1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना के रंगारेड्डी में मंदिर के पास जोरदार धमाका, पुजारी गंभीर रूप से घायल

तेलंगाना के रंगारेड्डी में मंदिर के पास जोरदार धमाका, पुजारी गंभीर रूप से घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 18, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 06:51 pm IST

तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार को एक मंदिर परिसर में जोरदार धमाका हुआ। मंदिर परिसर की सफाई कर रहे पुजारी विस्फोट में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार को एक मंदिर परिसर में जोरदार धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार, यह धमाका मैलारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत लक्ष्मीगुडा रोड पर स्थित एक मंदिर के पास हुआ। मंदिर परिसर की सफाई कर रहे पुजारी विस्फोट में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के तुरंत बाद मैलारदेवपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते को बुलाया। दोनों टीमें उस स्थान की जांच कर रही हैं जहां विस्फोट हुआ था।

ACP राजेंद्र नागर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, "मैलारदेवपल्ली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगुडा रोड पर एक मंदिर के पास विस्फोट हुआ। यह घटना उस समय हुई जब मंदिर का पुजारी मंदिर के पास परिसर की सफाई कर रहा था। विस्फोट में मंदिर का पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।