1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. हैदराबाद में मंदिर के अंदर मांस मिलने के बाद तनाव, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

हैदराबाद में मंदिर के अंदर मांस मिलने के बाद तनाव, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 12, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 02:37 pm IST

हैदराबाद के तप्पाचबूतरा इलाके के एक मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने के बाद शहर का माहौल एक बार फिर बिगड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर में एकत्र हो गए और घटना की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंदिर के अंदर मांस मिलने के बाद तनाव- India TV Hindi
मंदिर के अंदर मांस मिलने के बाद तनाव Image Source : INDIA TV

हैदराबाद के एक मंदिर में बुधवार को शिवलिंग के पास मांस के टुकड़े मिलने के बाद तनाव फैल गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तप्पाचबूतरा इलाके में जिरा हनुमान मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, पुजारी ने मांस के टुकड़े देखे और समिति के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। खबर फैलते ही मंदिर के बाहर भीड़ जमा हो गई।

मंदिर के अंदर मांस के टुकड़े मिले

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के तप्पाचबूतरा इलाके में बुधवार को जिर्रा हनुमान मंदिर के अंदर मांस के टुकड़े मिले। बुधवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर आए, तो उन्होंने शिव लिंग के पीछे मांस रखा हुआ पाया। इस घटना से भक्तों और स्थानीय समुदायों में आक्रोश फैल गया। घटना की खबर फैलते ही हिंदू समूहों और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग मंदिर में एकत्र हो गए। 

पुलिस ने जताया ये शक

डीसीपी चंद्र मोहन ने बताया कि मंदिर में मांस मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचने पर हमने पाया कि मंदिर के दरवाजे बंद थे। हमें संदेह है कि कोई जानवर मांस अंदर लाया होगा। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

बीजेपी विधायक राजा सिंह ने किया ये दावा

बीजेपी विधायक राजा सिंह का दावा है कि ये गौ मास है जबकि इसे भी पुराने मामलों की तरह कह दिया जाएगा कि कुत्ते बिल्ली ने मास यहां ले आकर फ़ेंक दिया। भाजपा विधायक राजा सिंह ने आरोप लगाया कि हैदराबाद में इस तरह की हरकतें आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं। पुलिस हमेशा यही कहती है कि कुत्ता या बिल्ली मांस लेकर आई है। यह उनका नियमित स्पष्टीकरण बन गया है। हम सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। 

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि कल शाम कुछ लोग हनुमान मंदिर में घुस गए और मांस टुकड़े फेंके। डीसीपी साउथ ईस्ट चंद्र मोहन ने कहा कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह कैसे हुआ, क्योंकि यह किसी जानवर द्वारा लाया गया हो सकता है...हमने मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमें बनाई हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।