LUCK
-
लखनऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी करवाकर हो रहा था धंधा
लखनऊ में एक देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है और इसे चलाने वाली उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश | Aug 12, 2026 09:28 pm IST -
लखनऊ में नकली दवाओं के संगठित नेटवर्क पर FSDA का बड़ा एक्शन, 4 के खिलाफ FIR दर्ज; सामने आई करोड़ों की हेराफेरी
इस नेटवर्क पर बिना दवा सप्लाई के करोड़ों की फर्जी बिलिंग करने का आरोप है। जांच में 39.20 लाख Zoryl M1 टैबलेट का हिसाब नहीं मिला। बंद फर्म के जरिए भी कागजी लेनदेन किया गया। FSDA आयुक्त के निर्देश पर लखनऊ के अमीनाबाद थाने में FIR दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश | Aug 12, 2026 08:10 pm IST -
Advertisement
-
लखनऊ में BJP के मेयर और पार्षदों के बीच बड़ा विवाद, विकास के लिए फण्ड न देने का आरोप, राजनाथ सिंह तक पहुंची शिकायत
यूपी के लखनऊ में भाजपा के ही मेयर और पार्षदों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पार्षदों ने मेयर के ऊपर विकास के लिए फण्ड न देने का आरोप लगाया है। मेयर की शिकायत राजनाथ सिंह तक पहुंच गई है।
उत्तर प्रदेश | Aug 10, 2026 05:02 pm IST -
Har Ghar Tiranga Abhiyaan: योगी की तिरंगा यात्रा, 27 में लगेगा निशाना?
बीजेपी ने इस बार तिरंगा यात्रा के ज़रिए युवाओं को अपने साथ जोड़ने की शुरुआत कर दी है.. आज देशभर में बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है.. लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने भी तिरंगा यात्रा निकाली-- योगी की तिरंगा यात्रा में जेन-ज़ी की ज़बरदस्त भीड़ नज़र आई..
न्यूज़ | Aug 09, 2026 12:22 pm IST -
Advertisement
-
'दहेज हत्या साबित करने के लिए पति से मौत का सीधा संबंध साबित करना जरूरी नहीं', HC की टिप्पणी
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने टिप्पणी की है कि दहेज हत्या साबित करने के लिए पति से मौत का सीधा संबंध साबित करना जरूरी नहीं है। जानिए ये पूरा मामला क्या है।
उत्तर प्रदेश | Aug 08, 2026 09:10 pm IST -
युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यूपी में बनेगी युवा नीति, CM योगी बोले- नौजवानों की जरूरतों को समझें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा नीति तैयार करने से पहले उत्तर प्रदेश के 16 से 35 वर्ष की उम्र के नौजवानों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और जरूरतों को समझा जाना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश | Aug 06, 2026 06:28 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 24 दिन में ही कई गड्ढे, दावा- मरम्मत को सुखाने के लिए लगाए गए पंखे
लखनऊ-एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 24 दिन बाद ही उखड़ गया है। जगह-जगह हाइवे पर गड्ढे हो गए। मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस बीच हाईवे को टोलफ्री भी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश | Aug 06, 2026 02:30 pm IST -
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, बार-बार धंसने के बाद NHAI ने लिया बड़ा फैसला- जानें पूरा मामला
NHAI ने कहा कि फिलहाल लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली गाड़ियों से टोल नहीं लिया जाएगा।
बिज़नेस | Aug 05, 2026 05:19 pm IST -
Advertisement
-
लखनऊ में चेहल्लुम के जुलूस में शामिल होंगे करीब 40 हजार लोग, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लखनऊ में चेहल्लुम के जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। यहां 40 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश | Aug 03, 2026 11:29 pm IST -
लखनऊ की मशहूर टुंडे कबाबी की दुकान के मालिक पर मौलाना ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम योगी से कार्रवाई की मांग
लखनऊ के मशहूर टुंडे कबाबी की दुकान के मालिक पर मौलाना कल्बे जब्बाद ने गंभीर आरोप लगाए हैं और सीएम योगी से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश | Jul 31, 2026 07:54 pm IST -
Advertisement
-
साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ की साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ठगे गए 70 लाख रुपये में से 35 लाख रुपये जो तीन अलग-अलग खातों में जमा थे उनको फ्रीज करा दिया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 30, 2026 09:52 am IST -
लखनऊ में विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, बीजेपी से जुड़े हुए थे
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज क्षेत्र स्थित दारुलशफा नए विधायक निवास परिसर के ऊपरी तल से गिरकर मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश | Jul 28, 2026 05:25 pm IST -
Advertisement
-
LSG फ्रैंचाइजी को ओल्ड ट्रैफर्ड के पास मिलेगा हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, RPSG ग्रुप ने लंकाशायर काउंटी क्लब से किया करार
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की RPSG ग्रुप ने लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ समझौता किया है। इसके तहत मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड के पास अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाया जाएगा।
क्रिकेट | Jul 27, 2026 04:57 pm IST -
लखनऊ की जिस बिल्डिंग में 15 लोगों की गई जान, उसपर चला बुलडोजर; 15 दिन की दी गई थी नोटिस
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अलीगंज में उस बिल्डिंग पर बुलडोजर एक्शन लिया, जिसमें पिछले महीने 15 लोगों की आग लगने से मौत हो गई थी। एलडीए ने बिल्डर को 15 दिन की नोटिस दी थी, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 25, 2026 12:19 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग बुझाई गई, यहां कई विभागों के हैं दफ्तर
लखनऊ के जवाहर भवन की कैंटीन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बुझा दी गई है। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 21, 2026 11:28 am IST -
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज, हादसे में 15 लोगों की जलकर हो गई थी मौत
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले के आरोपी सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला की अग्रिम जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जिला जज मलखान सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।
उत्तर प्रदेश | Jul 19, 2026 07:42 am IST -
Advertisement
-
अब लखनऊ की KGMU में छात्रों को खाने में नहीं मिलेगा नॉनवेज, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने खड़े किए थे सवाल
मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को हॉस्टल और मेस में नॉनवेज न परोसने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र चिंतित हैं।
उत्तर प्रदेश | Jul 15, 2026 04:09 pm IST -
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हो गया उद्घाटन, सिर्फ 45 मिनट में पूरा होगा 3 घंटे वाला सफर- यहां जानें काम की सभी बातें
लखनऊ-कानपुर नेशनल एक्सप्रेसवे (NE-6) की लंबाई 63 किलोमीटर है। ये 6 लेन वाला एक्सप्रेसवे है, जिसे बनाने में लगभग 4200 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
Explainers | Jul 13, 2026 05:41 pm IST -
लखनऊ में बड़ा हादसा टला, CNG गैस से भरी DCM ने बाइक को घसीटा, पुलिस की कार्रवाई से बची सैकड़ों जानें
लखनऊ के कृष्णानगर में सीएनजी सिलेंडरों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के बंपर के नीचे फंस गई।
उत्तर प्रदेश | Jul 12, 2026 12:47 pm IST -
पूरे यूपी में आफत की बारिश, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; फील्ड में उतरें अधिकारी, 24 घंटे में मुआवजा
यूपी में भारी बारिश के बीच कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं पशुधन की भी हानि हुई है। सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 24 घंटे में बारिश से प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश | Jul 10, 2026 11:14 am IST