ARMY
-
भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, बेड़े में शामिल किए जाएंगे 156 'प्रचंड' हेलीकॉप्टर, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन
प्रचंड हेलीकॉप्टरों को चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। हेलीकॉप्टर पर 700 kg तक के हथियार फिट किए जा सकते हैं। इसकी अधिकतम गति 268 किमी प्रतिघंटा है और रेंज 550 किमी है।
राष्ट्रीय | Sep 30, 2023 06:23 am IST -
जम्मू-कश्मीर बहुत जल्द आतंक से होगा मुक्त, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आतंकवाद को लेकर कही बड़ी बातें
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आतंक को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आतंका समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 28, 2023 06:45 pm IST -
Advertisement
-
असम में मेजर और पत्नी गिरफ्तार, नाबालिग नौकरानी को प्रताड़ित करने, गर्म पानी फेंकने और निर्वस्त्र करने का आरोप
असम में नाबालिग के साथ गंभीर दुर्व्यवहार के आरोप में सेना के मेजर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपों के मुताबिक नाबालिग को यातनाएं दी गईं, उस पर गर्म पानी फेंका गया और उस निर्वस्त्र किया गया।
राष्ट्रीय | Sep 27, 2023 05:00 pm IST -
केरल में जवान की पीठ पर PFI लिखने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने बताया- यह सब झूठ है
केरल से सोमवार को एक मामला सामने आया था जिसमें एक जवान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है और उसकी पीठ पर बैन संगठन PFI का नाम लिखा दिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
राष्ट्रीय | Sep 26, 2023 05:49 pm IST -
Advertisement
-
भारत-कनाडा विवाद पर कनाडाई उपसेना प्रमुख का बड़ा बयान, आपसी संबंधों पर कह डाली ऐसी बात
भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ट्रूडो के बयान पर भारत ने करारा जवाब दिया है। दोनों देशों ने एक दूसरे के एक एक राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया है। इसी बीच कनाडा के उपसेना प्रमुख मेजर जनरल पीटर स्कॉट ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है।
अमेरिका | Sep 26, 2023 03:38 pm IST -
जंग होगी और भीषण! अत्याधुनिक ड्रोन आर्मी तैयार कर रहा यूक्रेन, रूस के उड़ेंगे होश
यूक्रेन नए नए तरीके और प्लान के साथ रूस पर हमले की योजना बना रहा है। इसके लिए वह भारी भरकम राशि भी खर्च करेगा। इसके साथ ही यूक्रेन अत्याधुनिक ड्रोन आर्मी तैयार कर रहा है। इसके बाद से जंग और भीषण हो सकती है।
यूरोप | Sep 25, 2023 03:51 pm IST -
Advertisement
-
भारतीय सेना और सीजीडीए ने उठाया बड़ा कदम, लंबित मामलों के निपटारे के लिए जारी किए 400 करोड़ रुपए
जेसीओ और अन्य रैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों के क्लेम्स के मामले लंबे समय से लंबित थे। इस बाबत सेना मुख्यालय को कई शिकायतें मिली, जिसके बाद सेना और सीजीडीए ने लोगों तक पहुंच बनाई और 400 करोड़ रुपये के क्लेम्स को जारी किया है।
राष्ट्रीय | Sep 24, 2023 11:18 am IST -
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का बड़ा प्लान फेल, सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने एक ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर यासीन को शुक्रवार को श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तापर पायीन में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने दूसरे साथी परवेज अहमद शाह का नाम लिया, जिसे आज शनिवार को एक वारदात को अंजाम देना था।
जम्मू और कश्मीर | Sep 23, 2023 08:41 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फहराया गया 70 फीट ऊंचा तिरंगा, देखें वीडियो
भारतीय सेना ने पुंछ के अजोट युद्ध स्मारक पर 70 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। सेना ने यह तिरंगा सेना के शहीद जवानों को सम्मान देने के लिए स्थापित किया है।
राष्ट्रीय | Sep 21, 2023 08:15 pm IST -
पाकिस्तान आतंकवादियों को दे रहा अब और भी खतरनाक ट्रेनिंग, घाटी में आतंकी के एनकाउंटर के बाद हुआ खुलासा
पिछले दिनों सेना ने पीओके निवासी एक आतंकी को मार गिराया था। इस कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ था कि अब पाकिस्तान आतंकियों को सेना के कमांडों की तरह ट्रेनिंग दे रहा है। इसके साथ ही उन्हें मार्शल आर्ट्स की भी ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 18, 2023 06:08 pm IST -
Advertisement
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां गिरफ्तार, धोखाधड़ी से बेची सेना की बेशकीमती जमीन, खाते में आए थे 47 लाख रुपये
पुलिस की मानें तो सेना की जमीन बेचने पर मिली रकम को ट्रांसफर कराने के लिए मजीद और अजयवीर ने संयुक्त रूप से खाता खोला था। जमीन का बैनामा होने के बाद इस खाते में 4.35 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी जिसमें से 47 लाख रुपये आरोपी महिला परवीन बेगम खान के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
उत्तर प्रदेश | Sep 13, 2023 09:44 am IST -
सूडान की सेना और अर्धसैनिक बलों में फिर शुरू हुआ खूनी संघर्ष, राजधानी खार्तूम में ड्रोन हमले से 30 लोगों की मौत
सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल फिर एक दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों में संघर्ष के दौरान राजधानी खार्तूम पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। हमले के बाद आसमान में ऊंचाई तक काला धुआं उठते देखा जा सकता है। इस हमले में कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। मौतों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
अन्य देश | Sep 10, 2023 06:44 pm IST -
Advertisement
-
पोकरण में मिलिट्री इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 6 संदिग्धों को धर दबोचा; आर्मी की फर्जी ID भी बरामद
राजस्थान में जैसलमेर के पोकरण में मिलिट्री इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने यहां 6 संदिग्ध लोगों को टोल नाके के पास से पकड़ा है। पकड़े गए संदिग्धों के पास से दो गाड़िया भी बरामद की गई हैं, जिन पर आर्मी लिखा हुआ था।
राजस्थान | Sep 10, 2023 02:35 pm IST -
पूर्वोत्तर माली में विद्रोहियों ने सैन्य शिविर और जहाज पर किया घातक हमला, कम से कम 49 नागरिकों और 15 सैनिकों की मौत
पूर्वोत्तर माली में विद्रोहियों के घातक हमले में 49 सामान्य नागरिकों समेत 15 सैनिकों की मौत हो गई है। हमला उस वक्त हुआ जब नागरिक बाढ़ क्षेत्रों से सुरक्षित ठिकानों पर जाने के लिए नाव पर सवार थे। इसी दौरान आर्मी कैंप पर भी हमला कर दिया। वर्ष 2012 में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट की मौजूदगी से यह क्षेत्र अशांत है।
अन्य देश | Sep 08, 2023 09:19 am IST -
Advertisement
-
सेना ने पुंछ में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
सेना ने एक संयुक्त ऑपरेशन में पुंछ के नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया।
राष्ट्रीय | Sep 06, 2023 09:31 pm IST -
बड़ा खुलासा: हेरोइन और हथियारों के बदले भारत के सैन्य ठिकानों की जानकारी जुटा रहा है ISI
भारत में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करने वाला पाकिस्तान अब चुपचाप भारतीय सेना के अहम ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
राष्ट्रीय | Sep 04, 2023 11:03 am IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, हादसे में सेना का पोर्टर और घोड़ा घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये धमाका एलओसी के पास दुर्घटनावश हुआ है। इस हादसे में सेना का एक पोर्टर और उसका घोड़ा घायल हो गया है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 02, 2023 09:07 pm IST -
नाइजर के बाद अब गैबॉन में भी तख्तापलट, राष्ट्रपति को बनाया घर में बंधक
नाइजर के बाद अब अफ्रीकी देश गैबॉन में भी सेना ने तख्तापलट कर दिया है। गैबॉन सेना ने राष्ट्रपति अली बोंगो ओंडिम्बा को घर में किया नजरबंद। इससे गैबॉन में हलचल तेज हो गई है। जनता सड़कों पर जश्न मनाने उतर आई है। पिछले 1 महीने में यह दूसरे अफ्रीकी देश में सेना द्वारा किया गया तख्तापलट है।
अन्य देश | Aug 30, 2023 04:53 pm IST -
अपदस्थ राष्ट्रपति को बहाल नहीं करने से नाइजर के विद्रोहियों पर बना दबाव, क्या अफ्रीकी देश करेंगे हमला
तख्तापलट के बाद सैन्य शासन के तहत गुट के तीन अन्य देशों गिनी, माली और बुर्किना फासो को शामिल नहीं किया गया था। ईसीओडब्ल्यूएएस ने 10 अगस्त को नाइजर में संवैधानिक शासन बहाल करने के लिए ‘‘अतिरिक्त बल’’ की तैनाती का आदेश दिया था।
अन्य देश | Aug 20, 2023 07:03 pm IST -
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास पर उत्तर कोरिया ने कर दिया हमला!- साइबर हैकरों ने की वारदात
उत्तर कोरिया के हैकरों ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास पर हमला कर दिया है। इससे दोनों देशों में खलबली मच गई है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों और मिसाइल परीक्षणों के जवाब में यह संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया था।
एशिया | Aug 20, 2023 05:09 pm IST