CITIZENS
-
दिल्ली: CAA को लेकर झड़प के दौरान हेड कॉन्स्टेबल समेत 4 लोगों की मौत, करीब 40 पुलिसकर्मी घायल
उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर झड़प के दौरान सोमवार को दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत हो गई...
राष्ट्रीय | Feb 24, 2020 10:17 pm IST -
अमित शाह 28 फरवरी को जाएंगे भुवनेश्वर, ईस्टर्न जोनल काउंसिल की करेगें अध्यक्षता
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर 28 फरवरी को ओडिशा जा रहे हैं। गृहमंत्री शाह अपने दौरे में भुवनेश्वर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
राजनीति | Feb 22, 2020 12:09 pm IST -
Advertisement
-
साधना रामचंद्रन अचानक पहुंचीं शाहीन बाग, प्रदर्शनकारियों को मनाने की एक और कोशिश नाकाम
तीन दिन की बातचीत बेनतीजा निकलने के बाद अब चौथे दिन वार्ताकार साधना रामचंद्रन शाहीन बाग में पहुंचीं और प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत कीं। खास बात है कि रामचंद्रन आज अकेले पहुंची, उनके साथ संजय हेगड़े मौजूद नहीं थे।
राष्ट्रीय | Feb 22, 2020 05:40 pm IST -
पैन कार्ड, भूमि और बैंक दस्तावेज नागरिकता के सबूत नहीं: गुवाहाटी हाईकोर्ट
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि पैन कार्ड, भूमि और बैंक दस्तावेज भारतीय नागरिकता के सबूत नहीं हैं।
राष्ट्रीय | Feb 19, 2020 08:08 pm IST -
Advertisement
-
शाहीन बाग: वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, आज फिर होगी बातचीत
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीएए के खिलाफ पिछले 66 दिन से शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वालों से वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन ने बात की।
राष्ट्रीय | Feb 20, 2020 12:09 am IST -
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने कहा, केंद्र सरकार को कम से कम अब हमसे बात करनी चाहिए
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को दूसरे जगह पर जाने के लिए मनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से प्रदर्शनकारियों को थोड़ी निराशा हुई है, हालांकि उनमें से कई का मानना है कि अपनी असहमति को लेकर सरकार से बात करना ही अंतिम रास्ता है।
राष्ट्रीय | Feb 18, 2020 06:56 am IST -
Advertisement
-
स्टालिन ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ यहां शुक्रवार को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए द्रमुक अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आग्रह किया।
राजनीति | Feb 15, 2020 01:21 pm IST -
चेन्नई: एंटी-CAA प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, पथराव में महिला डिप्टी कमिश्नर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
चेन्नई में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प हुई। बताया जा रहा है कि यहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। चेन्नई पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से भिड़ंत में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
राष्ट्रीय | Feb 15, 2020 07:24 am IST -
Advertisement
-
शाहीनबाग देना चाहता है वैलेंटाइंस-डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफा
राष्ट्रीय राजधानी के शाहीनबाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगभग दो महीने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइंस-डे के मौके पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्यार का पैगाम देना चाहती हैं।
राष्ट्रीय | Feb 14, 2020 06:52 am IST -
सीएए के विरोध की आड़ में देश को तोड़ने के नारे लगाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई: भाजपा
राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने की आड़ में कथित तौर पर देश को तोड़ने की बात करने वालों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से अराजकता पैदा करने के प्रयास करने वालों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
राजनीति | Feb 07, 2020 02:40 pm IST -
Advertisement
-
शाहीन बाग में प्रदर्शन के खिलाफ याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनों के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई 10 फरवरी को करेगा क्योंकि वह मामले की सुनवाई आज करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित नहीं करना चाहता।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2020 12:00 pm IST -
शाहीन बाग प्रदर्शन: 4 महीने के बच्चे के मौत की असली वजह आई सामने, परिवार ने कही यह बात
दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में रहने वाले एक परिवार का आरोप है कि शाहीन बाग और जामिया में पिछले 52 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के दौरान ठंड लगने से उनके 4 महीने के बच्चे मोहम्मद जहान की मौत हो गई।
राष्ट्रीय | Feb 04, 2020 07:23 pm IST -
Advertisement
-
योगी का दिल्ली के सीएम पर हमला, पूछा-पाक के मंत्री ने केजरीवाल का समर्थन क्यों किया?
इससे पहले विकासपुरी में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मंत्री को पता है कि अरविंद केजरीवाल ही शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकता है।
दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 | Feb 04, 2020 02:30 pm IST -
पाकिस्तान से भारत आए 50 हिन्दू परिवार, मोदी सरकार से नागरिकता देने की अपील
पाकिस्तान में हिन्दू परिवारों पर जुल्म की इंतेहा हो रही है। ऐसे ही कुछ हिंदू परिवार भारत पहुंचे हैं जो पाकिस्तान जाने के नाम से ही कांप उठते हैं। इनका आरोप है कि पाकिस्तान में उनकी बहू-बेटियों को सरेआम किडनैप कर लिया जाता है।
राष्ट्रीय | Feb 04, 2020 09:39 am IST -
Advertisement
-
टुकड़े-टुकड़े गैंग की पोस्टर गर्ल पर कसा शिकंजा, शरजील इमाम के 50 समर्थकों पर कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी करने वाली उर्वशी चूड़ावाला के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है। एक फरवरी को मुंबई के आजाद मैदान में शरजील इमाम के समर्थन में और देश विरोधी नारेबाजी हुई थी।
राष्ट्रीय | Feb 04, 2020 10:09 am IST -
‘देश खतरनाक स्थिति का सामना कर रहा क्योंकि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग नफरत फैला रहे’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ की ‘गोली बनाम बोली’ संबंधी हालिया टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि भारत एक खतरनाक स्थिति का सामना कर रहा है क्योंकि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग नफरत फैलाने में व्यस्त हैं।
राजनीति | Feb 04, 2020 06:57 am IST -
Advertisement
-
“अनुच्छेद 370, तीन तलाक, राम मंदिर की कुंठा CAA का विरोध कर निकाल रहे लोग”
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने सोमवार को कहा कि मुल्ला मौलवी तीन प्रमुख विषयों पर अपनी कुंठा सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर निकाल रहे हैं।
राष्ट्रीय | Feb 03, 2020 05:41 pm IST -
हैदराबाद में CAA के समर्थन में रैली के दौरान ‘गोली मारो...’’ के नारे लगे
एक स्थानीय संगठन द्वारा संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत निकाली गई रैली के दौरान कुछ लोगों ने ‘‘गद्दारों को गोली मारो’’ के नारे लगाए गए।
राष्ट्रीय | Feb 03, 2020 05:06 pm IST -
इमरान खान का शगूफा, भारत में 50 करोड़ लोगों की नागरिकता जाएगी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ बयानबाजी में यहां तक कह गए कि इससे भारत में पचास करोड़ लोगों की नागरिकता खत्म हो जाएगी।
एशिया | Feb 01, 2020 06:39 pm IST -
इंडिया टीवी की पहल के बाद हरकत में आई सरकार, शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार
नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में 15 दिसंबर से चल रहे धरने पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है।
राष्ट्रीय | Feb 01, 2020 10:26 am IST