1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. 'ऑपरेशन सिंदूर' पर CM रेड्डी बोले- इन हमलों से देश गौरवान्वित, बुलाई इमरजेंसी बैठक

'ऑपरेशन सिंदूर' पर CM रेड्डी बोले- इन हमलों से देश गौरवान्वित, बुलाई इमरजेंसी बैठक

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 07, 2025 02:35 pm IST,  Updated : May 07, 2025 02:35 pm IST

रेवंत रेड्डी ने पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों पर कहा कि देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि हम इसे राष्ट्रीय एकजुटता और एकता का क्षण बनाएं और सभी एक स्वर में बोलें- जय हिंद! ऑपरेशन सिंदूर।

Revanth Reddy - India TV Hindi
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी Image Source : PTI

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों से देश गौरवान्वित है। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि एक भारतीय नागरिक के रूप में मैं अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ा हूं। पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों से हम गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, आइए, हम इसे राष्ट्रीय एकजुटता और एकता का क्षण बनाएं और सभी एक स्वर में बोलें- जय हिंद! ऑपरेशन सिंदूर।" 

यह सैन्य कार्रवाई "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत की गई थी, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दो सप्ताह बाद की गई। पहलगाम हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी और इसके बाद भारतीय सेना ने कड़ी कार्रवाई की।

बुलाई आपातकालीन बैठक 

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस संदर्भ में बुधवार को हैदराबाद में मांड कंट्रोल सेंटर में एक आपातकालीन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने इस दौरान सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया और कहा कि हैदराबाद के रणनीतिक महत्व को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क को भी दिल्ली से हैदराबाद लौटने का निर्देश दिया। रेवंत रेड्डी ने यह भी सुनिश्चित किया कि शाम को आयोजित होने वाली 'मॉक ड्रिल' की निगरानी वह व्यक्तिगत रूप से करेंगे।

बीआरएस नेताओं का समर्थन

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने भी भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम।" साथ ही, बीआरएस विधान परिषद सदस्य के. कविता ने भी भारत के हवाई हमलों का स्वागत किया और सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत माता की जय। जय हिंद ऑपरेशन सिंदूर।" (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद CM ममता की आई प्रतिक्रिया, "जय हिंद, जय इंडिया"

भारत में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने वालों पर बड़ी कार्रवाई, असम में अब तक 45 गिरफ्तार, कुछ पर लगेगा NSA

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।