जोड़कर पैसे कमाने का लालच भी धोखे का हिस्सा हो सकता है।
  • असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटें और ईमेल एड्रेस जैसे पर भरोसा न करें।
  • मैसेज में गलतियां, बड़े अक्षरों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल और बार-बार लगे '!' चिन्ह भी चेतावनी के संकेत हैं।

फर्जी जॉब ऑफर से बचने के तरीके

  • किसी भी अनजान स्रोत से आए जॉब ऑफर पर जल्दबाजी में विश्वास न करें।
  • याद रखें असली कंपनियां नौकरी देने के लिए कभी पैसे नहीं मांगतीं।
  • नौकरी की जानकारी हमेशा आधिकारिक सोर्स से ही जांचें। उदाहरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया चैनल्‍स चेक करें।
  • ईमेल एड्रेस ध्यान से पढ़ें, छोटे से स्पेलिंग मिस्टेक में भी बड़ा धोखा छिपा हो सकता है।
  • अपनी निजी या वित्तीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति या प्लेटफॉर्म को न दें।
  • विदेश में नौकरी के लिए ऑफर मिलने पर पहले संबंधित भारतीय दूतावास या मान्यता प्राप्त एजेंट से उसकी पुष्टि करें।

फर्जी भर्ती घोटाले ज्यादातर एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी पर नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे और जल्दबाजी पर निर्भर होते हैं। ठग आपकी लापरवाही और विश्वास का फायदा उठाकर जाल बुनते हैं। अगर, आपको किसी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का शक हो, या आप पहले ही इसका शिकार बन चुके हों, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

यह भी पढ़ें -

iPhone 16 की कीमत धड़ाम, हजारों रुपये बचाने का मौका, हो गया बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक