1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Unlimited 5G होने के बाद भी तेजी से खत्म हो रहा डेली डेटा? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, दिन भर चलाएं इंटरनेट

Unlimited 5G होने के बाद भी तेजी से खत्म हो रहा डेली डेटा? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, दिन भर चलाएं इंटरनेट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 16, 2026 07:54 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 07:54 pm IST

क्या आपका डेली डेटा पूरे दिन नहीं चलता है? अनलिमिटेड 5G होने पर भी आपको इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत आती है? हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जो आपके डेली डेटा को खत्म होने से बचाएंगे।

Mobile data saving tips- India TV Hindi
मोबाइल डेटा तेजी से हो रहा खत्म? Image Source : UNSPLASH

Unlimited 5G होने के बाद भी क्या आपका डेली डेटा जल्दी खत्म हो रहा है? आप पूरे दिन इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं? अगर, आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो हम आपको ऐसे कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपका डेली डेटा पूरे दिन चलेगा और आप दिन भर इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे। इन दिनों Airtel, Jio और Vi तीनों ही टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को सेलेक्टेड प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती हैं। अगर, आपके पास 5G स्मार्टफोन है और 5G कवरेज एरिया में है तो आप इसका फायदा ले सकते हैं।

क्यों खत्म होता है डेटा?

डेटा सेव करने के तरीके के बारे में जानने से पहले हमें यह पता होना चाहिए कि अनलिमिटेड 5G प्लान होने के बाद भी डेटा कैसे खत्म हो जाता है? टेलीकॉम ऑपरेटर्स अनलिमिटेड 5G को शर्तों के साथ ऑफर करती हैं। अगर, आपके पास 5G स्मार्टफोन नहीं है और आप 5G नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में डेटा यूज नहीं कर रहे हैं तो डेली डेटा खत्म होता है। ऐसे में आपको फोन में जरूरी सेटिंग्स करनी होगी, जिसकी वजह से अनलिमिटेड 5G का सही से लाभ लिया जा सकेगा।

Standalone 5G मोड

अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में स्टैंडअलोन 5G मोड सेलेक्ट करना होगा। ऐसा करने से डेटा का नेटवर्क बार-बार 4G पर शिफ्ट नहीं होगा और आपका डेली डेटा सेव हो जाएगा। साथ ही, फोन में डेटा सेवर को बंद रखें ताकि 5G डेटा बंद न हो और डेली डेटा की बचत हो सके। आपको स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल नेटवर्क वाले ऑप्शन में जाकर प्रेफर्ड नेटवर्क के तौर पर 5G को चुनना होगा।

डेटा सेवर या बैटरी सेवर करें बंद

फोन की सेटिंग्स में जाएं और डेटा सेवर और बैटरी सेवर वाले फीच को ऑफ कर दें। ऐसा करने से फोन 5G नेटवर्क पर ही इंटरनेट इस्तेमाल करेगा और डेली डेटा बचाया जा सकेगा।

बैकग्राउंड ऐप्स करें चेक

आपके फोन में कई ऐसे ऐप्स होते हैं, जो बैकग्राउंड में भी इंटरनेट इस्तेमाल करते रहते हैं। ये ऐप्स आपके डेली डेटा को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐसे ऐप्स को बैकग्राउंड इंटरनेट यूसेज को बंद करना होगा।

यह भी पढ़ें - बच्चों के लिए आएगा स्पेशल 'Child SIM Card'? इस देश ने की तैयारी, इंटरनेट सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक