आज के समय में देश में आधार कार्ड एक प्रमुख पहचान पत्र बन चुका है। चाहे स्कूल में एडमिशन की बात हो, बैंक में अकाउंट ओपन करना हो या फिर जॉब ज्वाइंनिंग हो हर एक जगह वेरिफिकेशन के लिए अब आधार कार्ड की ही मांग की जाती है। अगर आप किराए पर मकान लेते हैं तो भी आपको आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए देना पड़ता है। अगर आधार कार्ड में कोई डिटेल्स गलत हो जाए तो इससे बड़ा दिक्कत हो सकती है।
अगर आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वहां भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आपके काम आसानी से हो सके इसके लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़ा हो। कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी वजह से नया नंबर लेना पड़ जाता है। कुछ सालों बाद हमें यह ठीक से याद भी नहीं होता कि हमारे आधार से कौन सा नंबर जुड़ा हुआ है।
अगर आपने भी अपना नंबर बदला है और आपको याद नहीं है कि आधार कार्ड पर कौन सा नंबर जुड़ा हुआ है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से मालूम कर सकते हैं कि आधार कार्ड से कौन सा नंबर जुड़ा हुआ है।
आपको बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूजर्स को ईमेल और मोबाइल नंबर को वेरिफाई करने की सुविधा देता है। आप अपने फोन से ही घर बैठे खुद से आधार से जुड़े नंबर का पता लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- BSNL 4G SIM को एक्टिवेट करना चाहते हैं? फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
संपादक की पसंद