INDIANA
-
LoC पर फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, सेना के एक्शन पर वापस लौटे, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर नापाक हरकत हुई। सीमा पार से तीन ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 29, 2026 08:58 am IST -
अमेरिका से जैवलिन मिसाइल सिस्टम खरीद रहा है भारत, इसकी ताकत क्या है? यहां जानिए
भारतीय सेना की ताकत और ज्यादा बढ़ने जा रही है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने सेना के लिए अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक टारगेटेड मिसाइल सिस्टम खरीदने का फैसला किया है। आइए जानते हैं इसकी ताकत।
राष्ट्रीय | Aug 28, 2026 09:03 pm IST -
Advertisement
-
गोरखपुर के माथाबारी गांव पहुंचे वायु सेना प्रमुख एपी सिंह, ग्रामीण विद्यार्थियों से की मुलाकात, दिया खास मंत्र
भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने गोरखपुर के माथाबारी गांव में ग्रामीण विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने 'वाग्देवी-ज्ञानवर्धन केन्द्र' का उद्घाटन किया। 50 से अधिक गांवों के विद्यार्थी एवं ग्रामीण इस कार्यक्रम के सहभागी रहे।
उत्तर प्रदेश | Aug 27, 2026 04:17 pm IST -
गोरखपुर के इस गांव का दौरा करेंगे वायु सेना प्रमुख एपी सिंह, ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं से करेंगे संवाद
वायु सेना प्रमुख एपी सिंह गोरखपुर के माथाबारी गांव का दौरा करने जा रहे हैं। यहां वह ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। वायु सेना प्रमुख सरस्वती गुरुकुल और रामाश्रय ग्राम विकास संस्थान का दौरा करेंगे और बच्चों और युवाओं को प्रेरित करेंगे।
उत्तर प्रदेश | Aug 26, 2026 05:07 pm IST -
Advertisement
-
‘देश के जवान भाई, मुझे माफ कर दो’, ‘We are Gen Z’ कहने वाली पर्यटक ने सेना से मांगी माफी
लद्दाख के मिनिमर्ग चेकपोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों से बहस करने वाली पर्यटक ने अपने व्यवहार पर पछतावा जताते हुए भारतीय सेना के जवानों से माफी मांगी है। वायरल वीडियो में वह खुद को ‘Gen Z’ बताते हुए ट्रैफिक रोकने पर नाराज हुई थी।
राष्ट्रीय | Aug 20, 2026 11:39 pm IST -
नेपाल की 4 दिन की यात्रा पर जा रहे आर्मी चीफ, जानिए गोरखा कनेक्शन को लेकर क्यों अहम हो सकता है दौरा
इंडियन आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ रविवार से 4 दिन की यात्रा पर पड़ोसी देश नेपाल जा रहे हैं। गोरखा कनेक्शन को लेकर भारतीय सेना प्रमुख का ये दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राष्ट्रीय | Aug 15, 2026 10:09 pm IST -
Advertisement
-
पंखे वाले विमानों से सुपरसोनिक जेट तक का सफर था कितना चुनौतीपूर्ण? स्वतंत्रता दिवस पर IAF ने पूर्व अधिकारी ने बताया
1947 की सीमित ताकत वाली Royal Indian Air Force से आज की मॉडर्न और आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ती Indian Air Force तक की यात्रा आखिर कैसे तय हुई? 1965, 1971 और कारगिल के युद्धों में निर्णायक रोल और जंग के बीच ही इनोवेशन तक, IAF के इस गौरवशाली सफर की कहानी सुनिए रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन राजीव कुमार नारंग की जुबानी।
राष्ट्रीय | Aug 15, 2026 04:26 pm IST -
आजादी से अब तक कितनी ताकतवर हुई थल सेना, क्या रहे टर्निंग प्वाइंट? स्वतंत्रता दिवस पर रिटायर्ड ब्रिगेडियर से समझिए
आजादी के 79 साल बीतने के बाद अब भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवार फौजों में शुमार है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए थल सेना ने कितनी मेहनत की और भविष्य में क्या रणनीति अपनानी चाहिए, इसको लेकर पढ़िए भारतीय सेना के ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) अंशुमान नारंग का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।
राष्ट्रीय | Aug 15, 2026 04:26 pm IST -
Advertisement
-
पिछले 12 साल में डिफेंस सेक्टर में कहां से कहां पहुंचा भारत? राजनाथ सिंह ने गिनाई एक-एक उपलब्धि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले 12 वर्षों में भारत के रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा उत्पादन 46,000 करोड़ से बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये तक हो गया है। साथ ही रक्षा बजट, R&D, स्वदेशी हथियार प्रणालियों और सैन्य आधुनिकीकरण में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई।
राष्ट्रीय | Aug 14, 2026 08:22 pm IST -
रिलायंस और Rolls-Royce मिलकर बनाएंगे AMCA का इंजन, भारत के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को लेकर बड़ा अपडेट
भारत के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिलायंस और Rolls-Royce साथ मिलकर भारत में AMCA विमान का इंजन तैयार करेंगे। दोनों कंपनियों ने पार्टनरशिप का ऐलान किया है।
राष्ट्रीय | Aug 14, 2026 07:58 pm IST -
Advertisement
-
पुंछ में सुरंग निर्माण स्थल के पास संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षाबलों ने की गोलीबारी, शुरू किया सर्च ऑपरेशन
संदिग्ध गतिविधी देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की टीम ने 3-4 राउंड की गोलीबारी की है। साथ ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 11, 2026 11:02 am IST -
पुंछ में LOC के पास बारूदी सुरंग को डिफ्यूज करते वक्त विस्फोट से हादसा, 2 जवान हुए घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के नजदीक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया और इस घटना में दो जवान घायल हो गए। यह हादसा बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करते वक्त हुआ।
जम्मू और कश्मीर | Aug 05, 2026 11:57 pm IST -
Advertisement
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन शर्मिला धनखड़ ने जीता गोल्ड, ज्ञानेश्वरी यादव को मिला सिल्वर मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का एक्शन 5वें दिन भी जारी है। भारतीय एथलीट्स वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, तैराकी और जिम्नास्टिक जैसे स्पोर्ट्स में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
अन्य खेल | Jul 28, 2026 06:53 am IST -
'मरना सभी को है तुम भले मरे, करके नमक हलाल लड़ते हुए गिरे', कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना प्रमुख ने सुनाई कविता
कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर भारतीय सेना प्रमुख ने अपनी ही यूनिट के सैनिक की लिखी हुई कविता सुनाई।
राष्ट्रीय | Jul 26, 2026 11:41 am IST -
Advertisement
-
कहानी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की, जिसने कारगिल जंग में विजय दिलाने में निभाई अहम भूमिका
जानिए Operation Safed Sagar में कैसे मिराज-2000 ने सटीक बमबारी करके पाकिस्तानी ठिकानों को 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तबाह कर दिया था और कारगिल जंग में भारतीय सेना को अहम बढ़त दिला दी थी।
राष्ट्रीय | Jul 26, 2026 11:18 am IST -
बारामुला में बादल फटने से तबाही, घोरेताल नाले ने बदला रास्ता, फंसे ग्रामीणों को जवानों ने किया रेस्क्यू
बारामुला में बादल फटने की घटना के बाद घोरेताल नाला ने अपना रास्ता बदल लिया। इसके बाद कई ग्रामीण दो धाराओं के बीच फंस गए। भारतीय सेना ने त्वरित और साहसी बचाव अभियान चलाकर ग्रामीणों को रेस्क्यू किया।
जम्मू और कश्मीर | Jul 24, 2026 01:34 pm IST -
Advertisement
-
3 बिल्लियां पालने वाले भारतवंशी का अमेरिका में जलवा, अमीश शाह ने एरिजोना से जीती डेमोक्रेटिक प्राइमरी
भारतीय मूल के डॉक्टर अमीश शाह ने एरिजोना की फर्स्ट कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीत ली है। अब नवंबर में उनका मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार जे फीली से होगा। मेडिकल सर्विस और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले शाह 3 पालतू बिल्लियां भी रखते हैं।
अमेरिका | Jul 23, 2026 12:51 pm IST -
'12 चीनी नाविकों की जान बचाने का एहसान नहीं भूलेंगे', चीन के अफसर ने जताया भारतीय सेना का आभार
भारत में चीन के नए डिफेंस अटैची रियर एडमिरल यू जियान ने केरल तट पर कार्गो जहाज से 12 चीनी नाविकों को बचाने के लिए भारतीय सेना का आभार जताया है। उन्होंने भारत-चीन संबंधों में सुधार, सैन्य संवाद बढ़ाने और साझा हितों को मतभेदों से अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग की उम्मीद जताई।
राष्ट्रीय | Jul 22, 2026 08:26 am IST -
कार की बैट्री खत्म होते ही फंसी महिला, देखकर सेना के जवान ने इस तरह की मदद; दिल जीत लेगा Video
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने बताया कि, कार की बैट्री खत्म होने सेना के जवान ने उनकी कार को धक्का देकर मदद पहुंचाई।
वायरल न्यूज | Jul 18, 2026 06:12 pm IST -
गुजरात के वायुसेना स्टेशन पर शॉकिंग घटना, 27 साल के एयरफोर्स जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली
गुजरात के कच्छ में भारतीय वायुसेना कर्मी ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली। 27 वर्षीय भरत कुमार भारद्वाज ने अपनी जान तब ली जब वह ड्यूटी पर तैनात थे।
गुजरात | Jul 16, 2026 11:36 pm IST