समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर केस दर्ज कराया है। घर में घुसकर गाली गलौज की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।
टीएमसी नेता मुकुल रॉय अपने घर के बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गए थे। उनके सिर में चोट आई थी। बता दें कि मुकुल रॉय नर्वस सिस्टिम संबंधित बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुलजारीलाल नंदा का जन्म 4 जुलाई, 1898 को सियालकोट जो कि अब पाकिस्तान में है, में हुआ था। नंदा ने अपनी शिक्षा लाहौर, आगरा और इलाहाबाद में पूरी की।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का अपहरण हो जाने की घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस मामले में परिवारजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब जेल में बंद इमरान के राजनीतिक सलाहकार गुलाम शब्बीर का अपहरण किया गया।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान आखिरकार जेल में लंबे समय तक रहने के बाद सरकार के सामने झुकने को तैयार हो गए हैं। कहा जा रहा है कि इमरान ने पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। जबकि इससे पहले वह बातचीत से इनकार कर चुके थे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इमरान खान को राजनीतिक सुलह में मुख्य बाधक बनाया है। उन्होंने कहा कि एक बार मैं खुद उनके घर गया था, लेकिन हमारी ईमानदारी को कमजोरी समझा जाता है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में आलीशान सुविधाएं मिल रही हैं। पाकिस्तान की सरकार ने यह दावा किया है। हालांकि इमरान खान की ओर से इस दावे को खारिज कर दिया गया है।
Lok Sabha Elections 2024: जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है।
पोर्न स्टार के चक्कर में फंसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को अमेरिका की अपीलीय अदालत ने बड़ा झटका दिया है। इस मामले की सुनवाई पर रोक लगाने वाली उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ट्रंप पर पोर्न स्टार को रिश्तों पर मुंह बंद करने के लिए गुप्त धन के रूप में 13 लाख अमेरिकी डॉलर देने का आरोप है।
पाकिस्तान फिर से 2 टुकड़ों में बंटने के करीब आ गया है। जिस तरह से वर्ष 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे और भारत ने उसे जंग में हरा दिया था, ठीक वैसे ही हालात फिर आने वाले हैं। यह दावा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया है। इमरान का कहना है कि पाकिस्तान अपनी पुरानी गलतियां दोहरा रहा है।
ईस्टर ब्लास्ट मामले में सिरिसेना पर आरोप लगाया गया था और उन्हें एक विशेष समिति ने दोषी पाया। बाद में, उन्हें हमले के पीड़ितों के रिश्तेदारों को मुआवजे के तौर पर 10 करोड़ देने का आदेश दिया गया। उन्होंने अभी तक इसका केवल एक हिस्सा ही चुकाया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अदालत से एक और बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने उनके बेटों के खिलाफ पनामा पेपर्स घोटाला मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट को रद्द कर दिया है।
प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं।
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 27 वर्षों तक राजनीति में रहकर देश की सेवा की। वर्ष 2019 में उन्हें ब्रेक्जिट समझौता कराने में मुश्किल का सामना करना पड़ा और अंतत: 2019 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के बीच भारत उसका प्रमुख मददगार बनकर खड़ा था। श्रीलंका के हटाए गए पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपनी एक किताब में इस घटना के पीछे विदेशी हाथ होने का संकेत दिया है। साथ ही इशारों ही इशारों में भारत का नाम लिए बगैर यह भी लिखा है कि प्रमुख लोकतांत्रिक पड़ोसी देश उनके साथ था।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को 45 वर्ष पहले दी गई फांसी एक गलत फैसला था। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मौत से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। इससे हर कोई हैरान रह गया है। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में निष्पक्ष सुनवाई नहीं की गई।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फिर गया है। जौनपुर की अदालत ने उन्हें अपहरण और रंगदारी के मामले में सात साल की सजा सुनाई है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी के उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली में 93 सीटों पर जीत दर्ज की है। इमरान के जेल में रहते उनकी पार्टी के निर्दलीय उम्मीदवारों का यह प्रदर्शन बताता है कि यदि वह जेल से बाहर होते तो क्या हो सकता था। पीएम न सही, लेकिन उनकी पार्टी की खैबर पख्तूनख्वा में सरकार बन गई है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के करीबी सहयोगियों में से एक थे। उन्हें बालासाहेब का बहुत वफादार माना जाता था। वह 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इमरान खान के निर्दलीय उम्मीदवार से मिली हार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नवाज की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने हारे हुए निर्वाचन क्षेत्र की अधिसूचना को रद्द करने का आदेश दिया था।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़