1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. सीएम योगी को चुनाव आयोग का नोटिस, कहा था- केजरीवाल ही खिला सकते हैं प्रदर्शनकारियों को बिरयानी

सीएम योगी को चुनाव आयोग का नोटिस, कहा था- केजरीवाल ही खिला सकते हैं प्रदर्शनकारियों को बिरयानी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 11:49 pm IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के 'बिरयानी'' वाले बयान पर आपत्ति जताई है।

Yogi- India TV Hindi
UP CM Yogi Adityanath Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विवादित बयान देने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने प्रचार के दौरान योगी द्वारा एक फरवरी को करावल नगर में विरोधी दलों की आलोचना करते हुये अपुष्ट तथ्यों के आधार पर लगाये आरोप से प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने के आधार पर योगी को एक दिन के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार योगी ने दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में गत एक फरवरी को जनसभा में विपक्षी दलों के नेताओं के विरुद्ध तीखे आरोप लगाये थे। आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर योगी के बयान को चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन होने के कारण उन्हें सात फरवरी को शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी दिल्ली में एक रैली के दौरान कहा था, "क्यों एक पाकिस्तानी मंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने की बात कर रहा है? क्यों कि वो जानता है कि सिर्फ केजरीवाल ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024