AFGANISTAN
-
पूर्वी अफगानिस्तान के होटल में भीषण विस्फोट, 3 लोगों के उड़े परखच्चे और 7 अन्य घायल
अफगानिस्तान के एक होटल में भीषण विस्फोट होने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाके से लोगों के परखच्चे उड़े गए। होटल का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एशिया | Aug 14, 2023 07:52 pm IST -
अफगानिस्तान विश्वविद्यालय लड़कियों को दाखिला देने को तैयार, तालिबानी कर रहे इनकार
तालिबान में महिलाओं और लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने का अधिकार पहले ही छीना जा चुका है। इससे उनकी पढ़ाई-लिखाई चौपट हो चुकी है। अफगानिस्तान विश्वविद्यालय का कहना है कि वह लड़कियों को दाखिला दे सकता है, मगर यदि तालिबानी नेता अपने प्रतिबंध को हटा लें, तब।
एशिया | Aug 13, 2023 11:42 am IST -
Advertisement
-
अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए फरमान, बिना बुर्का टैक्सी में बैठने पर रोक, यदि बैठीं तो...
अफगानिस्तान में तालिबान ने दमन का एक और कदम उठाया है। यदि महिलाएं टैक्सी में बैठीं तो ड्राइवर को भी सजा होगी। दरअसल, तालिबानी सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से अफगानिस्तान में लोगों खासकर महिलाओं की आजादी छीन गई है।
एशिया | Jul 31, 2023 10:40 am IST -
बारिश और बाढ़ ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान में मचाई तबाही, कई लोगों की हुई मौत, सैकड़ों लोग लापता
भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अफगानिस्तान में जहां अब तक 31 लोगों की तो वहीं पाकिस्तान में रविवार को ही 13 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ने की संभावना है।
एशिया | Jul 23, 2023 10:50 pm IST -
Advertisement
-
भूखा ही नहीं, झूठा भी है पाकिस्तान; अमेरिका की यह रिपोर्ट आपको भी कर देगी हैरान
झूठ की फैक्ट्री चलाने वाला पाकिस्तान इस बार अमेरिका की रिपोर्ट में बेनकाब हो गया है। इस रिपोर्ट से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने पाकिस्तान के उस आरोप को खरािज कर दिया है, जिसमें उसने अफगानी शरणार्थियों पर आतंकी कृत्यों में शामिल होने की बात कही थी।
यूरोप | Jul 18, 2023 02:32 pm IST -
भारत से लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक भूकंप से कांपी धरती, रात से सुबह तक रही अफरातफरी
पहले अफगानिस्तान और उसके बाद भारत व पाकिस्तान की धरती भूकंप से कांप उठी है। अफगानिस्तान में भकूंप ऐसे वक्त में आया, जब रात 12.10 बजे लोग अपने घरों में सो रहे थे। जबकि भारत और पाकिस्तान के लोगों की नींद खुलते ही सुबह 5.38 बजे भूकंप ने दस्तक दे दी। इससे तीनों ही देशों में भूकंप से अफरातफरी और दहशत का माहौल रहा।
एशिया | Jul 10, 2023 06:55 am IST -
Advertisement
-
अफगानिस्तान में कार्यक्रम के दौरान हुआ भीषण बम विस्फोट, 11 लोगों के उड़ गए चीथड़े
अफगानिस्तान में एक कार्यक्रम में भीषण बम विस्फोट ने 11 लोगों की जान ले ली है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन कुछ दिन पहले कार बम विस्फोट में मारे गए एक डिप्टी गवर्नर निसार अहमद अहमदी की याद में आयोजित था।
एशिया | Jun 08, 2023 09:22 pm IST -
अफगानिस्तान में भीषण कार बम विस्फोट, डिप्टी गवर्नर समेत दो के उड़े परखच्चे
भीषण कार बम धमाके में अफगानिस्तान में एक प्रांत के डिप्टी गवर्नर और उनके ड्राइवर की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि कार और दोनों लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए।
एशिया | Jun 06, 2023 03:51 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान से ईरान तक पहुंचा तालिबान का तांडव, अफगानिस्तान की सीमा पर 3 लोगों की मौत
मुस्लिम देश अब आपस में ही भिड़ रहे हैं। ईरान-ईराक के बाद अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान और अफगानिस्तान-ईरान में भी जंग शुरू हो गई है। अफगानिस्तान-ईरान की जंग में तालिबानियों ने 2 ईरानी सैनिकों को मार डाला।
एशिया | May 28, 2023 09:36 am IST -
भूकंप से कांपा अफगानिस्तान, रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता; अभी तक नुकसान की कोई खबर नहीं
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर भूकंप से थर्रा उठी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप राजधानी काबुल से 151 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व (SSE) में सुबह करीब 8.14 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। जबकि भूकंप की गहराई 60 किलोमीटर थी।
एशिया | May 14, 2023 09:08 am IST -
Advertisement
-
अफगानी सुरक्षा बलों ने काबुल में आइएस के दो आतंकवादियों को किया ढेर, अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन जारी
तालिबान शासित अफगानिस्तान में आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। अफगानी सुरक्षा बलों ने राजधानी काबुल के आसपास आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के दो आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही आतंकी संगठन आइएस के अन्य संदिग्ध ठिकानों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
एशिया | May 06, 2023 11:07 am IST -
श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद अब अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में आने वाला है भूचाल, बिगड़ी अफगानी मुद्रा की चाल
श्रीलंका और पड़ोसी पाकिस्तान के बाद अब तालिबान शासित अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में भी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कई महीनों से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अफगानी मुद्रा में गिरावट का दौर जारी है। इससे तालीबानियों को कुछ सूूझ नहीं रहा है। वैसे अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में ज्यादातर आतंकवाद का ही पैसा लगा है।
एशिया | Apr 30, 2023 07:45 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान के खाली मकान में पड़े बम से खेल रहे थे बच्चे, फटने से हो गई 3 की मौत
पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे खाली पड़े एक मकान में खेल रहे बच्चों की बम फटने से दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल यह बच्चे खाली मकान में पड़े बम को लेकर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक बम फट गया और मौके पर मौजूद तीनों बच्चों की मौत हो गई।
एशिया | Apr 14, 2023 10:26 pm IST -
मिजोरम के चम्फाई में आया भूकंप, पिछले 24 घंटों में देश में इतनी बार भी कांपी धरती
मिजोरम में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिजोरम में भूकंप आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर आया। साथ ही आज मिजोरम से हजारों किलोमीटर दूर अफगानिस्तान में भी धरती कांपी है।
राष्ट्रीय | Apr 10, 2023 11:33 am IST -
Advertisement
-
तालिबानियों ने रोक दिया संयुक्त राष्ट्र का अंतरराष्ट्रीय मिशन, महिलाओं पर प्रतिबंध से हुआ भारी नुकसान
तालिबान द्वारा महिलाओं की नौकरी पर प्रतिबंध लगाए जाने से संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मिशन को भी करारा झटका लगा है। लाखों लोगों को जीवन रक्षक सहायता पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिशन को तालिबानियों के इस फैसले ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इस मिशन में सैकड़ों अफगानी महिलाएं काम करती थीं।
एशिया | Apr 07, 2023 05:14 pm IST -
अफगानिस्तानी महिलाओं से संचालित रेडियो का प्रसारण बहाल, रमजान में संगीत बजने पर लगा था प्रतिबंध
उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान में महिलाओं द्वारा संचालित रेडियो पर प्रसारण फिर से शुरू कर दिया गया है। पवित्र रमजान महीने के दौरान रेडियो पर संगीत बजाए जाने के कारण अधिकारियों ने इसका प्रसारण बंद कर दिया था। तालिबान के एक अधिकारी और रेडियो स्टेशन के प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यूरोप | Apr 07, 2023 04:04 pm IST -
Advertisement
-
दुनिया के 50 खतरनाक स्कूल, जहां पढ़ने जाने वाली लड़कियों को जबरन पिलाया जाता है जहर
क्या आपने कभी ऐसे स्कूलों के बारे में सुना है, जहां पढ़ने जाने वाली लड़कियों (छात्राओं) को जहर पिलाया जाता है?...आपको यह सवाल सुनकर बेहद अजीब लग रहा होगा, मगर यह सच है। स्कूल जाने वाली लड़कियों को जहर पिलाने वाले एक या दो स्कूलों का मामला नहीं है।
एशिया | Mar 06, 2023 06:58 am IST -
अफगानिस्तान के बाद अब तालिबान को चाहिए पाकिस्तान! आतंकी हमलों ने किया हलकान
ताबड़तोड़ आतंकी हमलों ने पाकिस्तान को हलकान कर दिया है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में स्थित पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को घातक फिदायीन हमला भी तालीबानी आतंकवादियों ने किया था। पाकिस्तानी तालिबान ने एक संक्षिप्त बयान जारी करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
एशिया | Feb 18, 2023 08:46 pm IST -
बीमार नहीं हैं रूसी राष्ट्रपति, NSA अजीत डोभाल की मुलाकात से हैरत में यूक्रेन; अफगानिस्तान पर कही बड़ी बात
लंबे समय से सार्वजनिक मंच पर नजर नहीं आने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कहीं विलुप्त या बीमार नहीं हैं, बल्कि वह बिलकुल स्वस्थ हैं। एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में बताया गया था कि पुतिन पार्किंसंस या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और वह अपनी मौत के दिन गिन रहे हैं।
एशिया | Feb 09, 2023 09:56 pm IST -
2 तालिबानी कमांडरों को मारने का दावा, फिर भी आतंकियों के सामने गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पुलिस ने तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) आतंकवादी समूह के दो कमांडरों को मार गिराने का दावा किया है। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को बताया कि टीटीपी की ओर से विशेष रूप से पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में लगातार आतंकी हमलों के बाद उनके खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई है। इस दौरान दो कमांडर मारे गए हैं।
एशिया | Feb 04, 2023 08:52 pm IST