CORONAVIRUS LOCKDOWN
-
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच एक और राज्य में लागू हुआ 14 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कोरोना वायरस संक्रमण और मौत के मामलों में भारी वृद्धि के मद्देनजर राज्य में 10 से 24 मई के बीच पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की।
राष्ट्रीय | May 07, 2021 11:21 pm IST -
केरल में कोरोना वायरस के रिकॉर्डतोड़ मामले, सामने आए 42,464 नए केस, पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा
केरल सरकार द्वारा राज्य में तूफान की रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा के बीच 42,464 नये मामले दर्ज किए गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने यह भी कहा कि सक्रिय मामले 3,90,906 थे।
राष्ट्रीय | May 06, 2021 08:45 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान में कई प्रांतों ने ईद के दौरान पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया: रिपोर्ट
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आठ से 15 मई के बीच पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सरकार की ओर से कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए कदम उठाने के बावजूद देश में संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है।
एशिया | May 06, 2021 04:16 pm IST -
कोविड नियमों का पालन करें या और पाबंदियों के लिये तैयार रहें: अनिल विज
उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई अन्य संक्रमण की चपेट में हैं, लोगों को बहुत जरूरी न होने पर घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को रोकने के उपाय के तहत सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन मई से 10 मई (सुबह पांच बजे तक) लॉकडाउन लगाया है।
राष्ट्रीय | May 04, 2021 09:07 pm IST -
Advertisement
-
'राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने के साथ व्यापक टीकाकरण मुहिम चलाए भारत, सेना की ले मदद'
Coronavirus in India: डॉ. फाउची ने कहा, ‘‘चीन में जब पिछले साल गंभीर समस्या थी, तो उसने अपनी संसाधनों को बहुत तेजी से नए अस्पताल बनाने में जुटा दिया था, ताकि वह उन सभी लोगों को अस्पताल मुहैया करा सके, जिन्हें भर्ती किए जाने की आवश्यकता है।’’
अमेरिका | May 04, 2021 11:35 am IST -
राहुल गांधी ने भारत में पूर्ण लॉकडाउन की मांग की
देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है
न्यूज़ | May 04, 2021 11:40 am IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र में पाबंदियां नहीं होने पर 10 लाख पहुंच जाते एक्टिव केस, संपूर्ण लॉकडाउन पर ठाकरे ने दिया यह जवाब
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी पूरा महाराष्ट्र कराह रहा है। हर दिन यहां मौतों का नया रेकॉर्ड बन रहा है। पूरे राज्य में एक बार फिर 15 दिनों के लिए मिनी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
महाराष्ट्र | Apr 30, 2021 11:24 pm IST -
संपूर्ण लॉकडाउन पर गृह मंत्रालय का राज्यों को संदेश, दी यह सलाह
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना रिकॉर्ड नए मामले और मौतें दर्ज की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर देश में फिर से संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
राष्ट्रीय | Apr 30, 2021 11:23 pm IST -
Advertisement
-
उत्तर प्रदेश: हफ्ते में 3 दिन रहा करेगा लॉकडाउन, राज्य सरकार का फैसला
अब उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबर 7 बजे तक लागू रहेगा। पहले लॉकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे समाप्त हो जाता था लेकिन राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब राज्य सरकार ने हफ्ते में 3 दिन लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश | Apr 29, 2021 12:56 pm IST -
भिंड में 10 लोगों की मौजूदगी में शादी करने वाले वर-वधु को एसपी कराएंगे रात्रि भोज
कोरोना संक्रमण के लेकर जारी प्रतिबंधों के बीच शादी समारोह में इस तरह की मिसाल कायम करने वालों के लिए भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अनोखी पहल की है।
मध्य-प्रदेश | Apr 27, 2021 04:30 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र में लगाई गई कड़ी पाबंदी, आज रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार को देखते हुए ठाकरे सरकार ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। महाराष्ट्र में कल रात 8 बजे से एक मई सुबह 7 बजे तक कड़ी पाबंदी जारी रहेगी। कोरोना केस बढ़ने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने ये कदम उठाया है।
महाराष्ट्र | Apr 22, 2021 07:06 am IST -
कुरुक्षेत्र: लॉकडाउन पर सियासत 'अनलॉक' हो गई, देखिए बड़ी बहस
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 1761 लोगों की जान गई है। अबतक यह जानलेवा वायरस देशभर में 180530 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।
कुरुक्षेत्र | Apr 20, 2021 09:00 pm IST -
Advertisement
-
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाया यूपी के इन 5 शहरों में कंप्लीट लॉकडाउन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के पांच सबसे अधिक कोरोना प्रभावित शहरों में 26 अप्रैल तक कंप्लीट लॉक डाउन का दिया आदेश। राज्य सरकार को पूरे प्रदेश में 15 दिन के लॉकडाउन पर विचार करने को भी कहा।
उत्तर प्रदेश | Apr 19, 2021 05:52 pm IST -
महाराष्ट्र में कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त पाबंदियां लागू, घर से बाहर निकलने के लिए पास जरूरी
महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए और बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए अगले 15 दिन के लिए घोषित नये सख्त कदम बुधवार रात से प्रभाव में आ गये। लॉकडाउन जैसी पाबंदियां रात आठ बजे से प्रभाव में आ गयीं जो एक मई को सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी।
महाराष्ट्र | Apr 14, 2021 11:40 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 51,751 नए मामले, स्वास्थ्य मंत्री बोले-लॉकडाउन की घोषणा जल्द
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 मामले सामने आए और महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63,294 मामले सामने आए थे।
महाराष्ट्र | Apr 12, 2021 11:21 pm IST -
कोरोनावायरस | लॉकडाउन के डर से प्रवासी कामगारों ने मुंबई से शुरू किया पलायन
कोरोना मामलों के देश में तेजी से बढ़ने के डर से मुंबई में कई प्रवासी कामगार अपने गृह राज्यो की तरफ़ जाते दिखे | महाराष्ट्र, जो कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, वहां मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
न्यूज़ | Apr 12, 2021 08:40 pm IST -
Advertisement
-
Covid Crisis ने बढ़ाई आंशिक lockdown लगने की संभावना, Deloitte ने महमारी से जल्द उबरने की जताई उम्मीद
डेलॉयट के सीईओ पुनीत रंजन ने कहा कि भारत पूरे दमखम के साथ कोविड-19 संकट से उबरेगा और 21वीं सदी निश्चित रूप से भारत की सदी है।
बिज़नेस | Apr 12, 2021 12:14 pm IST -
महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना वायरस के 58,993 नए मामले, 301 और मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 301 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 57,329 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही महामारी के 58,993 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,88,540 हो गई।
महाराष्ट्र | Apr 09, 2021 11:47 pm IST -
महाराष्ट्र में लॉकडाउन की तैयारी? स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिया यह जवाब
महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य में कड़ा लॉकडाउन लग सकता है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि कोविड-19 मामलों की वृद्धि के मद्देनजर राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए दो से तीन सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन आवश्यक है।
महाराष्ट्र | Apr 09, 2021 06:36 pm IST -
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,324 नए मामले, सभी शहरों में शुक्रवार से 60 घंटे का लॉकडाउन
मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 27 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,113 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के 4,324 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,22,338 तक पहुंच गयी।
मध्य-प्रदेश | Apr 08, 2021 10:40 pm IST