Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजर के बाद अब गैबॉन में भी तख्तापलट, सेना ने राष्ट्रपति को बनाया घर में बंधक

नाइजर के बाद अब गैबॉन में भी तख्तापलट, सेना ने राष्ट्रपति को बनाया घर में बंधक

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Aug 30, 2023 04:53 pm IST, Updated : Aug 30, 2023 04:53 pm IST

नाइजर के बाद अब अफ्रीकी देश गैबॉन में भी सेना ने तख्तापलट कर दिया है। गैबॉन सेना ने राष्ट्रपति अली बोंगो ओंडिम्बा को घर में किया नजरबंद। इससे गैबॉन में हलचल तेज हो गई है। जनता सड़कों पर जश्न मनाने उतर आई है। पिछले 1 महीने में यह दूसरे अफ्रीकी देश में सेना द्वारा किया गया तख्तापलट है।

गैबॉन में तख्तापलट के बाद सेना।- India TV Hindi
Image Source : AP गैबॉन में तख्तापलट के बाद सेना।

नाइजर के बाद अब एक अन्य अफ्रीकी देश गैबॉन में भी तख्तापलट कर दिया गया है। मध्य अफ्रीकी देश गैबॉन में बुधवार को सेना द्वारा तख्तापलट की घोषणा की गई, जिसके बाद भारी संख्या में लोग सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए। विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे में राष्ट्रपति अली बोंगो ओंडिम्बा (64) की जीत की घोषणा के चंद घंटे बाद सरकारी टेलीविजन पर तख्तापलट का दावा किया। इस घटनाक्रम को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि ओंडिम्बा का परिवार पिछले करीब 55 साल से देश में सत्ता पर काबिज रहा है। गैबॉन में सेना ने राष्ट्रपति को हटाकर तख्तालट का दावा किया है।

राष्ट्रपति चुनाव में ओंडिम्बा की जीत की घोषणा के तुरंत बाद राजधानी लिवरविले में गोलियों की आवाज सुनी गई। इसके बाद दर्जन भर सैनिकों ने सरकारी टेलीविजन पर सत्ता अपने हाथ में लेने का दावा किया। भीड़ ओंडिम्बा के शासन के कथित अंत का जश्न मनाने के लिए शहर की सड़कों पर उतर आई और सैनिकों के साथ राष्ट्रगान गाया। स्थानीय नागरिक योलांडे ओकोमो ने कहा, ‘‘धन्यवाद, सेना। आखिरकार, हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।’’ दुकानदार विवियन एम.ने सैनिकों को जूस की पेशकश की, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। सेना के तख्तापलट के दावे के बीच राष्ट्रपति ओंडिम्बा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राष्ट्रपति इस समय कहां हैं, इस बारे में भी किसी तरह की सूचना नहीं मिल सकी है।

राष्ट्रपति को किया नजरबंद

पश्चिम अफ्रीकी देश गैबॉन में तख्तापलट करने वाले बागी सैनिकों ने कहा है कि राष्ट्रपति अली बोंगो ओडिम्बा को नजरबंद करके रखा गया है। सरकारी टेलीविजन पर जारी बयान में कहा गया कि तख्तापलट के बाद सरकार के अन्य लोगों को भी विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। गैबॉन में चुनाव नतीजों की घोषणा और ओडिम्बा के सत्ता में रहने की पुष्टि होने के बाद बुधवार को सैन्य तख्तापलट हुआ। ओडिम्बा का परिवार गत 55 साल से देश की सत्ता में है। एक बार फिर चुनाव में उनकी जीत हुई थी। इस वजह से सेना ने तख्तापलट कर दिया। (भाषा)

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के सपनों पर फिरा पानी, जानें क्या है कहानी

जंग के बाद इस देश में होगी पुतिन की पहली विदेश यात्रा, युद्ध अपराध के वारंट के बाद देश से बाहर है गिरफ्तारी का डर

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement