AAM AADMI
-
AAP रच सकती है इतिहास,विधानसभा को मिलेगी महिला स्पीकर
आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब बेहद महत्वपूर्ण है, हर फैसले को बेहद ध्यान से लिया जा रहा है । 16 मार्च को भगवंत मान नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे तो वही दूसरी तरह पंजाब विधानसभा को पहली बार महिला स्पीकर भी मिल सकती है ।
इलेक्शन न्यूज | Mar 15, 2022, 02:58 PM IST -
पंजाब में मंत्री या MLA गलत काम में लिप्त पाया गया तो उसे भी जेल भेजेंगे: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, "पंजाब में एक ईमानदार सरकार बनेगी और जो लूट चल रही थी, वो बंद होगी। अब एक-एक पैसा गरीबों और पंजाब के लोगों के पर खर्च होगा। अगर कोई मंत्री या एमएलए भी इधर-उधर करेगा, तो उसको छोड़ेंगे नहीं, सीधे जेल भेजेंगे। हम सारी गारंटी पूरी करेंगे। कुछ तुरंत पूरी हो सकती हैं और कुछ में थोड़ा समय लग सकता है।"
राष्ट्रीय | Mar 13, 2022, 11:21 PM IST -
पंजाब विधानसभा चुनाव में 13 डॉक्टर विधायक चुने गए, स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने का लिया संकल्प
चमकौर साहिब सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री और तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले नेत्र शल्य चिकित्सक चरणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, ''हमें स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की जरूरत है।''
इलेक्शन न्यूज | Mar 13, 2022, 05:54 PM IST -
Punjab Election 2022: 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान, मंत्रियों को बाद में दिलाई जाएगी शपथ
अब साफ हो गया है और भगवंत मान 16 मार्च को यहां शपथ ले रहे हैं। यहां वह अकेले ही शपथ लेंगे। अन्य मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि ऐसा पहली दफे होगा जब कोई मुख्यमंत्री किसी शहीद के स्मारक पर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगा।
इलेक्शन न्यूज | Mar 13, 2022, 03:26 PM IST -
पंजाब में 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी AAP
पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आप ने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) जैसी बड़ी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया।
इलेक्शन न्यूज | Dec 17, 2022, 11:32 PM IST -
Goa Election 2022: कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख का दावा- AAP के साथ चल रही है बातचीत
गोवा विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को हुए थे और बृहस्पतिवार सुबह मतगणना शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडनकर ने संवाददाताओं से कहा कि आप नेता ‘‘कांग्रेस नेताओं के साथ पहले से ही बातचीत कर रहे हैं।’’
इलेक्शन न्यूज | Mar 09, 2022, 07:59 PM IST -
उत्तराखंड: BJP विधायक का बड़ा आरोप- पार्टी को हराने के लिए काम कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने कहा, 'उत्तराखंड बीजेपी चीफ मदन कौशिक ने पार्टी को हराने के लिए कई बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया।'
इलेक्शन न्यूज | Feb 15, 2022, 10:08 AM IST -
हमारे विधायक पाला नहीं बदलेंगे, AAP को वोट दें: राघव चड्ढा ने गोवावासियों से किया आह्वान
आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस को दिए गए वोट एक बार फिर भाजपा की झोली में जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2017 में भी ‘‘ज्यादातर कांग्रेस विधायक’’ पाला बदलकर भाजपा में चले गए थे।
उत्तर प्रदेश | Feb 13, 2022, 09:08 PM IST -
मोदी-योगी पर केजरीवाल का ज़ुबानी हमला, बोले- प्रधानमंत्री का बयान झूठ, योगी निर्दयी शासक
सोमवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। अब अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर जवाब दिया है।
राष्ट्रीय | Feb 08, 2022, 10:39 AM IST -
गोवा चुनाव 2022: केजरीवाल ने कहा-भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर
केजरीवाल ने कहा- गोवावासियों को यह तय करना है कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है। एक विकल्प आम आदमी पार्टी का समर्थन करना है, जिसने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का वादा किया है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 02, 2022, 07:07 AM IST -
पंजाब चुनाव से पहले ED कर सकती है सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार- अरविंद केजरीवाल का दावा
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ईडी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने इसको लेकर रविवार यानी 23 जनवरी को प्रेसवार्ता भी की।
राष्ट्रीय | Jan 23, 2022, 01:01 PM IST -
उत्पल पर्रिकर ने कहा- पणजी से ही लड़ूंगा चुनाव, केजरीवाल ने दिया ऑफर
उत्पल पर्रिकर ने पणजी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारी मांगी थी।
इलेक्शन न्यूज | Jan 20, 2022, 05:32 PM IST -
Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने किया ऐलान, भगवंत मान धुरी सीट से लड़ेंगे चुनाव
भगवंत मान संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं और आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई के प्रमुख भी हैं।
इलेक्शन न्यूज | Jan 20, 2022, 12:40 PM IST -
पंजाब में AAP के CM फेस भगवंत मान का विवादों से रहा है गहरा नाता
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के राज्य संयोजकऔर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भगवंत मान को पार्टी ने सीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उनके सीएम पद के लिए उनके नाम की घोषणा की।
इलेक्शन न्यूज | Jan 18, 2022, 02:20 PM IST -
भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP के सीएम फेस, केजरीवाल बोले- 21 लाख से ज्यादा लोगों की पसंद
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। मोहाली में अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम पर मुहर लगा दी। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताया।
इलेक्शन न्यूज | Jan 18, 2022, 03:13 PM IST -
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, फिरोजपुर से उम्मीदवार ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी 'निजी कंपनी की तरह'
आशु बांगर ने कहा कि आप नेतृत्व द्वारा उन्हें अपमानित किया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है कि उनका टिकट काट दिया जाएगा इसलिए कोई नहीं बोलता।
इलेक्शन न्यूज | Jan 17, 2022, 07:39 PM IST -
AAP में शामिल होंगे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल? अरविंद केजरीवाल ने दिया न्योता
उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने इसे कोई खास तवज्जो नहीं दी है। इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता ने दो दशक से अधिक समय तक किया था।
इलेक्शन न्यूज | Jan 16, 2022, 08:21 PM IST -
गोवा में डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल, संजय राउत बोले- उनका दिल्ली में रहना ही जरूरी
संजय राउत ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में अरविंद केजरीवाल को गोवा आने की क्या जरूरत है?'
राष्ट्रीय | Jan 16, 2022, 03:56 PM IST -
Goa Election 2022: केजरीवाल का गोवा प्लान देखिए, दनादन कर दी इतनी घोषणाएं
आम आदमी पार्टी गोवा में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। आज AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोवा के लिए अपना प्लान शेयर किया है।
इलेक्शन न्यूज | Jan 16, 2022, 12:00 PM IST -
Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री जोगिंदर मान ने दिया इस्तीफा
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद इनके साथ अन्य कांग्रेस नेता भी आ सकते हैं।
इलेक्शन न्यूज | Jan 15, 2022, 12:12 PM IST