1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. कांग्रेस में शामिल हुईं जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला, मिल सकता है बड़ा पद

कांग्रेस में शामिल हुईं जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला, मिल सकता है बड़ा पद

 Published : Jan 04, 2024 08:39 am IST,  Updated : Jan 04, 2024 11:43 am IST

YS शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं और आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं।

जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला।- India TV Hindi
जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला। Image Source : SOCIAL MEDIA

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाई एस शर्मिला आज गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। बीते कई दिनों में शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा हो रही थी। बता दें कि शर्मिला बुधवार की रात ही दिल्ली भी पहुंच चुकी थीं। कांग्रेस पार्टी ने भी जानकारी दी थी कि गुरुवार को एक बहुत ही प्रतिष्ठित हस्ती कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल होंगी। 

शर्मिला क्या बोलीं?

YS शर्मिला जब बुधवार की रात दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचीं तो उनसे पूछा गया कि  क्या वह चार जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो रही हैं? शर्मिला ने इसके जवाब में कहा कि हां, ऐसा ही लगता है। इससे पहले शर्मिला ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता की थी। यहां उन्होंने कहा था कि वह और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे तथा दिल्ली में एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।

मिल सकता है बड़ा पद

YS शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं और आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। उन्होंने साल 2021 में  वाईएसआर तेलंगाना पार्टी स्थापना की थी। माना जा रहा है कि YSTRP के कांग्रेस में विलय के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। 

चुनाव में कांग्रेस को दिया था समर्थन

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाई एस शर्मिला ने हाल ही में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। उन्होंने चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कथित भ्रष्ट और जनविरोधी शासन को समाप्त करने के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। बता दें कि विधानसभा चुनाव बहुमत के साथ जीत हासिल की है। 

क्या असर डालेंगी शर्मिला?

शर्मिला राजनीतिक परिवार से हैं और आंध्र व तेलंगाना की राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं। उनके पिता वाई एस राजशेखर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में शामिल थे। ऐसा माना जाता है कि तेलंगाना में पिता के समर्थकों के वोट को वह कांग्रेस की तरफ शिफ्ट करने में मददगार साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही कांग्रेस को आंध्र प्रदेश में होने वाले आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी मदद मिलने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें- महिला को 'जबरन' केक लगाते दिखे कांग्रेस विधायक, बाद में हाथ पकड़कर डांस भी किया; मचा बवाल

ये भी पढ़ें- ‘प्रजा पालन’ एप्लिकेशन फॉर्म बेचे जाने की खबरों पर CM को आया गुस्सा, कहा- सभी पर एक्शन लो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।