1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भर्ती में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने डिप्टी CM के आवास का किया घेराव, ब्रजेश पाठक ने किसे मिलाया फोन?

भर्ती में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने डिप्टी CM के आवास का किया घेराव, ब्रजेश पाठक ने किसे मिलाया फोन?

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 01, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 11:58 pm IST

भर्ती में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने आज लखनऊ में डिप्टी सीएम आवास का घेराव किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने ब्रजेश पाठकसे मुलाकात कर उनके सामने अपनी बातें रखीं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश...- India TV Hindi
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। Image Source : PTI

यूपी के लखनऊ में आज अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम के आवास का घेराव किया। ये लोग UPSSSC के एक्जाम के रिजल्ट में देरी से नाराज थे। नौजवानों का कहना था कि वो 2 साल से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। चार महीने पहले एक्जाम दे चुके हैं लेकिन अभी तक उनका रिजल्ट नहीं आया है इसलिए सरकार बताए कि रिजल्ट कब आएगा।

एक्शन में आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

ये नौजवान पोस्टर बैनर लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर के बाहर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर के बाद बृजेश पाठक घर से निकले। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे नौजवानों से बात की और पूरे मामले को समझा। इसके बाद तुरंत UPSSSC के चेयरमैन को फोन लगाया और पूछा कि एक्जाम का रिजल्ट क्यों नहीं आ रहा है। बृजेश पाठक ने UPSSC के चेयरमैन से कहा कि वो आज ही छात्रों से मिलें और उन्हें समझाएं कि रिजल्ट में देरी क्यों हो रही है।

डिप्टी CM ने फोन पर UPSSC के चेयरमैन से क्या कहा?

मेरी बात आप सुनिए 

ये 5 बच्चों से मिलकर 
पूरी बात बताओ प्रक्रिया कैसे चलती है 
पारदर्शिता के साथ है 
लेकिन ये बच्चे आए हैं 
इतनी दूर से किराया भाड़ा लगा है 
तो इनकी बात सुनो 
बहुत पीड़ित बच्चे हैं 
अपने भाई है बहन हैं 
अभी कोई इम्तिहान चल रहा है वहां 
वो विजिट पर हैं साढ़े 12 एक तक आएंगे 

5 लोग एक बजे जाना 

क्या है पूरा मामला?

असल में UPSSSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए सरकार ने दो साल पहले मार्च 2024 में विज्ञापन निकाला था। कुल 4 हजार 612 पोस्ट थी। चार महीने पहले एग्जाम हुआ। 30 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया लेकिन अब तक रिजल्ट नहीं आया। छात्रों का कहना है कि वो कब तक इंतजार करेंगे। आयोग कम से कम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी डीवी की प्रक्रिया शुरू करे और इसके बाद फाइनल रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जाए।

हालांकि आज UPSSSC के सचिव हरिकेश चौरसिया ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की, उन्हें आयोग की दिक्कत समझाई। छात्रों को बताया कि 2024 में जब भर्ती निकली तो कुछ लोग कोर्ट चले गए। उनका कहना था कि उन्होंने 2023 में PET क्वालीफाई किया था इसलिए उन्हें भी 2024 के एक्जाम में शामिल होने का मौका मिलना चाहिए, तबसे मामला हाईकोर्ट में है और अदालत ने रिजल्ट डिक्लेयर करने पर रोक लगा रखी है। आयोग के सचिव ने कहा कि सितंबर में फिर सुनवाई होगी, उसके बाद ही एक्जाम का रिजल्ट आएगा।

यह भी पढ़ें-

सीएम योगी का सख्त निर्देश, रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

'अखिलेश यादव कुत्ते के गले मे घंटी बांध दें तो वोट उसी को देना है', सपा MLC का अजीबोगरीब बयान वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।