GOODS TRAIN
-
कोडरमा में टल गया बड़ा हादसा, दो भागों में टूटकर अलग हो गई मालगाड़ी ट्रेन, ड्राइवर ने दिखाई समझदारी
बिहार के कोडरमा में बड़ा रेल हादसा टल गया है। दरअसल यहां कोडरमा से गया की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। बता दें कि इस घटना में किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा है।
बिहार | Sep 14, 2024, 12:49 PM IST -
चित्रकूट में मालगाड़ी के इंजन का ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप, बेपटरी कर रोकी गई
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की शंटिंग कर रहे इलेक्ट्रिक इंजन का अचानक ब्रेक फेल हो गया। मालगाड़ी का इंजन इलेक्ट्रिक था, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
उत्तर प्रदेश | Sep 08, 2024, 12:08 PM IST -
गया में बेपटरी हुई मालगाड़ी, सामने आया Live वीडियो; हर तरफ छा गया धुआं
बिहार के गया जिले में एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर हर तरफ धुआं-धुआं हो गया।
बिहार | Aug 26, 2024, 04:21 PM IST -
सोनभद्र ट्रेन हादसे पर कांग्रेस का ट्वीट, रेल मंत्रालय ने दिया ऐसा जवाब कि यूजर्स बोले- अपनी किरकिरी करवा ली
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इसे लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिस पर रेल मंत्रालय ने पलटवार किया है।
उत्तर प्रदेश | Aug 11, 2024, 10:05 PM IST -
कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया! पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने कुछ यूं भगाई मालगाड़ी, देखें Video
पानी से लबालब भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट एक मालगाड़ी को फुल स्पीड में चला रहा है। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल न्यूज | Aug 05, 2024, 11:30 AM IST -
छत्तीसगढ़ में पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, ओडिशा में ट्रैक से उतरी मालगाड़ी
छत्तीसगढ़ के कांकेर में जहां एक ट्रेन पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई वहीं ओडिशा में भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे ट्रैक से उतर गए।
छत्तीसगढ़ | Jul 26, 2024, 12:29 PM IST -
Train Accident: अलवर-मथुरा ट्रैक पर पलटी मालगाड़ी, पटरी से उतरे कई डिब्बे; यात्रियों की बढ़ी परेशानी
अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी पलटना का मामला सामने आया है। मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतरकर पलट गए। इस हादसे के बाद से रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम किया जा रहा है।
राजस्थान | Jul 21, 2024, 11:38 AM IST -
UP के बाद अब गुजरात में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, मुंबई-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक हुआ प्रभावित
गुजरात के सूरत में ये ट्रेन हादसा हुआ है। मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर जाने से मुंबई-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया। हादसे के बाद रेलवे की टीम ने ट्रैक को खाली कराकर रूट को कुछ घंटों बाद फिर से शुरू करवाया है।
गुजरात | Jul 19, 2024, 06:25 PM IST -
हरियाणा के करनाल में पटरी पर लड़खड़ाई मालगाड़ी, कंटेनरों के गिरने से आवाजाही पर पड़ा असर
करनाल के तरावड़ी में मालगाड़ी से कुछ कंटेनर पटरी पर गिर गए जिसके बाद अंबाला दिल्ली रूट पर रेल यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
हरियाणा | Jul 02, 2024, 10:12 AM IST -
बंगाल रेल हादसे की क्या थी वजह? प्रारंभिक जांच में हुआ खुलासा, लापरवाही बनी जानलेवा
कंचनजंघा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में यात्री ट्रेन के गार्ड और मालगाड़ी के पायलट सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इस ट्रेन हादसे की जांच के लिए छह वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है, जिसकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है।
पश्चिम बंगाल | Jun 20, 2024, 05:07 PM IST -
VIDEO: बिना ड्राइवर के 75KM तक दौड़ती रही ट्रेन, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट समेत 6 सस्पेंड
कठुआ रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी ही लापरवाही सामने आई है जो जानलेवा बन सकती थी। यहां खड़ी एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के ही चल पड़ी। मालगाड़ी 70-80 किलोमीटर की रफ़्तार से दौड़ने लगी। इसके बाद मुकेरियां पंजाब में ऊंची बस्सी के पास इसे रोका गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
जम्मू और कश्मीर | Feb 27, 2024, 04:30 PM IST -
Video: ट्रैक्टर को बना दिया मालगाड़ी, सड़क पर इस नजारे को देखते ही लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैक्टर वाले ने कई ट्रॉलियों को जोड़कर रेलगाड़ी बना दिया है। ये नजारा जिसने भी देखा उसने अपना सिर पकड़ लिया। लोगों को इस ट्रक्टर को देखने के बाद मालगाड़ी की याद आ गई।
वायरल न्यूज | Dec 31, 2023, 03:28 PM IST -
महाराष्ट्र: कसारा में रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के कसारा में मालगाड़ी की 7 बोगियां पटरी से उतर गई हैं, जिसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि उपनगरीय लोकल ट्रेन यातायात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
महाराष्ट्र | Dec 10, 2023, 08:03 PM IST -
बिहार में टला रेल हादसा: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बाद अब पटरी से उतरी मालगाड़ी-देखें वीडियो
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे को अभी हफ्ते भी नहीं हुए कि एक और ट्रेन बेपटरी हो गई है। बता दें कि डुमरांव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है।
बिहार | Oct 17, 2023, 09:01 AM IST -
मुंबई में मालगाड़ी पटरी से उतरी, पनवेल-कलंबोली सेक्शन पर रेल ट्रैफिक बाधित
मुंबई में एक मालगाड़ी आज पटरी से उतर गई। हादसे की वजह से पनवेल-कलंबोली सेक्शन पर रेल यातायात बाधित हो गया। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक गया है।
महाराष्ट्र | Sep 30, 2023, 05:05 PM IST -
मध्य प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी, जनशताब्दी-वंदे भारत सहित कई ट्रेनें प्रभावित
नरसिंहपुर और करेली रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी पटरी से उतर गई। दुर्घटना की वजह से जबलपुर से इटारसी की ओर जाने वाली और इटारसी से जबलपुर की ओर आने वाली ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया।
मध्य-प्रदेश | Jul 23, 2023, 01:57 PM IST -
बिना चालक के आगे बढ़ा इंजन, पटरी से उतरी मालगाड़ी... बिहार के समस्तीपुर में टला रेल हादसा
कर्पूरीग्राम स्टेशन के रैक प्वाइंट पर खड़ी मालगाड़ी से सीमेंट अनलोड किया जा रहा था। तभी मालगाड़ी का इंजन अचानक आगे बढ़ गया और मालगाड़ी बेपटरी हो गई।
बिहार | Jun 26, 2023, 02:31 PM IST -
बिना इंजन के चलने लगी मालगाड़ी, 6 मजदूरों की कटकर दर्दनाक मौत... ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा
ठेकेदार द्वारा रेलवे के काम के लिए लगाए गए मजदूर वहां खड़ी मालगाड़ी के नीचे आश्रय ले रहे थे। तेज हवा के जोर पर जब मालगाड़ी के वैगन चलने लगे, तो मजदूर पटरियों से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे।
राष्ट्रीय | Jun 08, 2023, 07:44 AM IST -
VIDEO: मध्य प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा, आमने-सामने टकरा गईं दो मालगाड़ियां, लगी भीषण आग, कई ट्रेनें कैंसिल
मध्य प्रदेश में सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को दो मालगाड़ियों की आपस में टक्कर होने के बाद भीषण आग लग गई। घटना में चालक घायल हो गया और दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।
मध्य-प्रदेश | Apr 19, 2023, 12:14 PM IST -
बिहार: रोहतास में मालगाड़ी पटरी से उतरी, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर यातायात ठप
जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी से 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिनमें से 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर के मुख्य प्रबंधक ने बाताया कि हमारी प्राथमिकता है कि ट्रैक को ठीक करके मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया जाए।
राष्ट्रीय | Feb 23, 2023, 02:49 PM IST