BIHAR
-
हाजीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर के दरवाजे पर बैठे युवक को मारी गोली, फायरिंग करते हुए फरार
हाजीपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन दहाड़े बाइक पर सवार 3 बेखौफ बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। तीनों बाइक सवार ने करीब 10 राउंड फायरिंग की जिसमें एक युवक के पैर में दो गोलियां लगीं। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बिहार | Jul 30, 2026 10:45 am IST -
जन सुराज नेताओं की हिरासत पर भड़के PK, कहा- "बीजेपी के इशारे पर काम कर रही पुलिस, बांकीपुर से 200% जीत रहे"
बांकीपुर में जारी वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर ने पुलिस पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना किसी स्पष्ट आरोप के हिरासत में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रभावित करने के लिए की जा रही है।
बिहार | Jul 30, 2026 10:39 am IST -
Advertisement
-
सॉल्वर को परीक्षा केंद्र में घुसाया, बाथरूम में मिले प्रिंटर; बिहार होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा में गड़बड़ी
BPSSC की ओर से आज होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर के पद के लिए एग्जाम चल रहा था। इस दौरान पटना के शास्त्री नगर बालक उच्च विद्यालय में गड़बड़ी की बात सामने आई है। परीक्षा में नकल कराने के लिए शिक्षकों की भी मिलीभगत थी।
बिहार | Jul 29, 2026 11:18 pm IST -
खाना मिलने में देरी हुई तो देवर ने भाभी को गड़ासे से काट डाला, कटा सिर पेड़ पर टांग दिया
जहानाबाद में एक युवक ने गड़ासे से गला काटकर भाभी की हत्या कर दी। आरोपी ने कटा हुआ सिर को पेड़ पर टांग दिया और भागने की बजाय घर के पास ही बैठा रहा।
बिहार | Jul 29, 2026 06:57 pm IST -
Advertisement
-
बिहार में होगी 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दी खुशखबरी; जल्द जारी होगी अधिसूचना
बिहार सरकार जल्द ही BPSC TRE 4 भर्ती 2026 आयोजित करने की तैयारी कर रही है। यह परीक्षा प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
नौकरी | Jul 29, 2026 04:17 pm IST -
बेगूसराय जमीन पर कब्जे को लेकर 100 राउंड से अधिक फायरिंग, गोली लगने से 4 जख्मी
बेगूसराय के चंदवारा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने 100 राउंड फायरिंग की जिसमें 4 लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं।
बिहार | Jul 29, 2026 04:04 pm IST -
Advertisement
-
BPSC शिक्षक बहाली पेपर लीक में गिरफ्तार मास्टरमाइंड डॉक्टर मनीष कौन है? सीलबंद बॉक्स खोलने में था माहिर
BPSC टीचर्स भर्ती परीक्षा पेपर लीक में गिरफ्तार मास्टरमाइंड डॉक्टर मनीष के बारे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वह 2021 बैच का MBBS डॉक्टर है।
बिहार | Jul 29, 2026 01:30 pm IST -
शिक्षा के मंदिर में मचा बवाल, प्रिंसिपल पर शराब पीकर अध्यापक से मारपीट और गाली गलौज का आरोप, वीडियो वायरल
रोहतास जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। शिक्षा के मंदिर स्कूल में प्रधानाध्यापक और अध्यापक के बीच जमकर मारपीट हुई। टीचर ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और मारपीट करने लगे।
बिहार | Jul 29, 2026 01:08 pm IST -
Advertisement
-
बक्सर से आई दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर अपने पति की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी है। जानें पूरा मामला।
बिहार | Jul 29, 2026 12:17 pm IST -
मुजफ्फरपुर में महिला को गर्भवती करने के नाम पर 8 लाख का प्रलोभन देकर युवक से 27000 रुपये की ठगी
सोशल मीडिया पर आसान कमाई का लालच देकर साइबर ठग लोगों को नए-नए तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं। मुजफ्फरपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां साइबर ठगों ने महिला को गर्भवती करने के नाम पर 8 लाख का प्रलोभन देकर युवक से 27000 रुपये की ठगी की है। जानें पूरा मामला।
बिहार | Jul 29, 2026 12:18 pm IST -
Advertisement
-
जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर चलाई गोली, निशाना चूका और अपने ही बेटा के सीने में समा गई बुलेट
रोहतास जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जमीन विवाद को लेकर पिता और बेटे के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में 19 साल के पोते को गोली लग गई। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बिहार | Jul 29, 2026 09:04 am IST -
सीतामढ़ी में पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हुआ कैदी, 3 जुलाई के एनकाउंटर में हुआ था गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस कस्टडी से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। बता दें फरार आरोपी को 3 जुलाई को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।
बिहार | Jul 28, 2026 11:00 pm IST -
Advertisement
-
8 साल पहले हत्या का मामला दर्ज, अब जिंदा मिला मृतक युवक, ऐसे हुआ खुलासा
पटना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आठ साल पहले यानि 2018 में एक युवक की हत्या का मामला पुलिस में दर्ज हुआ था और अब वो युवक गांव में जिंदा पाया गया। पुलिस इस मौत की कहानी की तफ्तीश कर रही है।
बिहार | Jul 28, 2026 02:04 pm IST -
पटना में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, घर से निकलते ही कर दिया हमला, जांच में जुटी पुलिस
बिहार में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला खाजेकला थाना क्षेत्र में मोगलपुरा का है, जहां एक युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपी की पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
बिहार | Jul 28, 2026 12:03 pm IST -
Advertisement
-
मोतिहारी में जमीन के लालच में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से एक ऐसी घटना सामने आयी गई जहां जमीन के लालच में एक बेटे ने अपनी ही मां की कथित तौर पर हत्या कर दी।
बिहार | Jul 28, 2026 10:31 am IST -
गर्लफ्रेंड को सड़क पर चलती बाइक से घसीटा, भीड़ के पिटाई के डर से कहा 'पति-पत्नी है', लेकिन VIDEO ने खोल दी पोल
नालंदा के राजगीर में युवती को बाइक से घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। आरोपी और युवती दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। आरोपी चार से पांच दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था।
बिहार | Jul 27, 2026 10:32 pm IST -
Advertisement
-
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पर्यटन मंत्री के बेटे से मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक व्यक्ति ने पर्यटन मंत्री के बेटे से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपने साथियों के साथ मिलकर नेताओं और कारोबारियों को धमकी भरे मैसेज व कॉल कर रहा था
बिहार | Jul 27, 2026 10:00 pm IST -
बिहार में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई, सरकार ने दिया भरोसा, केस वापस लिए जाएंगे
बिहार सरकार ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को बड़ी राहत देने का आश्वासन दिया है। सरकार ने कहा है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। दर्ज केस वापस लिए जाएंगे।
बिहार | Jul 27, 2026 10:19 pm IST -
694 लोग हिरासत में... सिवान में पुलिस फायरिंग मामले पर 'बिहार पुलिस' ने जारी किया स्पष्टीकरण, जानिए और क्या कहा?
बिहार पुलिस ने बताया कि 694 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें 339 नाबालिग और छात्रों को सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया। हिंसक घटनाओं में शामिल 355 लोगों कोर्ट में पेश किया गया है।
बिहार | Jul 27, 2026 07:38 pm IST -
जमीनी विवाद को लेकर भिड़े दो गुट, कई राउंड फायरिंग में 1 जख्मी, जमकर चले लाठी-डंडे
मधुबनी में दो गुटों में जमीन को लेकर जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चली। इस खूनी झड़प में 1 व्यक्ति को गोली लग गई और कई लोग जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है और कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिहार | Jul 27, 2026 12:49 pm IST