CITIZEN AMENDMENT BILL
-
असम में असहज शांति, बंगाल में उबाल, पीएम मोदी बोले-हिंसा के लिए ‘कांग्रेस और उनके मित्र’ जिम्मेदार
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शांति की अपील के बावजूद हिंसा जारी रही और छह जिले- मालदा, उत्तर दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के कुछ हिस्से में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं।
राष्ट्रीय | Dec 15, 2019 11:05 pm IST -
नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस हिन्दू-मुस्लिम दंगे भड़काने की कोशिश कर रही है: संबित पात्रा
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पूरे हिंदुस्तान को बरगला कर आग में धकेल रही है। यह हम सब देख रहे हैं। कांग्रेस हिन्दू-मुस्लिम दंगे को भड़काने की कोशिश कर रही है।
राष्ट्रीय | Dec 15, 2019 05:07 pm IST -
Advertisement
-
नागरिकता (संशोधन) कानून पर बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए पश्चिम बंगाल में कर रहे हिंसा: भाजपा
नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान कई ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर आगजनी की गई और बसें फूंक दी गई।
राष्ट्रीय | Dec 14, 2019 09:04 pm IST -
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सुरक्षा कड़ी की गई, नागरिक्ता विधेयक को लेकर प्रदर्शन के बाद लिया गया निर्णय
नागरिकता संशोधन अध्यादेश को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
राष्ट्रीय | Dec 14, 2019 03:06 pm IST -
Advertisement
-
नागरिकता संशोधन बिल: ममता बनर्जी बोलीं- “लागू नहीं होने देंगे CAB”, BJP ने कहा- “कानून लागू होकर रहेगा”
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में नागरिकता (संशोधन) कानून लागू होकर रहेगा और न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और न ही उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस इसे रोक पाएगी।
राष्ट्रीय | Dec 14, 2019 07:10 am IST -
संशोधित नागरिकता कानून पर इमरान खान ने कहा- यह ‘झूठ’ पर आधारित है
पाकिस्तान ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान की टिप्पणी की आलोचना करने के लिए भारत पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह ‘झूठ’ पर आधारित है।
एशिया | Dec 13, 2019 10:15 pm IST -
Advertisement
-
अमित शाह का मेघालय और अरूणाचल प्रदेश का दौरा रद्द
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार और सोमवार को पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और अरूणाचल प्रदेश का अपना दौरा रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय | Dec 13, 2019 07:19 pm IST -
नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन, अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद की गई
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है और स्थानीय प्रसाशन ने एहतियात के तौर पर अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा को शुक्रवार शाम 5 बजे तक बंद कर दिया है
उत्तर प्रदेश | Dec 13, 2019 02:11 pm IST -
Advertisement
-
असम हिंसा पर सख्त हुए मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल में कहा है कि राज्य में हिंसा बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी और जो लोग तोड़फोड़ में शामिल हुए हैं उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
राष्ट्रीय | Dec 13, 2019 01:45 pm IST -
नागरिकता संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी, अब बना कानून
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक (CAB) 2019 को अपनी मंजूरी दे दी है। गुरुवार देर रात राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अब यह विधेयक एक कानून बन गया है।
राष्ट्रीय | Dec 13, 2019 06:17 am IST -
Advertisement
-
मध्य प्रदेश कांग्रेस MLA आरिफ मसूद का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश सरकार ने NRC लागू किया तो इस्तीफा दे दूंगा
आरिफ मसूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अपना नेता से अनुरोध करूंगा जिस तरीके से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने साहस दिखाया है, उसी तरह हमारी सरकार भी CAB और NRC को रिजेक्ट करें।
राजनीति | Dec 12, 2019 11:41 pm IST -
CAB 2019: मेघालय में मोबाइल इंटरनेट, संदेश सेवाएं बंद
राज्य की राजधानी में जिला प्रशासन ने दो पुलिस थानों में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के चलते कर्फ्यू लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू आज रात 10 बजे से अगले आदेश तक लागू होगा।
राष्ट्रीय | Dec 12, 2019 11:46 pm IST -
Advertisement
-
क्या CAB पारित होने की वजह से बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द की अपनी भारत यात्रा?
बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। सूत्रों की मानें तो बांग्लादेश के विदेश मंत्री की यात्रा नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने से उत्पन्न स्थिति के चलते रद्द हुई है।
राष्ट्रीय | Dec 12, 2019 05:08 pm IST -
पीएम मोदी ने असम की जनता को दिया भरोसा, कहा-कोई आपका हक नहीं छीन सकता
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की जनता को भरोसा दिया है कि कोई भी उनके अधिकार, अलग पहचान और सुंदर संस्कृति को नहीं छीन सकता
राष्ट्रीय | Dec 12, 2019 10:55 am IST -
Advertisement
-
सरकार की तरफ से सही जवाब नहीं मिला इसलिए CAB पर समर्थन नहीं किया: संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि हमारी कुछ चिंताएं थी जिसको लेकर हमने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन सरकार की तरफ से कुछ सही जवाब नहीं मिला
राजनीति | Dec 11, 2019 09:10 pm IST -
कांग्रेस नेताओं और पाक नेताओं के बयान घुल मिल जाते हैं, राज्यसभा में अमित शाह ने कहा
अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान की तरफ से आए उन सभी बयानों का हवाला देते हुए कहा जिनमें थोड़ी भी समानता थी
राष्ट्रीय | Dec 11, 2019 10:56 pm IST -
Advertisement
-
सावरकर की वजह से विभाजन हुआ मुझे नहीं पता, लेकिन बंटवारे की मांग को स्वीकार क्यों किया: अमित शाह
अमित शाह ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी के उस आरोप पर जवाब दिया जिसमें कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि देश का विभाजन हिंदू महासभा के नेता वीर सावरकर के बयान कि वजह से हुआ था
राष्ट्रीय | Dec 11, 2019 07:23 pm IST -
जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस ने किया नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन
राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वी वाई रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी इस बिल का समर्थन करती है।
राष्ट्रीय | Dec 11, 2019 05:07 pm IST -
'जिस स्कूल में आप पढ़ते हो उसके हम हेडमास्टर हैं', CAB पर चर्चा के दौरान संजय राउत का BJP पर निशाना
संजय राउत ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जिस स्कूल में पढ़ते हो उस स्कूल के हम हेडमास्टर रह चुके हैं
राष्ट्रीय | Dec 11, 2019 03:26 pm IST -
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने किया नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन
राज्यसभा में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के सांसद विश्वजीत दैमरी ने कहा कि उनकी पार्टी नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन करती है
राष्ट्रीय | Dec 11, 2019 03:02 pm IST