INTEREST RATE
-
FD कराने वालों को यस बैंक ने दिया तोहफा, डेढ़ साल के डिपॉजिट पर दे रहा है 8% तक का सालाना ब्याज
निजी क्षेत्र के यस बैंक ने मंगलवार को एक नयी जमा योजना ‘हरित भविष्य : जमा योजना’ शुरू की। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरु की गई इस योजना में डेढ़ साल की अवधि में बैंक आठ प्रतिशत तक ब्याज देगी। कंपनी की योजना इससे अगले तीन माह में 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की है।
मेरा पैसा | Jun 05, 2018 07:29 pm IST -
SBI ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई, वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ
बैंकिंग सेवाओं के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक ने 1 करोड़ रुपए से कम टर्म डिपॉजिट को लेकर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। सोमवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एक साल से लेकर 3 साल तक के रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
बिज़नेस | May 29, 2018 08:54 am IST -
Advertisement
-
NCD के जरिए DHFL जुटाने जा रही है 12,000 करोड़ रुपए, निवेशकों को मिलेगा 8.56 फीसदी से 9.10 फीसदी तक का रिटर्न
हाउसिंग फाइनेंस कंपनी DHFL 12,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए कल बांड जारी करेगी। इससे कंपनी को ऋण कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। कल खुल रहे बांड निर्गम के तहत कंपनी 3,000 करोड़ रुपए के 12 करोड़ तक की संख्या में गारंटीशुदा, रीडिमेबल, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) जारी करेगी।
मेरा पैसा | May 21, 2018 06:52 pm IST -
कर्ज महंगा होने की आशंका घटी, आर्थिक मामलों के सचिव ने कहा MPC में ब्याज दर बढ़ाने की तरफ झुकाव नहीं
आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा है कि सरकार को रिजर्व बैंक (RBI) की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ( MPC ) का ब्याज दर बढ़ाने को लेकर कोई झुकाव नजर नहीं आता और इस संबंध में कोई भी निर्णय ठोस आंकड़ों से निर्देशित होना चाहिए।
बिज़नेस | May 06, 2018 07:04 pm IST -
Advertisement
-
PF पर मिलने वाले ब्याज की दर को इसी हफ्ते अधिसूचित कर सकती है सरकार
श्रम मंत्रालय पिछले वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भविष्य निधि (PF) पर देय ब्याज की दर 8.55 प्रतिशत इसी सप्ताह अधिसूचित कर सकता है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा अपने लगभग पांच करोड़ अंशधारकों के खातों में रिटर्न डालने का मार्ग प्रशस्त होगा। वित्त मंत्रालय बीते वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ पर 8.55% की ब्याज दर की पुष्टि कर चुका है। यह बीते पांच साल में पीएफ पर सबसे कम दर होगी।
बिज़नेस | May 06, 2018 11:52 am IST -
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का होम लोन होगा महंगा! MCLR में 0.20% की बढ़ोतरी की घोषणा
प्रमुख सरकारी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने MCLR में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बाद अब दूसरे बैंकों की तरफ से भी इस तरह के कदम उठाए जाने की आशंका बढ़ गई है। शनिवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उसने अलग-अलग अवधियों के लिए MCLR में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है
बिज़नेस | May 06, 2018 11:20 am IST -
Advertisement
-
सेंसेक्स 73 प्वाइंट घटकर 35103 पर बंद, IT शेयरों में ज्यादा गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज काका निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 73.28 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 35103.14 और निफ्टी 38.40 प्वाइंट घटकर 10679.65 पर बंद हुआ है। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिली है
बाजार | May 03, 2018 04:01 pm IST -
HDFC बैंक में FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, कर्ज महंगा होने की आशंका भी बढ़ी
HDFC बैंक ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 100 बेसिस प्वाइंट (1 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है। बैंक ने सामान्य नागरिगों के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिपॉजिट दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है
बिज़नेस | Apr 26, 2018 11:51 am IST -
Advertisement
-
शेयर बाजार को पसंद आई RBI पॉलिसी, सेंसेक्स 578 और निफ्टी 197 प्वाइंट बढ़े
RBI ने कहा है कि अब निवेश को बढ़ावा मिलने के साफ संकेत मिल रहे हैं, RBI के इस बयान से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है।
बाजार | Apr 05, 2018 03:48 pm IST -
RBI Policy: पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं, होम और कार लोन सस्ता होने की उम्मीद घटी
RBI Policy: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 6 प्रतिशत, रिवर्स रेपो रेट को 5.75 प्रतिशत, MSF को 6.25 प्रतिशत, बैंक रेट को 6.25 प्रतिशत और CRR को 4 प्रतिशत तक बनाए रखने का फैसला किया है
बिज़नेस | Apr 05, 2018 03:46 pm IST -
Advertisement
-
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू, ब्याज दरों पर फैसला कल
RBI ने पिछली तीन बैठकों में ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखी है। पिछले साल अगस्त में रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर छह प्रतिशत किया गया था, जो इसका छह साल का निचला स्तर है
बिज़नेस | Apr 04, 2018 04:38 pm IST -
SBI ग्राहकों को अच्छी खबर, बैंक ने रिटेल और बल्क डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई
SBI ने 28 मार्च ब्याज दरों में बढ़ोतरी लागू कर दी है, अब लंबी अवधि की रिटेल और बल्क डोमेस्टिक जमा योजनाओं पर पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा
मेरा पैसा | Mar 28, 2018 11:00 am IST -
Advertisement
-
एयरटेल ने अपने पेमेंट बैंक ग्राहकों को दिया झटका, ब्याज दर में की 1.75% की बड़ी कटौती
पहली मार्च से देशभर में एयरटेल पमेंट खातों पर ब्याज की घटी हुई दर लागू हो जाएगी। बैंक ने हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है
बिज़नेस | Feb 26, 2018 12:53 pm IST -
EPF की ब्याज दर बनी रह सकती है 8.65%, ETF में हिस्सेदारी बेचकर EPFO ने जुटाए 2,886 करोड़ रुपए
सूत्रों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 8.65% की ब्याज दर को बनाए रखने के लिए EPFO ने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में अपने निवेश का एक हिस्सा इसी महीने 2,886 करोड़ रुपए में बेच दिया।
मेरा पैसा | Feb 21, 2018 09:20 am IST -
Advertisement
-
EPFO प्रॉविडेंट फंड पर 8.65% की दर कामय रख सकता है, कर्मचारियों को होगा फायदा
अगर EPFO की तरफ से इस साल के लिए 8.65 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है तो यह दूसरी सभी प्रॉविडेंट फंड (PF) स्कीमों से ज्यादा होगा।
फायदे की खबर | Feb 13, 2018 10:48 am IST -
वित्त वर्ष 2017-18 के लिए ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा EPFO, 5 करोड़ अंशधारकों को इस साल भी मिलेगा 8.65% का ब्याज
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करीब 5 करोड़ अंशधारकों के लिए 2017-18 को लेकर भविष्य निधि पर ब्याज दर 8.65 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रख सकता है। न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक 21 फरवरी 2018 को होने वाली है।
मेरा पैसा | Feb 12, 2018 08:18 pm IST -
Advertisement
-
शुरू हुई रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक, सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली ब्याज दरों के फैसले पर
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की दो दिन की बैठक मंगलवार को मुंबई में शुरू हुई। हालांकि, माना जा रहा है कि गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली समिति नीतिगत दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखेगी।
बिज़नेस | Feb 06, 2018 08:08 pm IST -
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, थोक जमा पर ब्याज दरें 1.35 प्रतिशत तक बढ़ी
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1 फरवरी से थोक जमा पर ब्याज दरों में 1.35 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। थोक जमा की श्रेणी में एक करोड़ रुपए या उससे अधिक की राशि की जमाएं आती हैं।
फायदे की खबर | Feb 02, 2018 09:11 am IST -
SBI में FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, बैंक ने जमा पर दरें अधिकतम 1.40 प्रतिशत तक बढ़ाई
1 करोड़ रुपए से ऊपर के फिक्स डिपॉजिट पर 46 दिन से 179 दिन और 180 दिन से 210 दिन की जमा योजनाओं पर ब्याज की दर को 4.85 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत सालाना कर दिया गया है
बिज़नेस | Jan 31, 2018 09:05 am IST -
महंगाई बढ़ने के कारण रिजर्व बैंक की नीतिगत ब्याज दर में कटौती की गुंजाइश कम : सुब्रमणियन
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन ने सोमवार को संकेत दिया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लिए नीतिगत ब्याज दर में कमी की गुंजाइश शायद कम ही हो क्योंकि वृद्धि दर बढ़ रही है और महंगाई भी बढ़ी है।
बिज़नेस | Jan 29, 2018 08:22 pm IST