MANOJ KUMAR
-
क्या बाजार येदियुरप्पा की सरकार गिरने का लगा चुका था अंदाजा? 3 दिन में 695 प्वाइंट टूटा हैं सेंसेक्स
पिछले 3 दिन में कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से लेकर वहां बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने और बहुमत साबित करने की चुनौती को लेकर जो भी राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है उसकी वजह से शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। शायद शेयर बाजार पहले ही अंदाजा लगा चुका था कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना कम है। यही वजह है कि पिछले 3 दिन के दौरान शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है।
बिज़नेस | May 19, 2018 04:37 pm IST -
ये 17 बैंक नहीं जारी करते हैं क्रेडिट कार्ड, HDFC बैंक समेत SBI और ICICI बैंक का है क्रेडिट कार्ड बाजार पर कब्जा
बहुत बड़ी संख्या में ऐसे बैंक भी हैं जो किसी तरह का क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च अंत तक देश में कुल 49 बैंक अपनी शाखाओं के जरिए बैंकिंग सेवाएं मुहैया करा रहे हैं और इन 49 बैंकों में 17 बैंक ऐसे हैं जो किसी तरह का क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करते हैं
बिज़नेस | May 19, 2018 03:16 pm IST -
Advertisement
-
TATA Acquires Bhushan Steel: 12 सबसे बड़े NPA में पहला केस सुलझा, दिवाला शोधन प्रक्रिया की पहली सफलता
बैंकों को फंसे कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने जो दिवाला शोधन प्रक्रिया शुरू की है उसके तहत पहली सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को टाटा स्टील की तरफ से कर्ज में फंसी भूषण स्टील में हिस्सा खरीद की घोषणा के बाद भूषण स्टील में बैंकों के फंसे अरबों रुपए वापस मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
बिज़नेस | May 19, 2018 12:46 pm IST -
मनमोहन के 5 साल पर मोदी के 3 साल भारी, हर नागरिक के हिस्से में औसतन 18% ज्यादा बिजली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में बिजली क्षेत्र में हुए काम को भी गिनाते हैं, और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से बिजली को लेकर जारी हुए आंकड़ों में प्रधानमंत्री मोदी का दावा सही नजर आ रहा है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं के दूसरे कार्यकाल यानि 2009 से 2014 के दौरान देश में प्रति व्यक्ति उपलब्ध ऊर्जा में जितनी ग्रोथ हुई थी उससे ज्यादा ग्रोथ मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 साल के कार्यकाल में हो गई है
बिज़नेस | May 19, 2018 11:36 am IST -
Advertisement
-
Weather Warning: तूफान-आंधी से फिर रहें सावधान, दिल्ली और यूपी समेत पंजाब-हरियाणा में चेतावनी
देश के कई राज्यों में एक बार फिर से आंधी और तूफान आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में 17 मई को तूफान के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कई राज्यों में तूफान के साथ तेज हवा के झोंके भी चल सकते हैं। 18 मई को भी कुछेक राज्यों में तूफान और आंधी की चेतावनी है
बिज़नेस | May 17, 2018 04:52 pm IST -
कच्चा तेल 80 डॉलर के भी पार, और महंगे पेट्रोल-डीजल के लिए रहें तैयार
अगर पेट्रोल और डीजल का मौजूदा बढ़ा हुआ भाव आपके लिए परेशानी पैदा कर रहा है तो आपकी परेशानी आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव 80 डॉलर के पार चला गया है जिससे तेल कंपनियों की लागत बढ़ेगी और वह इस लागत को ग्राहकों से वसूलने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ा सकती हैं।
बिज़नेस | May 17, 2018 03:47 pm IST -
Advertisement
-
SEBI ने पंजाब नैशनल बैंक को जारी किया चेतावनी पत्र, घोटाले की जानकारी छुपाने को लेकर किया आगाह
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने बैंक को चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र में SEBI ने चेतावनी देते हुए बैंक को आगाह किया है कि वह भविष्य में वह ऐसी कोई जानकारी नहीं छुपाएगा जिसे नियम के तहत सेबी और शेयर बाजार को बताना जरूरी है
बिज़नेस | May 17, 2018 03:14 pm IST -
‘2048 तक 10 गुना से ज्यादा बढ़ जाएगी भारत में अमीरों की संख्या, बचेंगे सिर्फ 2% गरीब’
भारत की अर्थव्यवस्था के सुनहरे भविष्य को लेकर दुनियाभर की एजेंसियां आश्वस्त नजर आ रही हैं। एक नई रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि आर्थिक और राजनीतिक सुधारों के अनुमान के मुताबिक नतीजे आए तो 30 साल में देश की गरीबी लगभग खत्म हो जाएगी और देश में अमीर लोगों की संख्या में 10 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी होगी
बिज़नेस | May 17, 2018 02:18 pm IST -
Advertisement
-
मुख्यमंत्री बनते ही येदियुरप्पा का बड़ा ऐलान, किसानों का कर्ज किया माफ
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बीएस येदियुरप्पा ने पहला फैसला लेते हुए बड़ी घोषणा की है। अपने पहले फैसले ने येदियुरप्पा ने राज्य के किसानों का 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया है। येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली कैबिनेट बैठक की और बैठक के बाद किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की। राज्य सरकार के इस फैसले का लाभ उन किसानों को होगा जिन्होंने राष्ट्रीय या सहकारी बैंकों से कर्ज लिया होगा
बिज़नेस | May 17, 2018 03:08 pm IST -
कर्नाटक बैंक का लाभ 92% लुढ़का, बैंक का NPA भी बढ़ा
देश में निजी क्षेत्र के बड़े बैंक कर्नाटक बैंक की कमाई में को मार्च तिमाही के दौरान भारी कमी आई है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 92 प्रतिशत से ज्यादा घटा है और उसके फंसे हुए कर्ज (NPA) में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बाजार | May 17, 2018 10:39 am IST -
Advertisement
-
बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर पद के लिए रघुराम राजन नहीं करेंगे आवेदन, कहा अभी जहां हूं खुश हूं
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) के गवर्नर पद के लिए आवेदन करने से इंकार कर दिया है। लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए रघुराम राजन ने कहा वह एक प्रोफेशनल सेंट्रल बैंकर नहीं हैं बल्कि एक एकेडिमिक हैं। उन्होंने कहा कि शिकागो विश्वविद्यालय में उनकी जॉब बहुत अच्छी चल रही है
बिज़नेस | May 17, 2018 09:48 am IST -
कर्नाटक में येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनते ही शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी खरीदारी
कर्नाटक में नई सरकार को लेकर रास्ता साफ होने का स्वागत शेयर बाजार ने भी किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के बाद खुले शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है। बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में बढ़त देखने को मिली
बाजार | May 17, 2018 03:10 pm IST -
Advertisement
-
रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 75 पैसे दूर पेट्रोल, गुरुवार को लगातार चौथे दिन बढ़े दाम
देश में डीजल की कीमतें पहले ही रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं और गुरुवार को लगातार चौथे दिन दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22-23 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है
बिज़नेस | May 17, 2018 08:51 am IST -
3rd Advance Estimate 2017-18: गेहूं-चावल का रिकॉर्ड उत्पादन, दाल की पैदावार जरूरत से ज्यादा
देश में इस साल भी गेहूं और चावल उत्पादन का रिकॉर्ड टूटा है, बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने फसल वर्ष 2017-18 के लिए तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है जिसके मुताबिक इस साल देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है।
बिज़नेस | May 16, 2018 05:28 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक की अनिश्चतता से शेयर बाजार पर दबाव, बैंक शेयरों की सबसे ज्यादा धुलाई
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सरकार बनाने को लेकर बढ़ी अनिश्चितता की वजह से आज भी शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 156.06 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 35387.88 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 60.75 प्वाइंट घटकर 10741.10 पर बंद हुआ।
बाजार | May 16, 2018 03:54 pm IST -
Weather Warning: सावधान रहें, मौसम विभाग ने 25 राज्यों में आधी और तूफान की चेतावनी जारी की
पिछले हफ्ते देश के कई राज्यों में जिस तरह का आंधी और तूफान आया था, उसी तरह के आंधी-तूफान की चेतावनी एक बार फिर से जारी हुई है। इस बार मौसम विभाग ने देश के 25 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, 5 राज्यों में नारंगी चेतावनी है और बाकी 20 राज्यों में पीले रंग की चेतावनी जारी की गई है
बिज़नेस | May 16, 2018 03:23 pm IST -
Advertisement
-
PNB घोटाले CBI ने मेहुल चौकसी को बताया ‘वॉन्टेड’, कोर्ट में सौंपी दूसरी चार्जशीट
13400 करोड़ रुपए के पंजाब नैशनल बैंक (PNB) घोटाले में सोमवार को कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल करने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अब दूसरी चार्जशीट सौंपी है जिसमें नीरव मोदी के मामा और गीतांजली जेम्स के मालिक मोहुल चौकसी को वॉन्टेड बताया गया है। पहली चार्जशीट में मेहुल चौकसी का ज्यादा जिक्र नहीं था।
बिज़नेस | May 16, 2018 01:54 pm IST -
वनस्पति तेल आयात काबू करने में सरकार हुई असफल, कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बावजूद आयात 7 महीने की ऊंचाई पर
केंद्र सरकार ने देश में वनस्पति तेल आयात को काबू करने के लिए जो उपाय किए थे वह सभी असफल होते नजर आ रहे हैं। तमाम उपायों के बावजूद वनस्पति तेल आयात घटने के बजाय बढ़ रहा है। अप्रैल के दौरान देश में वनस्पति तेल आयात 7 महीने के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया है। सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए वनस्पति तेल आयात कम करने के लिए तेल और तिलहन पर भारी आयात शुल्क लगाया था।
बाजार | May 16, 2018 12:37 pm IST -
कर्नाटक में BJP का पेंच फंसने से मुकेश अंबानी को भी नुकसान, अमीर लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान पर फिसले
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत से थोड़ा दूर रहने की वजह से देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 17वें स्थान से फिसलकर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बिज़नेस | May 16, 2018 10:48 am IST -
सेंसेक्स 300 और निफ्टी 100 प्वाइंट लुढ़का, PNB का शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा टूटा
मंगलवार को हल्की नरमी के साथ बंद होने के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर से भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने लाल निशान के साथ शुरुआत की है, फिलहाल सेंसेक्स करीब 300 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 35243 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी करीब 100 प्वाइंट घटकर 10702 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | May 16, 2018 01:13 pm IST