CHHATISGARH
-
भिलाई में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर पर चला बुलडोजर, 3 लोगों पर की थी फायरिंग
हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमित जोश के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। बदमाश ने अभी हाल में ही तीन लोगों पर सरेआम गोली चला दी थी। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ | Jun 28, 2024 02:31 pm IST -
गश्त के दौरान अचानक लापता हुआ BSF का जवान, अगले दिन जंगल में मिली लाश; आत्महत्या की आशंका
नक्सल प्रभावित जिले कांकेर में एक बीएसएफ जवान का शव मिला है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि जवान ने खुद को ही गोली मारकर आत्महत्या की है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ | Jun 21, 2024 05:00 pm IST -
Advertisement
-
कोंडागांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक पुलिस मुखबिर को गोलियों से भून डाला। पुलिस मुखबिर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ | Jun 08, 2024 08:31 pm IST -
छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग! ट्रक में मवेशी भरकर ले जा रहे 3 लोगों को चलती गाड़ी से नीचे फेंका, 2 की मौत
छत्तीसगढ़ में ट्रक में मवेशी ले जा रहे तीन लोगों की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की और चलती ट्रक से नीचे फेंक दिया। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ | Jun 07, 2024 07:51 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 4 नाबालिग समेत 6 लोग हिरासत में
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में चार नाबालिगों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि यह घटना 4 जून को सन्ना थाना क्षेत्र में हुई जब किशोरी एक शादी में शामिल होने के बाद रात में घर लौट रही थी।
छत्तीसगढ़ | Jun 06, 2024 10:21 pm IST -
छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल रिजल्ट: छत्तीसगढ़ में भाजपा को कितनी सीटें मिल सकती हैं, जानिए Exit Poll के आंकड़े
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Exit: इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 10-11 सीटें मिल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ | Jun 01, 2024 09:04 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ सरकार का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के सदस्य हुए शामिल
अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय चिंतन शिविर के दौरान राज्य के सभी मंत्री एक रात आईआईएम में ही रहेंगे तथा देशभर के उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ उनकी क्लास लेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान देशभर के उच्च संस्थानों जिनमें आईआईएम, आईएसएस, बीआईएसएजी और आईसीसीआर शामिल हैं, के विशेषज्ञ यहां आएंगे।
छत्तीसगढ़ | May 31, 2024 08:20 pm IST -
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 8 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ढेर
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान मनीला पूनेम और मंगलू कुड़ियम के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और लूट समेत कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ | May 29, 2024 10:16 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ में एक और एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को किया ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद
Chhattisgarh encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में एक नक्सली के ढेर होने की खबर है। घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए।
राष्ट्रीय | May 25, 2024 03:58 pm IST -
रायपुर के एम्स में मेडिकल के छात्र ने किया सुसाइड, सामने आई वजह
रायपुर एम्स के एक छात्र ने अपने छात्रावास में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है।
छत्तीसगढ़ | May 22, 2024 10:50 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर नकेल, एक और इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर माड़वी बुस्का भी है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम है।
छत्तीसगढ़ | May 21, 2024 07:42 am IST -
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में नक्सली ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान आज भी जारी है। एनकाउंटर में एक नक्सली मारा गया है। सर्च अभियान अभी भी जारी है।
छत्तीसगढ़ | May 18, 2024 05:14 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया
छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के सुरक्षित होने की खबर है। मुठभेड़ के बारे में बात करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई...नक्सलियों के 12 शव मिले हैं।
छत्तीसगढ़ | May 10, 2024 08:40 pm IST -
छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 66.87 फीसदी मतदान, जानिए कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट
Lok Sabha Elections 2024: राज्य की 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) में 19 अप्रैल को और राज्य की तीन अन्य सीट- राजनांदगांव, कांकेर (एसटी) और महासमुंद में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था।
छत्तीसगढ़ | May 07, 2024 09:35 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ः वोटिंग के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने किया बम विस्फोट, CRPF का सहायक कमांडेंट घायल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिहका मतदान केंद्र के करीब प्रेशर बम में विस्फोट होने से सीआरपीएफ के सहायक सेनानी मनु एचसी घायल हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ | Apr 19, 2024 02:12 pm IST -
पूर्व सीएम भूपेश बघेल हार सकते हैं चुनाव, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर किसे मिल रही जीत, यहां जानें
इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतती दिख रही है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनाव हार सकते हैं।
छत्तीसगढ़ | Apr 16, 2024 03:12 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ः सरगुजा में चूल्हा जलाकर पड़ोसी के घर गई मां, आग में झुलसने से तीन बच्चों की मौत
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में देर रात एक दर्दनाक घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बहन और एक भाई शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ | Apr 14, 2024 03:01 pm IST -
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा
2161 करोड़ के शराब स्कैम मामले में ईडी की सिफारिश पर ACB ने 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें अनवर ढेबर और अरविंद सिंह का भी नाम शामिल है।
छत्तीसगढ़ | Apr 05, 2024 02:10 pm IST -
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 मारे गए, कई अत्याधुनिक हथियार बरामद
बीजापुर में गंगालूर थानाक्षेत्र के कोरचोली के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकांटर में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
छत्तीसगढ़ | Apr 02, 2024 02:27 pm IST -
बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 महिला समेत 6 नक्सली ढेर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब दो महिला समेत छह नक्सलियों के शव तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मौके से बरामद किए गए।
छत्तीसगढ़ | Mar 27, 2024 05:56 pm IST