1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना में निर्माणाधीन स्टेडियम का हिस्सा गिरा, तीन लोगों की मौत और कई घायल

तेलंगाना में निर्माणाधीन स्टेडियम का हिस्सा गिरा, तीन लोगों की मौत और कई घायल

 Published : Nov 20, 2023 04:22 pm IST,  Updated : Nov 20, 2023 04:35 pm IST

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा एक इनडोर स्टेडियम के निर्माण के दौरान हुआ है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है और घायलों को इलाज के लिए अस्पातल भेज दिया गया है।

तेलंगाना में निर्माणाधीन स्टेडियम का हिस्सा गिरा - India TV Hindi
तेलंगाना में निर्माणाधीन स्टेडियम का हिस्सा गिरा Image Source : TWITTER

रंगा रेड्डी: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के मोइनाबाद गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यह बन रहे एक स्टेडियम का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके साथ ही यहां 10 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। गहय्लों को अस्पताल भेजा गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहा रही है। फ़िलहाल मौके पर बचाव अभियान चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि यह हादसा जब हुआ तब वहां लगभग 14 मजदूर काम कर रहे थे। मृतक मजदूर बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वहीं हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लगा है, लेकिन कहा जा रहा अहि कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा था। इसी वजह से यह दुखद हादसा हुआ है।

खबर अपडेट हो रही है 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।