बकरीद पर एक मुस्लिम देश ने बकरे समेत किसी भी अन्य पशु की कुर्बानी नहीं करने का फैसला करके दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है। मोरक्को ने बकरीद पर सारे पशु बाजारों को बंद कर दिया है। मोरक्को का यह फैसला भारत समेत दुनिया भर के मुसलमानों के लिए बड़ा संदेश है।
वक्फ संपत्तियों के मैनेजमेंट और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'उम्मीद' पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। वक्फ कानून के अनुसार, वक्फ संपत्तियों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन राज्य वक्फ बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा और इसके लिए वक्फ बोर्ड तकनीकी मदद देगा।
दिल्ली के विष्णु गार्डन में नॉन-वेज दुकानों को लेकर तनाव पैदा हो गया है। नॉन-वेज परोसने वाले कई अवैध ढाबों को उनके मालिकों ने खौफ के चलते बंद कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम समुदाय को शरीयत की बजाय धर्मनिरपेक्ष उत्तराधिकार कानून के तहत लाने पर विचार करेगा। याचिकाकर्ता ने वसीयत की स्वतंत्रता पर शरीयत के प्रतिबंध को संविधान के समानता अधिकार का उल्लंघन बताया है।
उद्धव ठाकरे ने नासिक में कहा कि उन्होंने हिंदुत्व नहीं छोड़ा, बल्कि बीजेपी के ‘सड़े हुए’ हिंदुत्व को अस्वीकार किया है। उन्होंने वक्फ विधेयक, मुस्लिम समर्थन, शिवाजी स्मारक और चुनावी प्रक्रिया सहित कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की।
भारत में वक्फ बोर्ड बिल पर मचे हंगामे के बीच यूएई के इमाम ने बड़ा बयान देकर सबको हैरत में डाल दिया है। यूएई ने भारतीय मुसलमानों को वक्फ बोर्ड का मायने बताते हुए बड़ी नसीहत दी है। साथ ही यह माना है कि इसे सरकार की निगरानी में होना चाहिए।
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसमें बमबारी, तोड़फोड़ और लूटपाट हुई। पुलिस ने 111 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इलाके में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं, और भारी पुलिस बल के साथ-साथ BSF तैनात है।
वक्फ कानून को लेकर देश में मचा संग्राम दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से लेकर कोलकाता और पटना से लेकर भोपाल तक प्रोटेस्ट हो रहे हैं। एक तरफ विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है तो दूसरी ओर कई मुस्लिम संगठनों का सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज होता जा रहा है।
वक्फ कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इस कानून के खिलाफ अब डीएमके भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।
संसद में वक्फ बिल का समर्थन करने पर नीतीश कुमार की पार्टी में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। वक्फ संशोधन बिल पर मुहर लगने के बाद जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक डिस्टिंक्शन के साथ पास हो गया। मोदी सरकार के इस विधेयक को जिस तरह लोकसभा में सपोर्ट मिला ठीक उसी तरह राज्यसभा में भी हाथों-हाथ लिया गया और अब वक्फ संशोधन विधेयक कानून बनने से बस एक कदम दूर है। जैसे ही इस पर राष्ट्रपति की मुहर लगेगी, ये देश भर में लागू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब कोई उम्मीद नहीं बची है। मुसलमानों पर इससे बड़ा कोई जुल्म नहीं। अब मुसलमानों की जमीन छीनने का काम होगा। उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा।
मोदी सरकार आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश करने जा रही है। सरकार वक्फ संशोधन बिल के जरिए वक्फ बोर्ड में बदलाव करना चाहती है जिससे मुस्लिमों का भला हो सके और वक्फ की जमीन और संपत्तियों का सही इस्तेमाल हो सके।
योगी आदित्यनाथ ने राजनीति को अपना 'फुल टाइम जॉब' न मानते हुए खुद को एक योगी बताया। उन्होंने मुसलमानों को विशेष रियायतों के बजाय राज्य के विकास में भागीदार बनने की बात कही और वक्फ बोर्ड की आलोचना की।
इमरान मसूद ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने सीएम योगी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।
सरकार ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को सदन में लाने की तैयारी कर ली है। सरकार का कहना है कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024, वक्फ अधिनियम 1995 में सुधार करने के उद्देश्य से पेश किया गया है।
ईद के मौके पर बीजेपी ने "सौगात ए मोदी" कार्यक्रम शुरू किया है। इसे लेकर मायावती का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे राजनीतिक स्वार्थ बताया।
ईद से पहले भाजपा ने 32 लाख मुसलमानों को खास तोहफा देने की शुरुआत की है, इसका नाम सौगात ए मोदी किट है। जानिए इस किट में क्या क्या सामान है?
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार ने कहा था कि समय के साथ सब कुछ बदलता है, एक वक़्त आएगा, जब संविधान भी बदलेगा। उनसे सवाल किया गया था कि कर्नाटक सरकार ने सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार परसेंट आरक्षण देने का जो फैसला किया है, क्या वो संविधान के ख़िलाफ़ नहीं है?
मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाए जाने की मांग के बीच रामदास आठवले का बयान आया है। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का एक बड़ा स्मारक बनाने की मांग की है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़