1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिना चालक के आगे बढ़ा इंजन, पटरी से उतरी मालगाड़ी... बिहार के समस्तीपुर में टला रेल हादसा

बिना चालक के आगे बढ़ा इंजन, पटरी से उतरी मालगाड़ी... बिहार के समस्तीपुर में टला रेल हादसा

 Published : Jun 26, 2023 02:28 pm IST,  Updated : Jun 26, 2023 02:31 pm IST

कर्पूरीग्राम स्टेशन के रैक प्वाइंट पर खड़ी मालगाड़ी से सीमेंट अनलोड किया जा रहा था। तभी मालगाड़ी का इंजन अचानक आगे बढ़ गया और मालगाड़ी बेपटरी हो गई।

good train derailed- India TV Hindi
रैक प्वाइंट पर खड़ी मालगाड़ी पटरी से उतर गई Image Source : PTI

बिहार के समस्तीपुर में आज बड़ा ट्रेन हादसा टल गया, जहां रैक प्वाइंट पर खड़ी एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। यह घटना समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के बीच कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पर हुई। अचानक हुए हादसे से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रेल के अधिकारी जांच में जुटे हैं कि आखिर खड़ी ट्रेन का इंजन कैसे चलकर बेपटरी हो गया।

बताया जा रहा है कि कर्पूरीग्राम स्टेशन के रैक प्वाइंट पर खड़ी मालगाड़ी से सीमेंट अनलोड किया जा रहा था। तभी मालगाड़ी का इंजन अचानक आगे बढ़ गया और मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस दौरान इंजन के 4 चक्के पटरी से उतर गए। वहां काम कर रहे मजदूरों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना रेल अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच राहत और बचाव में जुट गए हैं।

देखें वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।