इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से जारी किए गए वारंट में कहा गया है कि बिजनौर डीएम ने बिना जांच किए ही जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया था। इस मामले में उन्हें 5 जनवरी को हर हाल में पेश होना होगा।
झारखंड के सभी थानों में CCTV कैमरे लगाए जाने का हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और निविदा जारी करने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी हो जाए।
मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रशासनिक गलती से किसान के बेटे सुशांत बैस पर गलत तरीके से NSA लगाया गया, जिससे वह एक साल जेल में रहा। हाई कोर्ट ने शहडोल के कलेक्टर केदार सिंह पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। परिवार कर्ज में डूब गया और गर्भवती पत्नी को मानसिक आघात पहुंचा।
दिल्ली में धमाके के बाद मुंबई हाई अलर्ट पर है और यहां के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली धमाके की वजह से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दिल्ली के साथ ही कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
देश में हाईवे पर हो रहे हादसों सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने NHAI और परिवहन मंत्रालय से 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि इस स्थिति को तुरंत नियंत्रित करने की जरूरत है।
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार में चलते ही चलते भीषण आग लग गई और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसमें सवार चार यात्रियों की जान ड्राइवर ने बचाई और फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।
लगभग हर शादी में कुछ लोग ऐसे मिल ही जाते हैं जिन्हें उत्पात मचाए बिना चैन नहीं आता है और उनकी हरकत से दूल्हा भी परेशान हो जाता है। अकसर सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं।
बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है। 24 नवंबर तक मामले की रिपोर्ट पेश करने को निर्देश दिया गया है।
राजस्थान हाई कोर्ट ने बुधवार को आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर छह महीने की अंतरिम बेल दे दी। आसाराम ने अपनी बिगड़ती सेहत और मेडिकल ट्रीटमेंट की ज़रूरत का हवाला देते हुए रेगुलर बेल अर्ज़ी दी थी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक का सफर घंटों नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ ही मिनटों का होगा। दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट के बीच बनने वाला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर आने वाले वर्षों में एनसीआर की लाइफलाइन साबित होगा।
पिछड़ा वर्ग समुदाय के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर तेलंगाना में आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन किया है। आज क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा, जानें पूरी डिटेल्स...
झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य चुनाव आयोग से जानना चाहा कि वह राज्य में नगर निकाय चुनाव कब तक करा पाएगा।
कुशीनगर में अपने बेटे की शादी की तैयारी कर रहे पिता की करंट लगने से मौत हो गई। हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। बचाने की कोशिश में भाई और बेटा भी झुलस गए जिनमें से भाई की हालत गंभीर है।
हाई टेंशन तार के टूट कर गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं। आनन-फानन में ट्रैक को क्लियर करने का काम शुरू किया गया। तब जाकर यात्रियों को राहत मिली।
केरल हाईकोर्ट के एक ताजा फैसले ने गाड़ी बेचने वालों की आंखें खोल दी हैं। अदालत ने कहा है कि अगर वाहन की रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और उस वाहन से कोई सड़क हादसा हो जाता है, तो पुराने मालिक को भी मुआवजा देना पड़ सकता है।
बिहार के रोहतास में लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे वाहन चालक परेशान है। हजारों वाहन 25 KM लंबे जाम में फंसे हैं, जिनकी निकासी को लेकर अब तक की गई कार्रवाई नाकाफी साबित हुई है।
बरेली में पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद आज जुमे की नमाज की नमाज से पहले 8,000 सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। ड्रोन से पल पल की हलचल पर नजर रखी जा रही है। वहीं इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।
असम में यातायात और पर्यटन दोनों के लिहाज से एक ऐतिहासिक परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने कालीबोर-नुमालीगढ़ सेक्शन (NH-715) को 4 लेन में चौड़ा करने और सुधारने की मंजूरी दे दी है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़