राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।
पश्चिम बंगाल में छह अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
टाउन पुलिस थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि घुटनों तक भरे पानी में चलने समय महिला अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर एक नाले में फिसल कर बह गई। उन्होंने बताया कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आईएमडी ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
दशहरे से एक दिन पहले अचानक हुई बारिश ने दिल्ली के कई इलाकों में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाने वाले कारीगरों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश से सैकड़ों पुतले भीग गए। आज शाम भी राजधानी में गरज, बिजली और बारिश की संभावना है।
पिछले दिनों तेज धूप और गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब राहत मिली है। यहां के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।
राजस्थान के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिन बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
जयकवाड़ी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गोदावरी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद, विशेषकर छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है, जिसके कारण नदी के किनारों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करना पड़ा है।
सितंबर का अंत नजदीक आ रहा है और दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे देश के विभिन्न हिस्सों से वापसी कर रहा है। लेकिन पश्चिम बंगाल में अभी अगले 7 दिन तक और आफत की बारिश होने वाली है।
पूरे बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर है, पूजा मंडपों के डेकोरेशन का काम आखिरी दौर में है लेकिन मंगलवार को हुई जबरदस्त बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। पूजा के पंडाल पानी में डूब गए। कई जगह पानी में करंट आने से सात लोगों की मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल में हुई मूसलाधार बारिश ने कोलकाता सहित कई जिलों में कहर बरपाया है। इस भयानक बारिश और जलभराव की वजह से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलकाता में 24 घंटे से भी कम समय में हुई 251.4 मिलीमीटर बारिश 1986 के बाद सबसे अधिक है। बारिश के कारण मुख्य सड़कों की हालत नदियों जैसी हो गई। मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं और हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। अगले सप्ताह दुर्गा पूजा से पहले शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
KOLKATA RAINS LIVE: कोलकाता में भारी बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं। इस दौरान 7 लोगों की मौत भी हो गई है। ट्रैफिक जाम हो गया है और रेल-मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई हैं। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 23 से 30 सितंबर तक के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
झारखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में एक ताजा निम्न दबाव क्षेत्र बनने से ये संभावना जताई गई है।
जाते मानूसन में बरसात का यह दौर 12 दिन बाद लौटा है। उदयपुर के देहलीगेट, बापूबाजार, फतहपुरा, आरके सर्कल, शोभागपुरा, केशवनगर, रूपसागर रोड, आरटीओ रोड आदि क्षेत्रों में तेज बरसात की जानकारी मिली। ट्रांसपोर्ट नगर के पास पेसेफिक यूनिवर्सिटी मेन रोड पर एकाएक भरे पानी से यहां खड़ी कारें डूबी नजर आईं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जेसीबी पर सवार होकर भारी बारिश और बादल फटने से प्रभावित इलाकों का दौरा किया, जिसका वीडियो सामने आया है।
देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए16 सितंबर को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई भारी बारिश से बुरा हाल है। सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना सामने आई। वहीं, देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित पुल का हिस्सा टूटकर बह गया।
देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है, जिससे प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पानी घुस गया है।
IMD ने अगले 24 घंटे के लिए महानगर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर ‘‘भारी से बहुत भारी बारिश’’ के साथ बादल छाए रहने, बादलों की गरज तथा बिजली की चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़