MANOJ KUMAR
-
कमजोर खुलने के बाद रुपये में सुधार, 20 पैसे से ज्यादा की रिकवरी
भारतीय करेंसी रुपए में बुधवार को एक बार फिर से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, रुपए ने अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ शुरुआत की लेकिन बाद में इसमे तेजी से रिकवरी देखने को मिली है
बाजार | May 16, 2018 09:25 am IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल 75 के पार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है, करीब 20 दिन बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद मंगलवार और आज बुधवार को फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
बिज़नेस | May 16, 2018 08:40 am IST -
Advertisement
-
68 रुपए के पार हुआ डॉलर का भाव, रुपया 60 पैसे टूटा, जानिए इसके फायदे और नुकसान
मंगलवार को शेयर बाजार में हुई जोरदार उठापटक का असर भारतीय करेंसी रुपए पर पड़ा है, जिस तरह से शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बाद भारी गिरावट आई है उसी तरह रुपये में भी शानदार रिकवरी के बाद जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। डॉलर का भाव 68 रुपए के पार हो गया है। प्रति डॉलर रुपया 60 पैसे घटकर 68.12 पर आ गया है जो 15 महीने में सबसे निचला स्तर है
बाजार | May 15, 2018 05:06 pm IST -
गेहूं खरीद लक्ष्य से ज्यादा, 15 मई तक रिकॉर्ड 321 लाख टन की खरीद
केंद्र सरकार ने इस साल किसानों से गेहूं की खरीद के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था उससे ज्यादा गेहूं खरीद ली है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 15 मई तक देशभर में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से कुल 321 लाख टन गेहूं की खरीद की है जो किसी भी सीजन में हुई अबतक की सबसे अधिक खरीद है।
बाजार | May 15, 2018 04:51 pm IST -
Advertisement
-
घोटाले की मार झेल रहे PNB को अब मार्च तिमाही में हुआ 13417 करोड़ का घाटा
पंजाब नैशनल बैंक में नीरव मोदी ने कथित तौर पर जितना बड़ा घोटाला किया है लगभग बैंक को मार्च तिमाही में उतना ही घाटा हुआ है। मंगलवार को बैंक की तरफ से जारी किए गए मार्च तिमाही नतीजों से यह जानकारी निकलकर आई है, बैंक के मुताबिक मार्च तिमाही में उसे 13417 करोड़ रुपए का भारी घाटा उठाना पड़ा है।
बिज़नेस | May 15, 2018 04:17 pm IST -
Karnataka Election Results 2018: BJP को बहुमत नहीं, कांग्रेस ने भी चली चाल, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 450 अंक लुढ़का
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने का असर शेयर बाजार पर पड़ा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से लगभग 450 प्वाइंट घटकर 35543.93 पर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो वह भी दिन के ऊपरी स्तर से 127 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 10801.85 पर बंद हुआ है।
बाजार | May 15, 2018 03:58 pm IST -
Advertisement
-
मोदी के 4 साल: मनमोहन के 5 साल में जितने डॉलर आए उससे 82% ज्यादा मोदी ने 4 साल में कमाए
इस महीने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार को 4 साल होने जा रहे हैं। अगले साल फिर से देश में आम चुनाव होने हैं ऐसे में मौजूदा मोदी सरकार में हुए कामकाज की तुलना पहले की मनमोहन सिंह सरकार के कामकाज से होने लगी है। इस कड़ी में आज हम तुलना कर रहे हैं मोदी और मनमोहन के समय देश में जमा हुई विदेशी मुद्रा की
बिज़नेस | May 15, 2018 01:12 pm IST -
BJP की कर्नाटक जीत ने रुपए में भरी जान, विदेशी निवेश में सुधार की उम्मीद से आई रिकवरी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों के बाद रुपए में जो गिरावट आई थी वह रुझानों के बदलते ही अब तेजी में तब्दील हो चुकी है। दिन के निचले स्तर से रुपया करीब 30 पैसे तक रिकवर हो चुका है। सुबह जब बाजार खुला था तो रुपया 67.79 के स्तर तक लुढ़क गया था जो करीब डेढ़ साल में सबसे निचला स्तर है, लेकिन अब रुपए में फिर से रिकवरी आई है और यह 67.49 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है
बाजार | May 15, 2018 11:47 am IST -
Advertisement
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1000 रुपए के करीब, अडानी ग्रुप के शेयरों में भी तेजी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान से शेयर बाजार में जोरदार उछाल है जिस वजह से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री और गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल है
बाजार | May 15, 2018 10:54 am IST -
Karnataka Election Results 2018: BJP बहुमत से थोड़ा पीछे, शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त
फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सिर्फ 140 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35696 पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में भी अब सिर्फ 40 प्वाइंट की बढ़त बची है और यह 10846 पर ट्रेड हो रहा है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 35993 और निफ्टी 10929 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया था।
बाजार | May 15, 2018 01:39 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक में मतगणना के बीच रुपए में भारी गिरावट, करीब डेढ़ साल के निचले स्तर तक आया
शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 67.68 पर खुला लेकिन इसके बाद इसमें बिकवाली बढ़ी और अभी यह करीब 24 पैसे की भारी कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा है। डॉलर का भाव बढ़कर 67.75 रुपए हो गया है जो करीब डेढ़ साल में सबसे ज्यादा भाव है।
बाजार | May 15, 2018 09:14 am IST -
Petrol-Diesel: लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, डीजल की कीमतें 72 रुपए के पार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लगातार दूसरे दिन ग्राहकों की जेब पर मार पड़ी है, करीब 3 हफ्ते बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आज मंगलवार को भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 56 महीने की नई ऊंचाई और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है
बिज़नेस | May 15, 2018 08:38 am IST -
Advertisement
-
कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले शांत शेयर बाजार, सेंसेक्स 3 महीने की ऊंचाई से फिसलकर सपाट हुआ बंद
मंगलवार को आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज सोमवार को शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। शेयर बाजार में आज बैंक शेयरों को छोड़ अधिकतर सेक्टर इंडेक्स पर दबाव देखा गया।
बाजार | May 14, 2018 04:00 pm IST -
PNB घोटाला: बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज, इलाहाबाद बैंक के MD को हटाया जाएगा
13400 करोड़ रुपए से ज्यादा के पंजाब नैशनल बैंक घोटाले को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को वित्त सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि सरकार ने बोर्ड स्तर के 3 अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इन 3 अधिकारियों में 2 अधिकारी पंजाब नैशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं और 1 अधिकारी इलाहाबाद बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर है
बिज़नेस | May 14, 2018 03:41 pm IST -
Advertisement
-
अप्रैल में थोक महंगाई दर 4 महीने की ऊंचाई पर, ईंधन के दाम बढ़ने का असर
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से देशभर में महंगाई बढ़ने लगी है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दौरान थोक महंगाई दर (WPI) 4 महीने के ऊपरी स्तर पर दर्ज की गई है।
बिज़नेस | May 14, 2018 12:36 pm IST -
Weather Warning: 70 की रफ्तार से चल सकती है आंधी, दिल्ली के साथ 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का अलर्ट
रविवार रात को आंधी और तूफान ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जिस तरह की तबाही मचाई है उसी तरह की तबाई की चेतावनी फिर से जारी की गई है। मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा राज्यों के लिए फिर से अलर्ट जारी किया है।
बिज़नेस | May 14, 2018 01:38 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार में हल्की बढ़त, मीडिया और तेल कंपनियों में खरीदारी
मंगलवार को आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है।फिलहाल सेंसेक्स 28.42 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35564.21 और निफ्टी 8.15 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10814.65 पर ट्रेड हो रहा है
बाजार | May 14, 2018 09:40 am IST -
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 हफ्ते बाद बढ़ोतरी, कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े दाम
लगातार 3 हफ्ते तक भाव में किसी तरह बदलाव नहीं होने के बाद आज सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की है। शनिवार को ही कर्नाटक में मतदान खत्म हुआ है और मंगलवार को चुनाव नतीजे आएंगे। इंडिया टीवी की टीम ने मतदान के बाद दाम बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को ही आगाह कर दिया था
बिज़नेस | May 14, 2018 08:40 am IST -
Weather Alert: दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश में आ सकता है तूफान, पहाड़ों पर आंधी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने आंधी और तूफान को लेकर एक बार फिरसे चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक रविवार कौ सोमवार को उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कुछेक जगहों पर धूल भरी हवाएं और तूफान के आसार हैं जबकि पहाड़ी राज्यों में कई जगहों पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है
बिज़नेस | May 13, 2018 04:51 pm IST -
फिर वापस आ सकते हैं सस्ते पेट्रोल-डीजल के दिन, अमेरिका में तेजी से बढ़ रही है ऑयल रिग्स की संख्या
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हों लेकिन जिस रफ्तार से अमेरिका में ऑयल रिग्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि सस्ते पेट्रोल और डीजल वाले अच्छे दिन फिर से वापस लौट सकते हैं। अमेरिका में ऑयल रिग्स के बारे में आंकड़े जारी करने वाली संस्था बेकर हग्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक ऑयल रिग्स की संख्या 3 साल के ऊपरी स्तर तक पहुंच गई है
बिज़नेस | May 13, 2018 01:45 pm IST