1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. चलती ट्रेन के शौचालय में शख्स ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, रेप का केस दर्ज

चलती ट्रेन के शौचालय में शख्स ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, रेप का केस दर्ज

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 04, 2025 11:07 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 11:07 pm IST

तेलंगाना में एक चलती ट्रेन में नाबालिग के साथ एक शख्स ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसी कोच में सफर कर रहा था, जिसमें नाबालिग भी सवार थी। नाबालिग शौचालय गई, तभी आरोपी ने उसके साथ टॉयलेट में दुष्कर्म किया।

चलती ट्रेन के शौचालय में नाबालिग से रेप।- India TV Hindi
चलती ट्रेन के शौचालय में नाबालिग से रेप। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हैदराबाद: तेलंगाना में चलती ट्रेन के शौचालय में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके साथ ही ट्रेन में सफर कर रहे एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही थी। इसी ट्रेन में एक युवक भी सफर कर रहा था। आरोपी ने नाबालिग का काफी देर तक पीछा किया। इसके बाद जब वह शौचालय गई तो आरोपी ने ट्रेन के शौचालय में ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सिकंदराबाद रेलवे पुलिस में केस दर्ज

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शुक्रवार को घटना के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह घटना तीन अप्रैल की सुबह की है, जब 20 वर्षीय आरोपी ने ट्रेन के शौचालय में लड़की के साथ बलात्कार किया। उस समय पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रही थी। पुलिस के अनुसार, जब वह शौचालय गई तो आरोपी ने उसका पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया। जीआरपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिकंदराबाद रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जब जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी से पूछा गया कि क्या आरोपी को हिरासत में लिया गया है तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 

ट्रेन से कूदी महिला

वहीं एक अन्य घटना में, 22 मार्च को एक महिला रेप की कोशिश के दौरान ट्रेन से कूद गई। इस घटना में महिला घायल हो गई। आरोपी ने ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ऐसे में वह बचन के चक्कर में ट्रेन से कूद गई, जिससे वह घायल भी हो गई। जब यह घटना घटी, तब वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से मेडचल जाने वाली एमएमटीएस (मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम) ट्रेन के महिला कोच में अकेले यात्रा कर रही थी। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

नोएडा में शख्स ने हथौड़े से मारकर की पत्नी की हत्या, जानें वजह

पकड़े जाने के डर से शख्स ने निगल लिया मिलावटी हेरोइन, ढाई महीने बाद हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।