1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. Video: तेलंगाना में नई कार लेकर जा रहे कंटेनर ट्रक में लगी आग, 8 कारें जलकर खाक

Video: तेलंगाना में नई कार लेकर जा रहे कंटेनर ट्रक में लगी आग, 8 कारें जलकर खाक

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 10, 2024 07:21 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 07:34 pm IST

दमकल विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद आग पर काबू पाना मुश्किल था। हादसे में सभी कारें पूरी तरह जल गईं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कंटेनर चालक 20 प्रतिशत जल गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

Truck Fire- India TV Hindi
ट्रक में लगी आग Image Source : X/MDHAJI

तेलंगाना में नई कार लेकर जा रहे एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में आठ कारें जलकर खाक हो गईं। यह घटना हैदराबाद-मुंबई हाईवे पर हुई। जहीराबाद बाईपास के करीब कारों को ले जा रहे कंटेनर में आग लग गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। तस्वीरों में कंटेनर में नारंगी रंग की लपटें दिखाई दे रही हैं और ट्रक से सफेद रंग का धुआं निकल रहा है। जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, तब तक कंटेनर में रखी आठ कारें जल चुकी थीं।

दमकल विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद आग पर काबू पाना मुश्किल था। हादसे में सभी कारें पूरी तरह जल गईं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कंटेनर चालक 20 प्रतिशत जल गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर जहीराबाद से अग्निशमन दल और कार निर्माण करने वाली एक कंपनी से एक अन्य अग्निशमन वाहन भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। उनके प्रयासों के बावजूद आग तेजी से फैल गई और इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया, जिससे वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग लगने की वजह

प्रारंभिक जांच के आधार पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जिस कंटेनर ट्रक में आग लगी, वह नई कारों को लेकर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। ट्रक में सांगारेड्डी जिले के जहीराबाद बाईपास रोड पर रंजोल इलाके में आग लगी। आग लगने के कारण राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया, जिसके कारण कई वाहनों को रुकना पड़ा। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को खाली कराया। इसके साथ ही चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।