तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता 6 फरवरी को पार्टी विधायकों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
कई अहम मुद्दों पर चर्चा
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की तेलंगाना प्रभारी दीपा दासमुंशी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अन्य पार्टी नेता भी हिस्सा लेंगे। यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य सरकार की ओर से किए गए जाति सर्वेक्षण और अनुसूचित जाति वर्गीकरण पर न्यायिक आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार करेंगे। इसके अलावा, इन निर्णयों को जनता तक पहुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।
हाल ही में हुई थी 'गुप्त' बैठक
राज्य सरकार के इन फैसलों के प्रभाव को लेकर पार्टी के भीतर भी कई चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ कांग्रेस विधायकों ने हाल ही में कुछ मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर अपनी चिंता जताने के लिए एक 'गुप्त' बैठक की थी। इस बैठक में विधायकों ने अपनी चिंताओं और समस्याओं को सामने रखा।
ऐसे में इस बैठक का उद्देश्य पार्टी के भीतर समन्वय स्थापित करना और विधायकों की समस्याओं का समाधान निकालना भी हो सकता है। कांग्रेस की यह बैठक आगामी चुनावों के संदर्भ में अहम है, पार्टी कार्यकर्ता और नेता चुनावी माहौल में एकजुट रहें, इसकी दिशा तय करने का प्रयास हो सकता है। (इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-
Exit Polls पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का रिएक्शन, "हमें हमेशा कम आंकते रहे हैं", कही ये बातें
बेटे और होने वाली बहु की 'मंगल सेवा' से खुश हुए गौतम अडानी, 7 फरवरी को है शादी