1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. महिला ने नारियल काटने वाले चाकू से दो बेटों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी दी जान; छोड़ा 7 पन्ने का सुसाइड नोट

महिला ने नारियल काटने वाले चाकू से दो बेटों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी दी जान; छोड़ा 7 पन्ने का सुसाइड नोट

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 18, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 07:07 pm IST

हैदराबाद में एक महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को सात पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है।

दो बेटों की हत्या के बाद किया सुसाइड।- India TV Hindi
दो बेटों की हत्या के बाद किया सुसाइड। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही दो बेटों की हत्या कर दी। महिला ने नारियल काटने वाले चाकू से हमला करके अपने दोनों बेटों की हत्या की। इसके बाद महिला खुद भी अपार्टमेंट से कूद गई। कूदने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। यहां देखा तो एक बेटे की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल था। हालांकि अस्पताल में दूसरे बेटे की भी जान चली गई। महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

बेटों की हत्या के बाद किया सुसाइड

दरअसल, हैदराबाद में हत्या की फिर आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक एक महिला ने नारियल काटने वाले चाकू से अपने दो बेटों पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला गुरुवार की शाम का बतकाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अपार्टमेंट से कूदने के बाद महिला की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

सात पन्ने का मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा (11) मृत पाया गया। वहीं छोटा बेटा (09) घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में छोटे बेटे को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि महिला ने सुसाइड करने से पहले सात पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट के मुताबिक महिला भावनात्मक रूप से काफी परेशान थी। अपने सुसाइड नोट में उसने पति से नाराज होने का भी जिक्र किया था। इसके अलावा महिला और दोनों बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी थीं। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

शादी में आर्टिफिशियल गहने मिलने पर हुआ हंगामा, दुल्हन पक्ष ने बारात को बनाया बंधक

बरेली में मेरठ कांड! प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, चाय में मिलाई चूहे मारने वाली दवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।