1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाहीन बाग में प्रदर्शन के खिलाफ याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

शाहीन बाग में प्रदर्शन के खिलाफ याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 12:00 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनों के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई 10 फरवरी को करेगा क्योंकि वह मामले की सुनवाई आज करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित नहीं करना चाहता।

शाहीन बाग में प्रदर्शन के खिलाफ याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट- India TV Hindi
शाहीन बाग में प्रदर्शन के खिलाफ याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनों के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई 10 फरवरी को करेगा क्योंकि वह मामले की सुनवाई आज करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित नहीं करना चाहता। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मतदान होगा। 

Related Stories

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा, ‘‘हम इस बात को समझते हैं कि वहां समस्या है और हमें देखना होगा कि इसे कैसे सुलझाया जाए। हम सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगे। तब हम बेहतर स्थिति में होंगे।’’ 

जब याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वकील ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है तो पीठ ने कहा, ‘‘हम इसलिए ही तो कह रह रहे हैं कि सोमवार को आइए। हमें उसे प्रभावित क्यों करना चाहिए?’’ पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वह सोमवार को इस बात पर बहस करने के लिए तैयार होकर आएं कि इस मामले को दिल्ली हाई कोर्ट को वापस क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए।

बता दें कि शाहीन बाग में पिछले 55 दिनों से धरना जारी है। याचिकाओं में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली अहम सड़क के बंद हो जाने से लाखों लोगों को हो रही दिक्कत पर सवाल उठाया गया है। साथ ही रास्ते को खोले जाने की अपील की गई है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण 55 दिन से कालिंदी कुंज-शाहीन बाग का रास्ता बंद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत