1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना: रोड शो के दौरान यूं नाचती दिखीं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

तेलंगाना: रोड शो के दौरान यूं नाचती दिखीं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2023 07:03 pm IST,  Updated : Nov 25, 2023 07:03 pm IST

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा के लिए मतदान होने वाले हैं, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को खम्मम जिले में रोड शो किया।

Viral- India TV Hindi
रोड शो के दौरान लोक नृतकों के साथ प्रियंका गांधी ने किया डांस Image Source : SCREEN GRAB

तेलंगाना में विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियां अपना खून-पसीन बहाते हुए पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शनिवार यानी 25 नवंबर को तमिलनाडु के खम्मम जिले में एक रोड शो किया। इस प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस के कैंपेन सॉन्ग पर 'मूडु रंगुला जंदा' पर लोक नृतकों के साथ डांस करती हुई नजर आई।

यहां देखें प्रियंका गांधी का वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका गांधी के साथ ही दो महिला लोक नृतक उनकी गाड़ी पर मौजूद हैं। दोनों लोक नृतक कांग्रेस के कैंपने सॉन्ग 'मूडु रंगुला जंदा' पर हाथ लहराते हुए डांस कर रही हैं। पहले प्रियंका गांधी एक लोक नृतक के साथ ताल मिलाती हुई नजर आ रही थी मगर थोड़ी देर बाद वह दोनों के साथ हाथ लहराते हुए डांस करने लगी। 

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'यह जनसैलाब उस बदलाव की दस्तक है जो तेलंगाना में आने जा रहा है। प्रदेश की जनता अपने बेहतर भविष्य के लिए गारंटियों वाली सरकार बनाने जा रही है। बदलाव जरूरी है, बदलाव आ रहा है।'

पोस्ट किए गए वीडियो में प्रियंका गांधी जनता से कहती हैं, 'समय आ गया है, बदलाव लाओ। यह कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस की सरकार बनाओ और अपने आप को मजबूत बनाओ।'

अभी किसकी सरकार है?

आपको बता दें कि साल 2018 में हुए चुनावों में TRS(अब BRS) ने 119 में से 88 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अपनी सरकार बनाई थी। वहां कांग्रेस को 19 सीटें मिली थी।

(इनपुट: पीटीआई)

ये भी पढ़ें-

तेलंगाना चुनाव: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, कहा- KCR के परिवार के पास पैसे बनाने वाले मंत्रालय, अगर भ्रष्ट नहीं होते तो...

तेलंगाना: असम CM ने साधा कांग्रेस, BRS और AIMIM पर निशाना, कहा- ये हमेशा बाबर और औरंगजेब की भाषा बोलते हैं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।