अदालत ने 14 अगस्त शाम चार बजे तक सीबीआई को दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया । अदालत ने सीबीआई के उपाधीक्षक राम सिंह की ओर से दाखिल अर्जी पर उक्त आदेश दिया । ड्राइवर आशीष कुमार पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास ने अदालत के समक्ष टेस्ट कराने की सहमति दे दी।
उन्नाव रेप पीड़िता के दुर्घटना मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कई जगहों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि CBI ने उन्नाव रेप पीड़िता के एस्सीडेंट के मामले कई स्थानों पर छापे मारे हैं।
भाजपा के एक विधायक ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति हमदर्दी व्यक्त करते हुए विवादास्पद बयान दे डाला। भाजपा ने हालांकि विधायक के बयान से यह कहते हुए किनारा कर लिया है कि यह विधायक की निजी राय हो सकती है।
रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर के सभी हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। उन्नाव के जिलाधिकारी ने सेंगर के खिलाफ आपराधिक मामलों का हवाला देते हुए भविष्य में हथियारों के दुरुपयोग की आशंका के मद्देनजर ये कार्रवाई की है।
उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार कांड पीड़ित के वाहन से ट्रक की टक्कर के मामले को रायबरेली से दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने संबंधी अपने आदेश में शुक्रवार को संशोधन कर दिया क्योंकि इस घटना की जांच अभी पूरी नहीं हुयी है।
उन्नाव रेप कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि पार्टी ने उन्हें निकाल दिया है या सस्पेंड कर दिया है। कुलदीप सिंह सेंगर जेल में है और जेल में पूरे ऐशो-आराम से अपनी रातें गुजार रहे हैं। सेंगर को उन्नाव की बजाए सीतापुर की जेल में रखा गया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप केस से जुड़े सभी पांच मामले दिल्ली ट्रांसफर कर दिए गए है। इसके चलते इस एक्सिडेंट के केस के अलावा सभी डॉक्युमेंट्स, कागजात दिल्ली मंगाए गए है।
गौरतलब है कि विभिन्न वर्गो के व्यापक आक्रोश और विपक्षी दलों की तीखी आलोचना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को सेंगर को पार्टी से निकाल दिया।
कुलदीप सिंह सेंगर की राजनीति में शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। हालांकि, जब वर्ष 2002 में विधानसभा चुनाव आए तो कुलदीप सिंह ने कांग्रेस को छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया।
उन्नाव रेप पीड़िता को यूपी के अस्पताल से लाकर दिल्ली के एम्स में भर्ती किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़िता के स्वास्थ्य के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कई सवाल किए।
उन्नाव रेप पीड़िता की सड़क हादसे में घायल होने के बाद से अब हालत में बहुत ही हल्का सा सुधार हुआ है। हालांकि, अभी भी पीड़िता और उसके वकील दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्नाव रेप पीड़िता की कार की ट्रक से हुई टक्कर को दुर्घटना करार दिया है।
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए हादसे पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट किया है।
यूपी पुलिस के DGP ओपी सिंह ने कहा है कि पहली नजर में ट्रक के साथ पीड़िता के वाहन की टक्कर हादसा लग रही है।
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक ने उससे चार जून 2017 को अपने आवास पर बलात्कार किया जहां वह अपने एक रिश्तेदार के साथ नौकरी मांगने के लिए गई थी।
दुष्कर्म पीड़िता ने जान के खतरे की वजह से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दाखिल की थी, जिसमें उसने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक को उन्नाव से स्थानांतरित करने की मांग थी...
पीड़ित के चाचा ने कहा है कि विधायक का भाई अतुल सिंह जेल में बैठकर गवाहों को धमका रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेलकर्मी अतुल सिंह की मदद कर रहे हैं...
सीबीआई ने आज उन्नाव बलात्कार कांड में दूसरी गिरफ्तारी की। जांच एजेंसी ने शशि सिंह नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया जिस पर घटना के दिन पीड़िता को भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास ले जाने का आरोप है।
उन्नाव रेप के केस के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उन्नाव रेप केस की जांच कर रही सीबीआई ने आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक की पसंद