1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. न्‍यूज
  4. तेलंगाना: रंगारेड्डी जिले में ट्रेनर हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्‍त, पायलट सुरक्षित

तेलंगाना: रंगारेड्डी जिले में ट्रेनर हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्‍त, पायलट सुरक्षित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2018 01:40 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 01:40 pm IST

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बुधवार दोपहर एक छोटा ट्रेनर एयरक्राफ्ट खेतों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Telangana Plane Crash- India TV Hindi
Telangana Plane Crash

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बुधवार दोपहर एक छोटा ट्रेनर एयरक्राफ्ट खेतों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। यह घटना हैदराबाद से 75 किमी दूर रंगारेड्डी जिले के शंकरपल्‍ली के निकट माकिला गांव की है। इस दुर्घटना में पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। 

इस दुर्घटना के पीछे का मुख्‍य कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। यह एक 4 सीटर विमान है जिसे हाल ही में हैदराबाद की राजीव गांधी एविएशन एकेडमी ने खरीदा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें तेलंगाना