1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp Web Down? यूजर्स को लॉग-इन करने में आ रही दिक्कत, नहीं चेक कर पा रहे स्टेटस

WhatsApp Web Down? यूजर्स को लॉग-इन करने में आ रही दिक्कत, नहीं चेक कर पा रहे स्टेटस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 27, 2026 10:32 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 12:02 pm IST

WhatsApp Web सर्विस में कुछ भारतीय यूजर्स को दिक्कत आ रही है। वे अपने अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं और स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं। iPhone यूजर्स को पुराने मैसेज सिंक करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Whatsapp down, Whatsapp web down- India TV Hindi
वॉट्सऐप की सर्विस फिर हुई डाउन? Image Source : UNSPLASH

WhatsApp Web Down: वॉट्सऐप वेब वर्जन में कुछ भारतीय यूजर्स को लॉग-इन करने और स्टेटस चेक करने में दिक्कत आ रही है। आज 27 फरवरी को तड़के 9 बजे कुछ यूजर्स ने वॉट्सऐप के वेब प्लेटफॉर्म को लेकर रिपोर्ट किया था। हालांकि, फिलहाल वॉट्सऐप वेब की सर्विसेज काम कर रही हैं और इसमें लॉग-इन भी हो रही है। वॉट्सऐप के मोबाइल ऐप में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है, लोग मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को यूज कर पा रहे हैं।

कुछ यूजर्स को आ रही थी दिक्कत

वेबसाइट्स और सर्विसेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुकाबिक 64% यूजर्स ने वॉट्सऐप वेब में आ रही दिक्कत को रिपोर्ट किया है। सुबह 8 बजे के बाद यूजर्स ने वॉट्सऐप की सर्विस को लेकर रिपोर्ट किया है। हालांकि, इनकी संख्यां बेहद कम है।

Whatsapp down
Image Source : DOWNDETECTORवॉट्सऐप डाउन
 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X और Reddit पर भी कुछ यूजर्स ने वॉट्सऐप वेब की सर्विस को लेकर रिपोर्ट किया है। कई यूजर्स का कहना है कि वॉट्सऐप वेब में लॉग-इन करने में उन्हें दिक्कत आ रही है। वहीं, कुछ iPhone यूजर्स ने बताया कि वॉट्सऐप वेब में उनके मैसेज सिंक नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स को वॉट्सऐप वेब में लोगों के स्टेटस को चेक करने में दिक्कत आ रही है।

मेटा ने नहीं दिया कोई जवाब

वॉट्सऐप और Meta की तरफ से फिलहाल इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। करीब 30 मिनट के आउटेज के बाद यूजर्स वॉट्सऐप वेब को इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, यह एक टेम्पररी टेक्निकल ग्लिच हो सकता है, जिसकी वजह से आंशिक तौर पर कुछ यूजर्स प्रभावित हुए हों।

पहले भी WhatsApp की सर्विस में कई बार दिक्कत आ चुकी है, जिसकी वजह से अमेरिका, यूरोप समेत दक्षिण एशियाई देशों के यूजर्स इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप की सर्विस को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। इस साल अभी तक वॉट्सऐप की सर्विस को लेकर कोई बड़ा आउटेज रिपोर्ट नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें - ChatGPT का किस तरह यूजर्स ने किया गलत इस्तेमाल, OpenAI की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक