CORONAVIRUS
-
भारत बायोटेक ने कहा- Booster Dose के तौर पर Covaxin सुरक्षित है, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 10 जनवरी (सोमवार) से बूस्टर डोज (Precautionary COVID-19 vaccine) दी जाएगी।
राष्ट्रीय | Jan 08, 2022 10:05 pm IST -
Maharashtra Mini Lockdown: महाराष्ट्र में Night Curfew लगाया गया, नई गाइडलाइन्स जारी, स्कूल-कॉलेज बंद
महाराष्ट्र में 10 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा, नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। 5 या इससे ज़्यादा लोगों की एक साथ आवाजाही पर रोक लगाई गई है। स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, ब्यूटी सैलून, चिड़ियाघर, संग्रहालय और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र | Jan 08, 2022 08:56 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में पाबंदी के बाद भी फैल रहा कोरोना, 20 हजार से ज्यादा नए मामले, मई जैसे हालात
दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 19.60 प्रतिशत तक पहुंच गई।आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले 1,02,965 कोविड जांच की गई। इनमें 79,946 आरटी-पीसीआर जबकि शेष रैपिड एंटीजेन जांच शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से राजधानी दिल्ली में दो दिनों का कर्फ्यू लगा दिया गया है।
दिल्ली | Jan 08, 2022 08:15 pm IST -
निर्देशक प्रियदर्शन के बाद 'कटप्पा' फेम एक्टर सत्यराज भी कोविड पॉजिटिव, ये सेलेब्स भी चपेट में
निर्देशक मधुर भंडारकर, फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर प्रियदर्शन, साउथ एक्ट्रेस तृषा, सत्यराज के अलावा कई सेलेब्स कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।
बॉलीवुड | Jan 08, 2022 06:28 pm IST -
Advertisement
-
ओमिक्रॉन की चपेट में आ सकते हैं कोविड से उबरे लोग? WHO ने दिया जवाब
भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 1,41,986 नए मामले आए हैं जो बीते 222 दिनों में सबसे अधिक हैं।
राष्ट्रीय | Jan 08, 2022 12:33 pm IST -
Covid Third Wave: देश में कोरोना हुआ बेकाबू, 24 घंटे में 1,41,986 नए केस दर्ज, एक दिन में 27% की उछाल
एक दिन में 285 लोगों की मौत हो गई है। देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4,83,463 हो गई है। इस बीच, ओमिक्रॉन मामलों की संख्या देश में बढ़कर कुल 3,071 हो गई है, जिनमें से 1,203 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
राष्ट्रीय | Jan 08, 2022 12:13 pm IST -
Advertisement
-
Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 40,925 मामले आए, मुंबई में लगेगा लॉकडाउन?
बीएमसी आयुक्त चहल ने एक मराठी समाचार चैनल से कहा कि पहली और दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन लगाने का निर्णय संक्रमण दर के आधार पर लिया गया था, लेकिन 21 दिसंबर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर के लिए यह मानदंड लागू नहीं किया जा सकता है।
महाराष्ट्र | Jan 07, 2022 11:10 pm IST -
दिल्ली में कोरोना के 17 हजार से ज्यादा नए मामले, स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां हुईं रद्द
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 9 मरीजों की मौत भी हुई है जिससे इस रोग के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 25,136 हो गई।
दिल्ली | Jan 07, 2022 10:43 pm IST -
Advertisement
-
टीवी शो 'पांड्या स्टोर' के 4 लीड स्टार कोरोना पॉजिटिव, रोकनी पड़ी शूटिंग
पांड्या स्टोर के चार अभिनेताओं को एकसाथ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें अक्षय खरोदिया, मोहित परमार ,अभिनेत्री एलिस कौशिक तथा सिमरन बुधरूप शामिल हैं।
टीवी | Jan 08, 2022 03:24 pm IST -
गुजरात में नए प्रतिबंध लगाए गए, नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग बदली, कोरोना के 5 हजार से ज्यादा मामले आए
गुजरात में अंतिम संस्कार में केवल 100 शामिल हो सकते हैं। स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम असेम्ब्ली हॉल 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ ऑपरेट होंगे। होटल और रेस्टोरेंट 75 प्रतिशत कपैसिटी के साथ सिर्फ रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं होम डिलीवरी रात 11 बजे तक होगी। पार्क रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
गुजरात | Jan 07, 2022 09:07 pm IST -
Advertisement
-
कोविड-19 पर सख्त हुई राजस्थान सरकार, गाइडलाइंस न मानने वालों से वसूलेगी भारी जुर्माना
राजस्थान में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,656 और नये मामले सामने आये थे जिनमें से अकेले राजधानी जयपुर के 1,439 मरीज शामिल थे।
राजस्थान | Jan 07, 2022 07:56 pm IST -
VIDEO: गुजरात के अहमदाबाद में IMA ने क्यों क्लास 1-8 तक के बच्चों का स्कूल बंद करवाया?
अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन (AMA) के चीफ ने सरकार से अपील की है कि 1 से 8 क्लास के बच्चों के लिए फिजिकल स्कूलिंग कम्प्लीटली बंद की जानी चाहिए, क्योंकि गुजरात में बच्चे बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं।
गुजरात | Jan 07, 2022 07:49 pm IST -
Advertisement
-
भारत में कोविड से हुई मौतों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से 6 से 7 गुनी अधिक हो सकती है: अध्ययन
शोधकर्ताओं ने इस बात का जिक्र किया कि भारत में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या के बारे में व्यापक रूप से यह माना जाता है कि वे कोविड से मौतों के अधूरे प्रमाणन आदि जैसे कारणों के चलते वास्तविक आंकड़ों से कम दर्ज किये गए।
राष्ट्रीय | Jan 07, 2022 07:09 pm IST -
कोरोना वायरस: दिल्ली में DDMA ने नई गाइडलाइंस जारी की, जनवरी के पहले 6 दिन में 20 की मौत
दिल्ली में कोरोना की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, गैर-जरूरी सामानों वाले बाजारों/परिसरों और मॉल में दुकानों को सुबह 10 से रात 8 बजे के बीच ऑड-ईवन के आधार पर खोलने की अनुमति होगी। वहीं प्रतिदिन क्षेत्र में केवल एक अधिकृत साप्ताहिक बाजार की अनुमति होगी, लेकिन उसमें भी सामान्य समय पर अनुमत विक्रेताओं की 50% सीमा से अधिक संख्या नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली | Jan 07, 2022 05:46 pm IST -
Advertisement
-
कच्चे प्याज और सेंधा नमक से कर रहे हैं कोरोना का ईलाज?, जानिए सच्चाई
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कच्चे प्याज के साथ सेंधा नमक के सेवन से कोरोना वायरस का इलाज किया जा सकता है। ये दावा फर्जी है।
राष्ट्रीय | Jan 07, 2022 04:49 pm IST -
24 घंटे में 1 लाख के पार हुई नए मरीज़ों की संख्या, 6 दिनों में 5 गुनी रफ़्तार से फैला कोरोना संक्रमण
पिछले 24 घंटे में कोरोना की रफ़्तार और भी ज़्यादा बढ़ गई है। कई महीनों के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि कोरोना मरीज़ों की संख्या 1 लाख से ज़्यादा हो गई है।
न्यूज़ | Jan 07, 2022 07:40 am IST -
Advertisement
-
Coronavirus Omicron LIVE Updates: 24 घंटे में सामने आए 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले, 302 लोगों की हुई मौत
देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली से आई इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट में 125 लोग संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 170 लोग सवार थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बिहार में सरकार ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।
राष्ट्रीय | Jan 07, 2022 10:32 pm IST -
Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 36,265 नए मामले आए, ओमिक्रॉन के 79 केस मिले
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को कोविड-19 के 20,181 नए मामले आए, जो महामारी शुरू होने से अबतक एक दिन में आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या है।
महाराष्ट्र | Jan 06, 2022 11:47 pm IST -
कोरोना वायरस: लखनऊ में डीएम ने नए दिशा-निर्देश जारी किए, नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग बदली
लखनऊ में नाइट कर्फ्यू (Lucknow Night Curfew) की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। लखनऊ में नाइट कर्फ्यू अब रात 10 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। लखनऊ में अब दुकानदार बिना मास्क के लोगों को सामान नहीं देंगे। रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे।
उत्तर प्रदेश | Jan 06, 2022 11:17 pm IST -
इटली से आई फ्लाइट में कोरोना संक्रमित मिले 13 मरीज फरार, कड़ी कार्रवाई के मूड में प्रशासन
अमृतसर के डीसी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रोम से आए यात्रियों में से पॉजिटिव पाए गए 13 यात्री एयरपोर्ट और हॉस्पिटल से फरार हो गए हैं।
राष्ट्रीय | Jan 06, 2022 10:47 pm IST