1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गेहूं खरीद लक्ष्य से ज्यादा, 15 मई तक रिकॉर्ड 321 लाख टन की खरीद

गेहूं खरीद लक्ष्य से ज्यादा, 15 मई तक रिकॉर्ड 321 लाख टन की खरीद

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 15, 2018 04:51 pm IST,  Updated : May 15, 2018 04:51 pm IST

केंद्र सरकार ने इस साल किसानों से गेहूं की खरीद के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था उससे ज्यादा गेहूं खरीद ली है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 15 मई तक देशभर में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से कुल 321 लाख टन गेहूं की खरीद की है जो किसी भी सीजन में हुई अबतक की सबसे अधिक खरीद है।

Wheat procurement for 2018-19 season surpasses target - India TV Hindi
Wheat procurement for 2018-19 season surpasses target 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इस साल किसानों से गेहूं की खरीद के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था उससे ज्यादा गेहूं खरीद ली है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 15 मई तक देशभर में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से कुल 321 लाख टन गेहूं की खरीद की है जो किसी भी सीजन में हुई अबतक की सबसे अधिक खरीद है। सरकार ने इस साल पूरे सीजन में 320 लाख टन का लक्ष्य रखा था और पिछले साल लगभग 308 लाख टन की खरीद हुई थी।

अबतक हुई कुल 321 लाख टन खरीद में से सबसे अधिक पंजाब से 125.17 लाख टन, हरियाणा से 87.19 लाख टन, मध्य प्रदेश से 63.10 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 31.22 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। पंजाब और हरियाणा में सरकारी एजेंसियों ने लक्ष्य से ज्यादा गेहूं खरीदा है। इस साल सरकार ने पंजाब से 119 लाख टन, हरियाणा से 74 लाख टन, मध्य प्रदेश से 67 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 40 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा