1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर बाल-बाल बचे, हेलीकॉप्टर में आई खराबी, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर बाल-बाल बचे, हेलीकॉप्टर में आई खराबी, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 06, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 03:53 pm IST

राज्य की राजधानी से लगभग 130 किलोमीटर दूर हैदराबाद के पास मुख्यमंत्री के फार्महाउस से देवराकाद्रा के लिए उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर बाल-बाल बचे- India TV Hindi
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर बाल-बाल बचे Image Source : FILE

तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार उफान पर है। पार्टियों के बड़े नेता रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। एक - दूसरे पर जमकर निशाने साधे जा रहे हैं। इसी बीच सोमवार को राज्य में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस हादसे का शिकार मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव होते- होते बच गए। जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को चुनावी रैली के लिए ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन रास्ता बदलने के बाद वह सुरक्षित उतर गया।

जानकारी के अनुसार, राज्य की राजधानी से लगभग 130 किलोमीटर दूर हैदराबाद के पास मुख्यमंत्री के फार्महाउस से देवराकाद्रा के लिए उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई। हेलीकॉप्टर किसी हादसे का शिकार होता उससे पहले पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस फार्महाउस की ओर मोड़ लिया। पायलट ने फार्महाउस में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, के. चंद्रशेखर राव देवराकादरा जा रहे थे जहां उनका आज एक चुनावी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।