CLOUD
-
J&K: लैंडस्लाइडिंग, बाढ़ और बादल फटने का खतरा, जम्मू के सभी स्कूल बंद, सोमवार रात से हो रही जमकर बारिश
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों मे बारिश हो रही है। बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश के अलर्ट के साथ ही बादल फटने का खतरा भी बताया है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 01, 2025 09:51 pm IST -
जम्मू-कश्मीर के रामबन और रियासी में फटा बादल, 10 की मौत, कई लोग हैं लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू-VIDEO
जम्मू कश्मीर के रामबन और रियासी जिले में बादल फटने की घटना हुई है। देर रात ही स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 30, 2025 10:38 am IST -
भारी बारिश से मचा हड़कंप, 46 ट्रेनें हुई कैंसिल; फिर फटा बादल
जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से 46 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर बादल फटने की जानकारी सामने आई।
जम्मू और कश्मीर | Aug 29, 2025 11:12 pm IST -
उत्तराखंड में फिर बादल फटा, रुद्रप्रयाग और चमोली में आया सैलाब, भारी तबाही की खबर
बादल फटने की घटना रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली के देवाल क्षेत्र में हुई है। मलबे में कुछ परिवारों के फंसे होने की खबर है। वहीं चमोली में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय | Aug 29, 2025 09:41 am IST -
मानसून से मरने वालों की संख्या इस राज्य में हुई 312, बारिश और सड़क दुर्घटनाओं में भी गई कई लोगों की जान
इस बार मानसून का कहर कई राज्यों में देखा गया है। भारी बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। सड़कें पूरी तरह बाधित हो गईं। करोड़ों रुपये के जानमाल का नुकसान पहुंचा है।
राष्ट्रीय | Aug 29, 2025 08:10 am IST -
जम्मू से कटरा के बीच 24 घंटे से ट्रैक पर फंसी स्वराज एक्सप्रेस, यात्रियों से भरी हुई है ट्रेन
जम्मू से कटरा के बीच एक यात्री ट्रेन पिछले 24 घंटे से ट्रैक पर फंसी हुई है। ट्रैक के आगे बोल्डर गिरने के बाद बीच में ट्रेन रोकनी पड़ी। ट्रेन कल दोपहर 12 बजे से रुकी हुई है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 27, 2025 01:44 pm IST -
उत्तराखंड: धामी सरकार मृतकों के परिजनों, पूर्णत: क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद देगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी सरकार आपदा की इस घड़ी में थराली के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा सभी राहत और बचाव दलों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि वह स्वयं लगातार बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं ।
राष्ट्रीय | Aug 24, 2025 03:01 pm IST -
J&K: फिर बादल फटने का खतरा, भारी बारिश, भूस्खलन की चेतावनी, Weather Alert के बाद प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
जम्मू-कश्मीर के लिए अगले चार दिन बेहद भारी होने वाले हैं। मौसम विभाग ने बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 24, 2025 08:37 am IST -
VIDEO: उत्तराखंड के चमोली में फिर बड़ी तबाही, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे घर, मचा है त्राहिमाम
उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार की रात फिर से बादल फटने से बड़ी तबाही मची है। बादल फटने से आए सैलाब में कई घर बह गए। तहसील परिसर, एसडीएम आवास, और कई घरों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है। देखें घटना का वीडियो...
राष्ट्रीय | Aug 23, 2025 10:47 am IST -
हिमाचल प्रदेशः कुल्लू के लगघाटी में बादल फटने से तबाही, बह गए कई घर और कारें; देखें वीडियो
हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू की सीमा पर भुभू जोत पहाड़ पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। अभी तक किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय | Aug 19, 2025 10:20 am IST -
जम्मू-कश्मीर के वारनो में तेज आवाज के साथ भारी बारिश, कई जगह पर जमीन भी धंसी, पूरे इलाके में पानी का तेज बहाव
जम्मू-कश्मीर के लोलाब क्षेत्र के वारनो के जंगली क्षेत्र में तेज आवाज के साथ भारी बारिश हुई है। पूरे इलाके में पानी का तेज बहाव हो रहा है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राष्ट्रीय | Aug 18, 2025 01:41 pm IST -
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बादल फटने से भारी तबाही, 7 की मौत, कई लोग घायल, जम्मू-पठानकोट हाईवे को नुकसान
बताया जाता है कि कठुआ से 15 किमी दूर घाटी इलाके में बादल फटने से सैलाब आया। इस सैलाब में 7 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं जम्मू-पठानकोट हाईवे को नुकसान पहुंचा है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 17, 2025 11:54 am IST -
किश्तवाड़ में कैसे पहाड़ से आई आफत? सामने प्रलय को आता देख लोग लगाने लगे 'जय माता दी' के नारे- VIDEO
किश्तवाड़ से जो भयावह वीडियो सामने आया है। उसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। पहाड़ों से पानी का तेज बहाव आता साफ दिख रहा है। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में जय माता दी के नारे भी लगाते हुए दिखे।
जम्मू और कश्मीर | Aug 16, 2025 03:00 pm IST -
जम्मू कश्मीर: चसोती गांव पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, बादल फटने से हुए नुकसान का लिया जायजा
उमर अब्दुल्ला ने पूरे इलाके का मुआयना किया और बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया। यहां कम से कम 60 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं।
जम्मू और कश्मीर | Aug 16, 2025 11:40 am IST -
Rajat Sharma's Blog | पहाड़ में फटे बादल : क़ुदरत की आवाज़ सुनो
अगर हम प्रकृति से टकराएंगे, खिलवाड़ करेंगे तो एक न एक दिन ये कहर बनकर टूटेगा। अगर पहाड़ों को काटेंगे, नदियों का रास्ता रोकेंगे, पेड़ काटेंगे तो एक दिन पानी और मलबा सब कुछ बहा कर ले जाएगा और तबाही के मंज़र से कोई नहीं बचा पाएगा।
राष्ट्रीय | Aug 15, 2025 03:10 pm IST -
किश्तवाड़ के चिशोती गांव में सर्च और रेस्क्यू अभियान आज भी जारी, अब तक 60 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की सीएम से बात
किश्तवाड़ में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है, जिसमें दो सीआईएसएफ कर्मियों सहित कम से कम 60 लोग मारे गए हैं और कई अन्य फंस गए हैं।
जम्मू और कश्मीर | Aug 15, 2025 01:24 pm IST -
"अचानक बम फटने जैसी आवाज़ आई और फिर... ", किश्तवाड़ के पीड़ितों ने बताया कितना खौफनाक था मंजर
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद मलबे में फंसे लोगों के लिए बचाव कार्य आज भी जारी है। कई लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच पीड़ितों ने खौफनाक मंजर की दांस्ता सुनाई है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 15, 2025 12:49 pm IST -
जम्मू-कश्मीर: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर LG मनोज सिन्हा ने दी बधाई, किश्तवाड़ हादसे पर जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और किश्तवाड़ आपदा पर शोक जताया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आतंकवाद के खिलाफ सख्ती दोहराई और जम्मू-कश्मीर के विकास, रेल कनेक्टिविटी व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर बात की।
जम्मू और कश्मीर | Aug 14, 2025 10:13 pm IST -
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, CRPF के 2 जवानों समेत 46 की मौत, सैकड़ों लापता
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस घटना में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से अधिक लापता हैं। यह हादसा मचैल माता यात्रा के दौरान हुआ। राहत कार्य जारी है, लेकिन खराब मौसम से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं।
जम्मू और कश्मीर | Aug 14, 2025 09:45 pm IST -
Kishtwar Cloudburst Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 46 लोगों की मौत
Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फट गया है। बादल फटने भारी तबाही की आशंका है। इस घटना में दर्जनों जानें गई हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं।
जम्मू और कश्मीर | Aug 14, 2025 09:46 pm IST