1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. सब इंस्पेक्टर पर बंदूक दिखाकर महिला हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

सब इंस्पेक्टर पर बंदूक दिखाकर महिला हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

 Published : Jun 19, 2024 06:43 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 10:20 pm IST

एक महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर ने अपनी अपनी रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को।

तेलंगाना में दुष्कर्म का मामला (सांकेतिक फोटो)। - India TV Hindi
तेलंगाना में दुष्कर्म का मामला (सांकेतिक फोटो)। Image Source : FREEPIK

भारत के विभिन्न राज्यों और इलाकों से हर रोज रेप की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि, तेलंगाना से दुष्कर्म का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के जयशंकर भूपलपल्ली जिले में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर पर महिला हेड कांस्टेबल से रिवॉल्वर दिखा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर के उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी है कि जिले के कालेश्वरम पुलिस थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ने उसी थाने में ड्यूटी करने वाले सब इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला हेड कांस्टेबल का आरोप है कि  15 जून को  सब इंस्पेक्टर ने एक सिंचाई परियोजना के अतिथि कक्ष में उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

रिवॉल्वर दिखाकर दुष्कर्म

महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर ने अपनी अपनी रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर ने किसी को इस घटना के बारे में बताने पर महिला हेड कांस्टेबल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपी  ने कई बार उसका पीछा भी किया।

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सब इंस्पेक्टर ने रिवॉल्वर दिखा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर उपनिरीक्षक पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हम तथ्यों का पता लगाएंगे। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, घर में घुसकर 42 दिन के मासूम को काटा; मौत

जगन मोहन रेड्डी के आवास पर बुलडोजर कार्रवाई का असर, एक अधिकारी का हुआ ट्रांसफर; बताई गई ये वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।