1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत

 Published : Mar 14, 2024 11:46 am IST,  Updated : Mar 14, 2024 11:46 am IST

प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं।

pratibha patil- India TV Hindi
प्रतिभा पाटिल Image Source : FILE PHOTO

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत

89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति पाटिल को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है। उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति

बता दें कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं। (भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत