महाराष्ट्र में अजित पवार ने इफ्तार पार्टी में मुस्लिमों को लेकर जो बयान दिया था, उस पर बीजेपी सांसद नारायण राणे का रिएक्शन सामने आया है।
'मोदी-धामी' किट नाम के इस पैकेट में दो लीटर दूध, दो किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम चीनी, एक पैकेट सेवईं और सूखे मेवे शामिल होंगे। इन किट के अलावा, तोहफे के तौर पर बच्चों को निशुल्क कपड़े भी दिए जाएंगे।
अमेरिकी आयोग USCIRF की रिपोर्ट रिपोर्ट में भारत को विशेष चिंता का देश कहा गया धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का जिक्र भारतीय विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट को खारिज किया विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट को एजेंडा से प्रभावित बताया
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे एक साल पहले से ही सियासी पारा हाई है। भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर फेंक दिया जाएगा। इस पर ममता बनर्जी ने करारा पलटवार किया है।
यूपी बजट में बलिया जिले को मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है। इसे लेकर बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए।
यूपी के शाहजहांपुर में सभी मस्जिद और मजारों को काली पन्नी और तिरपाल से ढंक दिया गया है। इसके पीछे की क्या वजह है, जानिए..
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने मुसलमानों से अपील की कि वे रमजान की नमाजों में विशेष दुआ करें, क्योंकि मुसलमानों पर जुल्म बढ़ रहे हैं। बोर्ड ने 13 मार्च को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की है।
माहे रमजान की शुरुआत हो चुकी है और अगले 30 दिनों तक मुस्लिम रोज अल्लाह की इबादत कर ईद का त्यौहार जोशो उल्लास के साथ मनाएंगे। लेकिन इस दौरान केवल मुस्लिम दुकानदारों से ही सामान खरीदने की अपील की जा रही है।
अजमेर से सटे विजयनगर में ब्लैकमेलिंग रेप केस के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अजमेर में आज हजारों हिंदू सड़क पर उतर आए। इतनी बड़ी संख्या में आज से पहले कभी हिंदुओं का आक्रोश नहीं देखा गया।
महाराष्ट्र के पाथर्डी तालुका में ग्रामीणों ने मढ़ी कानिफनाथ महाराज की यात्रा में मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे मुसलमानों के प्रति नाइंसाफी करार दिया है।
होली से शुरू होकर गुड़ी पड़वा पर समाप्त होने वाली कानिफनाथ यात्रा में कई रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है, जिसमें एक महीने तक शोक मनाने की अवधि भी शामिल है। इस दौरान ग्रामीण तले हुए भोजन से परहेज करते हैं, फर्श पर सोते हैं और उत्सव मनाने से बचते हैं।
तेलंगाना सरकार ने रमजान के महीने के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले दफ्तर या स्कूल से बाहर निकलने की छूट दी है। यह छूट राज्य सरकार के कर्मचारियों पर 2 से 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी।
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि सरकार अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र स्तर पर जो योजनाएं बनाती हैं, उनमें से अधिकांश का बजट पूरी तरह से खर्च नहीं हो पाता।
रहीम अल-हुसैनी को बुधवार को नए आगा खान के रूप में नामित किया गया। वह इस्माइली शिया मुसलमानों के 50वें इमाम हैं। आगा खान चतुर्थ का मंगलवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने हिंदू नामों की आड़ में चलाए जा रहे होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। अब GSRTC की बसें इन होटलों पर हाल्ट नहीं करेंगी, क्योंकि इन्हें मुस्लिम समुदाय चला रहा था।
राजस्थान के जोधपुर में 2 मुस्लिम भाई पकड़े गए हैं, जो मंदिर के नाम पर लोगों से चंदा ठग रहे थे और खुद को हिंदू बता रहे थे। उनके कुछ साथी फरार भी हैं।
बीजेपी नेता नितेश राणे ने लाडकी बहिन (लाडली बहन) योजना में बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात करेंगे।
बंग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों और उनके मंदिरों को तोड़े जाने की घटनाओं को लेकर उत्तराखंड के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के लिए दुआ मांगी और पिरान कलियर में चादर चढ़ाई।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नागपुर के मुसलमानों ने रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
बंग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों और उनके मंदिरों को तोड़े जाने की घटनाओं के खिलाफ मुंबई में आल इंडिया सुन्नी जमीयत उल्मा, रज़ा अकादमी और जमीयत उल्मा ए अहले सुन्नत ने एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में उलेमाओं ने बंग्लादेश सरकार से अपील की कि वह हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे और इन हमलों को तुरंत रोके।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़