1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. हैदराबाद स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे, 6 यात्री घायल

हैदराबाद स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे, 6 यात्री घायल

 Published : Jan 10, 2024 12:28 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 12:36 pm IST

ट्रेन मंगलवार शाम चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी। जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वह धीमी गति से चल रही थी और यह अंतिम बिंदु से आगे निकल गई जिससे इसके तीन डब्बे एस2, एस3 और एस6 पटरी से उतर गए।

charminar express train- India TV Hindi
चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन Image Source : FILE PHOTO

हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए जिससे 6 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम स्टेशन था।

यात्रियों का अस्पताल में हो रहा इलाज

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वह धीमी गति से चल रही थी और यह अंतिम बिंदु से आगे निकल गई जिससे इसके तीन डब्बे एस2, एस3 और एस6 पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि डब्बों के पटरी से उतर जाने के बाद लगे झटकों से 6 यात्री घायल हो गए। एससीआर के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का पास के अस्पताल में इलाज हो रहा है।

ट्रेन मंगलवार शाम चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।