BIHAR
-
बांकीपुर से प्रशांत किशोर को मिली शानदार जीत, बड़े अंतर से बीजेपी को दी शिकस्त; LIVE
बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है। यहां से जन सुराज के प्रशांत किशोर को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को करारी शिकस्त दी है।
बिहार | Aug 03, 2026 07:13 pm IST -
मुंगेर में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, चाचा-भतीजे की मौके पर दर्दनाक मौत
बिहार के मुंगेर में सावन के पावन महीने के बीच बड़ा हादसा हो गया, जब 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
बिहार | Aug 03, 2026 11:51 am IST -
Advertisement
-
हाजीपुर में स्मैक के काले कारोबार को लेकर गैंगवार, दोनों तरफ से चली गोलियां, तीन लोग घायल
बिहार के हाजीपुर में स्मैक के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। पुलिस ने मौके से हथियार और खोखे बरामद कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है
बिहार | Aug 03, 2026 11:51 am IST -
बिहार के हाजीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल की टीम
बिहार के हाजीपुर में एक दिव्यांग की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
क्राइम | Aug 02, 2026 07:22 pm IST -
Advertisement
-
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, दानापुर-फतुहा सेक्शन को मल्टीट्रैक बनाने की मिली मंजूरी- जानें आपको क्या होगा फायदा
रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट में 3 घटक शामिल हैं।
फायदे की खबर | Aug 02, 2026 09:53 am IST -
बेगूसराय में तालिबानी फरमान, रेप पीड़िता से भरी पंचायत में कान पकड़वाकर चटवाया थूक, प्राथमिकी दर्ज
बेगूसराय में भरी पंचायत में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला से सभी के सामने थूक चटवाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बिहार | Aug 05, 2026 08:55 am IST -
Advertisement
-
बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7 साल की जेल, आर्म्स एक्ट में मिली सजा
बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में सात साल जेल की सजा सुनाई है। मंजू वर्मा के पैतृक आवास से छापेमारी के दौरान 50 जिंदा कारतूस मिले थे।
बिहार | Aug 01, 2026 09:17 pm IST -
मधेपुरा में 50 साल के अधेड़ ने नौ साल की मासूम से की दरिंदगी, तीन दिन बाद हुआ गिरफ्तार
बिहार के मधेपुरा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। 50 साल के एक अधेड़ ने नौ साल की एक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्राइम | Aug 01, 2026 08:52 pm IST -
Advertisement
-
आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या के मामले में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गई पुलिस
हाजीपुर में डबल मर्डर केस के आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है और कुर्की की गई है। आरोपी के घर की खिड़की और दरवाजे सब उखाड़ लिया गया है।
बिहार | Aug 01, 2026 07:57 pm IST -
मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने ही डाटा ऑपेरटर ने मांगी 50 हजार रुपये की रिश्वत, मंत्री ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
मंत्री लखेंद्र पासवान की जन सुनवाई में सीतामढ़ी के एक व्यक्ति ने एससी-एसटी अनुदान के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया। मंत्री ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए डाटा ऑपेरटर को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
बिहार | Aug 01, 2026 02:54 pm IST -
Advertisement
-
मगरमच्छ को कंधे पर लादकर थाने पहुंचा युवक, धान के खेत में मिला था, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
युवक ने बताया कि मगरमच्छ उसे धान के खेत में मिला था। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में युवक मगरमच्छ को कंधे पर लादकर थाने ले गया। यहां से वन विभाग ने उसे नदी में छोड़ दिया।
बिहार | Aug 01, 2026 12:53 pm IST -
गया में जेन अल्फा छात्रों के प्रोटेस्ट का असर, मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने पहुंचे एसडीएम
गया जिले के टिकारी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, सिमुआरा में छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम कुंदन प्रवीण ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और उसकी गुणवत्ता की जांच की।
बिहार | Aug 01, 2026 11:22 am IST -
Advertisement
-
नालंदा में पूजा विवाद ने लिया हिंसक रूप, पशु बलि को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी
नालंदा के मितमा गांव में आषाढ़ी पूजा के दौरान पशु बलि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी के बाद मामला बढ़ता गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले की जांच जारी है।
बिहार | Jul 31, 2026 08:42 pm IST -
मंत्री बने रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश! बीजेपी नेता देवेश कुमार ने छोड़ी MLC सीट
बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बड़ी राहत मिली है। MLC देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, दीपक प्रकाश की मंत्री की कुर्सी पर तलवार लटक रही थी। लेकिन अब उनके लिए विधान परिषद पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।
बिहार | Jul 31, 2026 05:39 pm IST -
Advertisement
-
भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार, मां ने लगाया था सरेंडर के बाद भी फायरिंग का आरोप
बिहार के भोजपुर में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में STF जवान को गिरफ्तार किया गया है। इस जवान पर भरत पर गोली चलाने का आरोप है। भरत की मां ने आरोप लगाया था कि सरेंडर के बाद भी उसे गोली मारी गई थी।
बिहार | Jul 31, 2026 11:34 am IST -
रिवॉल्वर रानी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कारतूस और पिस्टल बरामद
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना इलाके में एक महिला का पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने महिला को अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
बिहार | Jul 31, 2026 08:53 am IST -
Advertisement
-
बेटी के लिए मांगने गई इंसाफ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पति को बेहोश कर महिला से किया जबरन दुष्कर्म
पीड़ित महिला ने बताया कि पति को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद पहले बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
क्राइम | Jul 30, 2026 06:19 pm IST -
गया में प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी ने रची दिव्यांग पति की हत्या की साजिश, 4 गिरफ्तार
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में दिव्यांग राजदेव भारती हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां जानें क्या है पूरा मामला।
बिहार | Jul 30, 2026 05:01 pm IST -
मधेपुरा में लैब मैनेजर की हत्या, धान के खेत में बोरे में मिला शव,पत्नी ने 5 के खिलाफ दर्ज कराया केस
मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया वार्ड-1 निवासी मौर्या लैब के मैनेजर बाबू साहब की अपराधियों ने हत्या कर दी और लाश को बोरे में बांधकर फेंक दिया। जानें क्या है पूरा मामला।
बिहार | Jul 30, 2026 03:18 pm IST -
नोटों के बंडल, सोने के गहने और चांदी के सिक्के; छापे में इंजीनियर के पास मिला 'कुबेर का खजाना'
बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में भारी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, कीमती घड़ियां और दस्तावेज मिले हैं।
बिहार | Jul 30, 2026 01:33 pm IST